जनजाति गरिमा उत्सव के तहत राष्ट्रव्यापी अभियान जनभागीदारी - सबसे दूर, सबसे पहले का जिला स्तरीय शुभारंभ, जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, जनजातीय क्षेत्रों में संवेदनशीलता एवं सेवा भाव से करें कार्य....
Updated : May 18, 2026 12:24 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
राजस्थान
चित्तौड़गढ़ :- जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आदिवासी अंचलों में विकास योजनाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने एवं जनजातीय समुदाय को शासन एवं सेवा वितरण की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित राष्ट्रव्यापी अभियान ’’जनभागीदारी - सबसे दूर, सबसे पहले’’ का सोमवार को जिले में भव्य शुभारंभ किया गया। यह अभियान ’’जनजाति गरिमा उत्सव’’ के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत जनजातीय क्षेत्रों में समग्र विकास, सामाजिक सशक्तिकरण एवं योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। जिला परिषद सभागार में आयोजित जिला स्तरीय शुभारंभ एवं आमुखीकरण कार्यशाला की अध्यक्षता जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने की! कार्यशाला में अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह अभियान केवल प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनजातीय समाज के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का एक संवेदनशील प्रयास है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही इस अभियान की मूल भावना है। सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में अधिकतम जनसंपर्क स्थापित करें तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित करने की दिशा में गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर उनका मौके पर समाधान किया जाए तथा शिविरों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानजनक एवं सहज वातावरण उपलब्ध कराया जाए। जिला कलक्टर ने अभियान अवधि में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, पेयजल, विद्युत, वनाधिकार, राजस्व एवं आजीविका से जुड़ी योजनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिला परिषद सीईओ विनय पाठक ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिले के 7 ब्लॉकों की 76 ग्राम पंचायतों के 158 आदिवासी बाहुल्य गांवों में यह विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत 18 मई से 25 मई तक DAJGUA एवं PM JANMAN से आच्छादित ग्रामों के आदि सेवा केन्द्रों पर विशेष शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र व्यक्तियों का ऑन स्पॉट पंजीयन, समस्याओं का निराकरण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त वृक्षारोपण अभियान, स्वास्थ्य शिविर, क्षेत्रीय सम्पर्क, जनसुनवाई, आजीविका संवर्धन एवं सामुदायिक जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। एसीईओ राकेश पुरोहित ने अभियान के सफल संचालन को लेकर विभागवार जिम्मेदारियां तय करते हुए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि शिविरों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु ग्राम स्तर तक प्रभावी सूचना प्रसार किया जाए तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। कार्यशाला में अधिकारियों को अभियान की कार्यप्रणाली, मॉनिटरिंग व्यवस्था एवं फील्ड स्तर पर समन्वय को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने अभियान को जनहित में प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने का संकल्प भी लिया।
और खबरे
शहर की सफाई व्यवस्था पर नगर परिषद की सख्ती, आयुक्त का प्रातःकालीन औचक निरीक्षण, 11 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई प्रारम्भ
May 18, 2026 12:27 PM
जनजाति गरिमा उत्सव के तहत राष्ट्रव्यापी अभियान जनभागीदारी - सबसे दूर, सबसे पहले का जिला स्तरीय शुभारंभ, जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, जनजातीय क्षेत्रों में संवेदनशीलता एवं सेवा भाव से करें कार्य....
May 18, 2026 12:24 PM
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु रतलाम पुलिस का विशेष अभियान, पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट का किया निरीक्षण, सुरक्षा सुधार हेतु दिए महत्वपूर्ण निर्देश...
May 18, 2026 12:21 PM
राजस्व प्रमुख सचिव श्री पोरवाल ने वी.सी.के माध्यम से की विभागीय समीक्षा..
May 18, 2026 11:45 AM
पॉक्सो एक्ट के तहत सहायक व्यक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित, यौन उत्पीड़न पीड़ित बच्चों की सहायता हेतु 28 मई तक कर सकते हैं आवेदन...
May 18, 2026 11:35 AM
जिले में जनगणना का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण, स्व गणना में मंदसौर प्रदेश में प्रथम, जिला जनगणना अधिकारी, पेयजल समस्या होने पर तत्काल जल स्रोतों का करें अधिग्रहण...
May 18, 2026 11:02 AM
ट्रक में अफीम और 523 किलो डोडाचूरा तस्करी का मामला, आरोपी को 13 साल की सजा...
May 18, 2026 10:52 AM
रामपुरा मंडल में विकास की नई इबारत, भाजपा सरकार ने निभाया वादा, 3 सड़कों की मिली सौगात, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ नारा नहीं, भाजपा का संकल्प....
May 18, 2026 10:31 AM
नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो-N कार से 402 किलो डोडाचूरा जप्त, लाखों रुपये का मादक पदार्थ बरामद...
May 18, 2026 10:10 AM
सभी क्षीरधारा ग्रामों में स्व सहायता समूहों को पशुपालन गतिविधियों से जोड़े - श्री चंद्रा पशुओं की समुचित देखभाल, पशु प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाए क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत अर्न्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश....
May 18, 2026 09:56 AM
जल निगम जिले के शेष सभी स्कूलों एवं आंगनवाडियों में एक माह में नल कनेक्शन उपलब्ध कराए - श्री चंद्रा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश...
May 18, 2026 09:51 AM
जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न....
May 18, 2026 09:49 AM
सड़क हादसे में गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले युवक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर...
May 18, 2026 09:16 AM
गुरु सेवा संघ ने किया विद्वान पं. नयन शास्त्री का भावभीना विदाई सम्मान, दो वर्ष की सेवाओं के बाद पीपलू, टोंक के लिए हुए रवाना....
May 18, 2026 09:05 AM
पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पंप पर माला पहनकर की नारेबाजी....
May 18, 2026 08:37 AM
संगठन विस्तार को लेकर महिला कांग्रेस की अहम बैठक संपन्न, जिला प्रभारी यासमीन शेरानी पहुंची नीमच...
May 18, 2026 08:35 AM
भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, 12 सत्रों में हुआ कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण....
May 18, 2026 08:31 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 18, 2026 08:28 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 18, 2026 08:23 AM