lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दिए सख्त निर्देश…..

  Updated : May 18, 2026 01:10 PM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  प्रशासनिक

रतलाम :- जिले में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा आज नवीन पुलिस कंट्रोल रूम रतलाम में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में घटित अपराधों, लंबित प्रकरणों एवं पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री विवेक कुमार लाल, प्रशिक्षु आईपीएस श्री वैभव प्रिय, एफएसएल अधिकारी श्री अतुल मित्तल, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण श्री किशोर पाटनवाला, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय, एसडीओपी सैलाना श्रीमती नीलम बघेल, एसडीओपी आलोट सुश्री पल्लवी गौर, डीएसपी आजाक श्री अजय सारवान, डीएसपी यातायात श्री आनंद स्वरूप सोनी, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अनिशा जैन, जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
बैठक में अपराधों की गहन समीक्षा – बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा पूर्व समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन एवं उनकी प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्रों में घटित गंभीर अपराधों, लंबित अपराधों, लंबित मर्ग प्रकरणों, गुम एवं अपहृत नाबालिक बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी तथा अपराध नियंत्रण संबंधी कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिन थाना क्षेत्रों में अपराधों की संख्या में वृद्धि पाई गई, वहाँ अपराध बढ़ने के कारणों का विश्लेषण कर प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने एवं विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतत गश्त, निगरानी एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए।
समीक्षा के दौरान इन प्रमुख बिंदुओं पर विशेष फोकस रहा – गंभीर एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की विवेचना, लंबित एवं चिन्हित अपराधों का त्वरित निराकरण, आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई, ऑपरेशन मुस्कान अंतर्गत गुम/अपहृत बच्चों की दस्तयाबी
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समयबद्ध निराकरण, फरार एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी साइबर ठगी एवं ऑनलाइन अपराधों की रोकथाम, महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी प्रकरणों में संवेदनशील कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश - 1. लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण हेतु विशेष पुलिस टीमों का गठन कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 2. साइबर ठगी के प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करते हुए ठगी गई राशि को तत्काल होल्ड करवाने एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु तकनीकी एवं साइबर विश्लेषण का प्रभावी उपयोग किया जाए। साथ ही समय-समय पर साइबर जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जाएं। 3. सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य शिकायतों का संतोषजनक एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को की गई कार्यवाही से अवगत कराया जाए। 4. लंबित फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए। 5. आदतन अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए। 6. सामुदायिक पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में नियमित जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करें एवं आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। 7. वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित शिकायतों पर विशेष संवेदनशीलता के साथ तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 8. थाना स्तर पर बीट प्रणाली को अधिक सक्रिय बनाते हुए क्षेत्र में सूचना संकलन एवं पुलिस उपस्थिति को प्रभावी बनाया जाए। 9. अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने कहा कि - अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाएँ तथा जनता के साथ संवाद मजबूत कर पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करें।” रतलाम पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा हेतु भविष्य में भी इस प्रकार की समीक्षा बैठकें एवं विशेष अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

गम्‍भीर बीमारी से पीड़ित बालिका के उपचार हेतु रेडक्रास से 1 लाख की सहायता स्वीकृत ग्राम कनावटी निवासी किशनलाल की पोती संजना का उदयपुर में चल रहा है उपचार, रेडक्रास नीमच ने जारी किया 1 लाख रुपये का चेक...

June 10, 2026 03:04 PM

राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...

June 10, 2026 02:56 PM

हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...

June 10, 2026 02:22 PM

चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...

June 10, 2026 02:20 PM

दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....

June 10, 2026 02:16 PM

दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....

June 10, 2026 02:12 PM

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...

June 10, 2026 02:07 PM

गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...

June 10, 2026 01:44 PM

गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...

June 10, 2026 01:37 PM

यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...

June 10, 2026 01:34 PM

रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...

June 10, 2026 01:32 PM

खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....

June 10, 2026 01:22 PM

पशुकल्‍याण समिति की बैठक 12 जून को..

June 10, 2026 01:20 PM

महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...

June 10, 2026 01:19 PM

आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...

June 10, 2026 01:12 PM

01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...

June 10, 2026 01:09 PM

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...

June 10, 2026 01:06 PM

बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान...

June 10, 2026 01:03 PM

मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से सीएस की बैठक में मिली अंतिम स्वीकृति....

June 10, 2026 01:00 PM