FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

बाल विवाह रोकथाम को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, ग्राम स्तर तक नियुक्त होंगे बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी...

  Updated : May 28, 2026 03:14 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

बाल विवाह रोकथाम को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, ग्राम स्तर तक नियुक्त होंगे बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, कानून के सख्त क्रियान्वयन की नई व्यवस्था लागू

बाल विवाह पर प्रभावी रोक लगाने और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित अभियानों को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने पूर्व में जारी अधिसूचना को निरस्त करते हुए अब जिला से लेकर ग्राम स्तर तक विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को “बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी” के रूप में अधिसूचित किया है। यह निर्णय बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की धारा 16 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों के तहत लिया गया है। भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में नई व्यवस्था लागू की गई है, जिससे बाल विवाह की रोकथाम, निगरानी और त्वरित कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
जिला कलेक्टर से पटवारी तक की जवाबदेही तय - इस नई व्यवस्था के लागू होने से अब बाल विवाह रोकने के लिए एक बेहद मजबूत और त्रि-स्तरीय से भी बड़ा प्रशासनिक तंत्र काम करेगा। जिला स्तर पर इसकी कमान जिला कलेक्टर, अपर कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संभालेंगे, जबकि अनुभाग स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को यह जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह तहसील स्तर पर तहसीलदार और सभी नायब तहसीलदारों को कानूनन सशक्त बनाया गया है। ब्लॉक स्तर पर मोर्चा संभालते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के सेक्टर स्तर पर निगरानी रखने के लिए सभी राजस्व निरीक्षकों और महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव जमीनी स्तर पर करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सीधे पटवारी को और शहरी क्षेत्रों में नगर पालिक निगमों के जोनल अधिकारी, राजस्व अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी और स्वास्थ्य अधिकारियों को इस कानून को लागू करने का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा छोटे शहरों की नगर पालिका परिषदों और नगर परिषदों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, उप राजस्व निरीक्षक और मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी नियुक्त किया गया। ग्राम स्तर तक प्रशासनिक जवाबदेही तय होने से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर प्रभावी अंकुश लगेगा तथा बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों को बेहतर संरक्षण मिलेगा।
तुरंत एफआईआर और कार्रवाई - अब अगर कहीं से भी बाल विवाह की सूचना मिलती है, तो वहां के पटवारी या सेक्टर पर्यवेक्षक कानूनी तौर पर सीधे दखल दे सकेगा और उसे रोकने के लिए अधिकृत होगा। अधिकारियों की इतनी बड़ी चेन होने से अब शादियों के सीजन में 'चाइल्ड मैरिज' पर पूरी तरह से नकेल कसी जा सकेगी। यह कदम महिला एवं बाल विकास विभाग और राजस्व विभाग के आपसी समन्वय से बालिकाओं के अधिकारों की सुरक्षा में एक गेम-चेंजर साबित होगी। राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

बाल विवाह रोकथाम को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, ग्राम स्तर तक नियुक्त होंगे बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी...

May 28, 2026 03:14 AM

स्वावलंबी गौशाला नीति 2025 में बड़ा फैसला, प्रदेश की हर गौशाला में न्यूनतम 5 हजार गौवंश का होगा पालन, 30 प्रतिशत दुधारू नस्ल के गौवंश रखने पर रहेगा विशेष जोर....

May 28, 2026 03:12 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 28, 2026 03:11 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 28, 2026 03:08 AM

चोरी की स्पोर्ट्स बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख रुपये कीमत की मोटरसाइकिल बरामद....

May 28, 2026 02:51 AM

अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाली गैंग का खुलासा, पिस्टल खरीदार सहित चार आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्टल तथा तीन मैगजीन बरामद....

May 28, 2026 02:51 AM

शहर में सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात करने वाले दो शातिर नकबजन गिरफ्तार, कई वारदातों का खुलासा....

May 28, 2026 02:50 AM

सरवानिया महाराज कांग्रेस ने श्रद्धापूर्वक मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि, आधुनिक भारत के निर्माण एवं राष्ट्र विकास में दिए अमूल्य योगदान को किया याद...

May 28, 2026 02:41 AM

मनासा नरेश श्री खाटू श्याम जी को लगा सवा क्विंटल खिचड़ी का महाभोग, पुरुषोत्तम मास की बड़ी एकादशी पर उमड़े श्रद्धालु, भक्त की आंखें ठीक होने पर चढ़ाया प्रसाद....

May 27, 2026 05:27 PM

बकरीद से पहले रामपुरा में सुरक्षा का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी...

May 27, 2026 05:12 PM

मनासा में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर गणपत होटल सील, लीलावती का मेडिकल बंद, एसडीएम के नेतृत्व में मनासा के निजी अस्पतालों व होटलों का औचक निरीक्षण...

May 27, 2026 04:12 PM

स्वास्थ्य सेवाएं लोगों की आसान पहुंच और सुलभता के लिए जन भागीदारी आवश्यक...

May 27, 2026 03:15 PM

रामपुरा पुलिस को बड़ी सफलता, टाटा टियागो कार से 27 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....

May 27, 2026 03:12 PM

रामपुरा पुलिस को 4 धारदार छुरों सहित 4 आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता...

May 27, 2026 03:10 PM

माता-पिता से बिछड़ी 3 वर्षीय मासूम को रतनगढ़ पुलिस ने परिजनों से मिलाया...

May 27, 2026 03:08 PM

शिव परिवार विपरीत परिस्थिति में भी समन्वय और एकता का संदेश देता है - पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त...

May 27, 2026 02:48 PM

सामाजिक एकता के बिना युवा पीढ़ी का विकास नहीं हो सकता है - वैराग्य सागर महाराज...

May 27, 2026 02:40 PM

रामपुरा को मिली जनसुनवाई की नई सौगात, विधायक सेवा केंद्र का शुभारंभ, अब समस्याओं के समाधान के लिए मिलेगा एक मंच...

May 27, 2026 02:36 PM

उर्वरक कालाबाजारी पर कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई, एक उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित, 7 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी...

May 27, 2026 01:33 PM