रात्रि चौपाल बनी जनजागरण का सशक्त मंच, जल, जंगल, जमीन, पशुधन और शिक्षा बचाने ग्रामीणों ने लिया सामूहिक संकल्प....
Updated : May 17, 2026 10:54 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
सामाजिक
रतलाम / सैलाना :- विकासखंड सैलाना के ग्राम चावड़ाखेड़ी में वाग्धारा संस्था द्वारा आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम ग्रामीण जागरूकता, सामुदायिक एकजुटता और विकास संवाद का प्रभावशाली मंच बनकर सामने आया। कार्यक्रम में जल, जंगल, जमीन, पशुपालन, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से गांव के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया कार्यक्रम में वाग्धारा संस्था के टीम साथियों ने ग्रामीणों को जल संरक्षण, मिट्टी कटाव रोकने, जंगलों की सुरक्षा, पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी प्रेरणादायक लघु फिल्में दिखाई। फिल्मों के माध्यम से गांव के तालाब, जल स्रोत, बीज और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने रुचिपूर्वक फिल्में देखीं और अपने अनुभव साझा किए। चौपाल में पारंपरिक हलमा और सामूहिक श्रमदान की परंपरा पर विशेष जोर दिया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि पहले गांवों में मिल-जुलकर तालाबों की पाल सुधारने, जल स्रोतों को बचाने और विकास कार्यों में सामूहिक श्रमदान की परंपरा थी, जिसे पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है पशुपालन विभाग से डॉ. बी.एल. पाटीदार ने पशुपालन, डेयरी प्रबंधन और दूध उत्पादन बढ़ाने के उपाय बताए। डॉ. लाल सिंह चारेल ने पशुओं के टीकाकरण, मौसमी बीमारियों से बचाव और नियमित देखभाल पर जानकारी दी। जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल ने ग्रामीणों से ग्रामसभा में सक्रिय भागीदारी और गांव के विकास में जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। शिक्षा विभाग से नरेंद्र पारसी ने बच्चों की शिक्षा, नामांकन और विद्यालय में नियमित उपस्थिति पर जोर देते हुए प्रेरणादायक फिल्म प्रदर्शित की। जन शिक्षक प्रेम सिंह डंडोतिया ने पलायन के कारण बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभावों पर चर्चा की। वहीं सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के विकासखंड प्रबंधक योगेंद्र सिंह उमठ ने बच्चों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और जीवन कौशल विकसित करने पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में ग्राम स्वराज समूह एवं सक्षम समूह के सदस्य, वाग्धारा संस्था के कार्यकर्ता, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन में विशेष रूप से ग्राम चावड़ाखेड़ी के ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। रात्रि चौपाल के अंत में सभी ग्रामीणों ने जल संरक्षण, पर्यावरण बचाने, पशुधन संवर्धन और बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने का सामूहिक संकल्प लिया। यह आयोजन गांव में जागरूकता और विकास की नई चेतना का संदेश देकर एक मिसाल बन गया।
और खबरे
गम्भीर बीमारी से पीड़ित बालिका के उपचार हेतु रेडक्रास से 1 लाख की सहायता स्वीकृत ग्राम कनावटी निवासी किशनलाल की पोती संजना का उदयपुर में चल रहा है उपचार, रेडक्रास नीमच ने जारी किया 1 लाख रुपये का चेक...
June 10, 2026 03:04 PM
राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...
June 10, 2026 02:56 PM
हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...
June 10, 2026 02:22 PM
चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...
June 10, 2026 02:20 PM
दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....
June 10, 2026 02:16 PM
दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....
June 10, 2026 02:12 PM
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...
June 10, 2026 02:07 PM
गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...
June 10, 2026 01:44 PM
गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...
June 10, 2026 01:37 PM
यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...
June 10, 2026 01:34 PM
रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...
June 10, 2026 01:32 PM
खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....
June 10, 2026 01:22 PM
पशुकल्याण समिति की बैठक 12 जून को..
June 10, 2026 01:20 PM
महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...
June 10, 2026 01:19 PM
आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...
June 10, 2026 01:12 PM
01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...
June 10, 2026 01:09 PM
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...
June 10, 2026 01:06 PM
बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान...
June 10, 2026 01:03 PM
मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से सीएस की बैठक में मिली अंतिम स्वीकृति....
June 10, 2026 01:00 PM