स्वावलंबी गौशाला नीति 2025 में बड़ा फैसला, प्रदेश की हर गौशाला में न्यूनतम 5 हजार गौवंश का होगा पालन, 30 प्रतिशत दुधारू नस्ल के गौवंश रखने पर रहेगा विशेष जोर....
Updated : May 28, 2026 03:12 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
हर गौशाला में न्यूनतम पाँच हजार गौवंश का होगा पालन, 30 प्रतिशत रखे जाएंगे दुधारू नस्ल के गौवंश, राज्यमंत्री श्री पटेल ने स्वावलंबी गौशाला नीति 2025 गोकुल धाम स्थापना नीति अंतर्गत जारी निविदा में प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा की, आवश्यक दिशा निर्देश
पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लखन पटेल ने बुधवार को मंत्रालय में पशुपालन एवं डेयरी विभाग अंतर्गत गौसंवर्धन बोर्ड के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्वावलंबी गौशाला नीति 2025 गोकुल धाम स्थापना नीति अंतर्गत जारी निविदा में प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि उक्त नीति अंतर्गत परियोजनाओं के लिए न्यूनतम पाँच हजार गौवंश का पालन अनिवार्य है, जिसमें से 30 प्रतिशत गौवंश दुधारू नस्ल के होने चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक 5000 गौवंश के लिये अधिकतम 125 एकड़ शासकीय भूमि उपयोग के अधिकार (User Rights) के आधार पर दी जाएगी। अतिरिक्त 1000 गौवंश की वृद्धि पर 25 एकड़ अतिरिक्त भूमि दी जाएगी। इसके साथ ही व्यावसायिक गतिविधियों के लिए 5 एकड़ अतिरिक्त भूमि दी जा सकेगी। वहीं, निराश्रित गौवंशों के लिए शासन की नीति अनुसार प्रति दिवस प्रति गौवंश अनुदान राशि 40 रुपये दी जा रही है। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश स्वावलंबी गौशाला (गोकुल धाम) की स्थापना की नीति 2025 का मुख्य उद्देश्य है प्रदेश में वृहद स्वावलंबी गौशालाओं का मॉडल तैयार करना, निराश्रित गौवंश का उपयुक्त व्यवस्थापन करना, जहां उन्हे संतुलित आहार, व्यवस्थित आवास एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही बजट पर न्यूनतम भार पर अधिकाधिक निराश्रित गौवंश का उपयुक्त व्यवस्थापन करना, वृहद गौशालाओं की परियोजनाओं के माध्यम से पड़त भूमि का विकास तथा निजी भागीदारी के माध्यम से गौ-उत्पादों के निर्माण एवं विपणन की श्रृंखला तैयार करना है। इसके अलावा वैकल्पिक ऊर्जा निर्मित करने की नवीन तकनीकों के लिए निजी निवेश के लिए अनुकूल वातावरण भी तैयार करना है।
दुग्ध उत्पादन व प्रोसेसिंग उद्योग को दिया जाएगा बढ़ावा - राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि निराश्रित गौवंश के प्रबंधन, उपयोगिता वृद्धि एवं बड़े पैमाने पर व्यावसायिक इकाइयों के लिये स्वावलंबी गौशालाओं की स्थापना की जाएगी। निजी निवेश व भागीदारी के माध्यम से गोपालन, दुग्ध प्रसंस्करण, जैविक खाद, पंचगव्य, बायो-CNG, औषधि व पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्नत नस्लें (गिर, साहीवाल, थारपारकर) + कृत्रिम गर्भाधान एवं सेक्सड सॉर्टड सीमेन से उच्च दुग्ध उत्पादन, गौ उत्पादों का निर्माण और विपणन की श्रृंखला तैयार की जाएगी। 30 प्रतिशत उच्च उत्पादक नस्ल की गायें, दुग्ध उत्पादन व प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। गोबर व कृषि अवशेष से NPK युक्त जैविक खाद, मिट्टी की उर्वरता व उत्पादन में वृद्धि होगी। बायोगैस-CNG व सोलर ऊर्जा संयंत्र; नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहन। प्रकृति के नज़दीक रमणीक स्थानों पर स्थित गौशालाएं; प्रदर्शन, प्रबंधन व प्रोसेसिंग से पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। बैठक में 13 जिले रायसेन, दमोह, जबलपुर, सागर, अशोकनगर, खरगोन, रीवा, बैतूल, पन्ना, भिण्ड, राजगढ़, भोपाल और मंडला में प्राप्त जमीनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि निविदा के तहत 14 स्थलों के लिए प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इसमें निवेशकों की संख्या 16 और कुल भूमि 3,457 एकड़ व गौवंश की क्षमता 1,30,000 है। बैठक में पशुपालन एवं डेयरी प्रमुख सचिव श्री उमाकांत उमराव, संचालक पशुपालन एवं डेयरी श्री डॉ. पी.एस. पटेल, गौसंवर्धन बोर्ड के रजिस्टार डॉ. अनुपम अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
और खबरे
स्वावलंबी गौशाला नीति 2025 में बड़ा फैसला, प्रदेश की हर गौशाला में न्यूनतम 5 हजार गौवंश का होगा पालन, 30 प्रतिशत दुधारू नस्ल के गौवंश रखने पर रहेगा विशेष जोर....
May 28, 2026 03:12 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 28, 2026 03:11 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 28, 2026 03:08 AM
चोरी की स्पोर्ट्स बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख रुपये कीमत की मोटरसाइकिल बरामद....
May 28, 2026 02:51 AM
अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाली गैंग का खुलासा, पिस्टल खरीदार सहित चार आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्टल तथा तीन मैगजीन बरामद....
May 28, 2026 02:51 AM
शहर में सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात करने वाले दो शातिर नकबजन गिरफ्तार, कई वारदातों का खुलासा....
May 28, 2026 02:50 AM
सरवानिया महाराज कांग्रेस ने श्रद्धापूर्वक मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि, आधुनिक भारत के निर्माण एवं राष्ट्र विकास में दिए अमूल्य योगदान को किया याद...
May 28, 2026 02:41 AM
मनासा नरेश श्री खाटू श्याम जी को लगा सवा क्विंटल खिचड़ी का महाभोग, पुरुषोत्तम मास की बड़ी एकादशी पर उमड़े श्रद्धालु, भक्त की आंखें ठीक होने पर चढ़ाया प्रसाद....
May 27, 2026 05:27 PM
बकरीद से पहले रामपुरा में सुरक्षा का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी...
May 27, 2026 05:12 PM
मनासा में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर गणपत होटल सील, लीलावती का मेडिकल बंद, एसडीएम के नेतृत्व में मनासा के निजी अस्पतालों व होटलों का औचक निरीक्षण...
May 27, 2026 04:12 PM
स्वास्थ्य सेवाएं लोगों की आसान पहुंच और सुलभता के लिए जन भागीदारी आवश्यक...
May 27, 2026 03:15 PM
रामपुरा पुलिस को बड़ी सफलता, टाटा टियागो कार से 27 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
May 27, 2026 03:12 PM
रामपुरा पुलिस को 4 धारदार छुरों सहित 4 आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता...
May 27, 2026 03:10 PM
माता-पिता से बिछड़ी 3 वर्षीय मासूम को रतनगढ़ पुलिस ने परिजनों से मिलाया...
May 27, 2026 03:08 PM
शिव परिवार विपरीत परिस्थिति में भी समन्वय और एकता का संदेश देता है - पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त...
May 27, 2026 02:48 PM
सामाजिक एकता के बिना युवा पीढ़ी का विकास नहीं हो सकता है - वैराग्य सागर महाराज...
May 27, 2026 02:40 PM
रामपुरा को मिली जनसुनवाई की नई सौगात, विधायक सेवा केंद्र का शुभारंभ, अब समस्याओं के समाधान के लिए मिलेगा एक मंच...
May 27, 2026 02:36 PM
उर्वरक कालाबाजारी पर कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई, एक उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित, 7 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी...
May 27, 2026 01:33 PM
नीमच सिटी क्षेत्र में रेस्टोरेंट पर नास्ता करने उतरे यात्रा कर रहे माता-पिता का साथ छूटने पर बिछड़ी 03 वर्षीय बालिका, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया...
May 27, 2026 01:16 PM