FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

1 किलो 950 ग्राम अवैध अफीम व तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मण्डफिया थाना पुलिस की कार्रवाई...

  Updated : May 28, 2026 07:06 AM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  अपराध

चित्तौड़गढ़ :- ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मण्डफिया थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 किलो 950 ग्राम अवैध अफीम एवं तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि आई.जी.पी. रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के विरुद्ध चलाये गये अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र में कार्यवाही हेतु एएसपी मुकुल शर्मा के मार्गदर्शन व डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी रविन्द्र सेन के नेतृत्व मे बुधवार को मय जाप्ता मय वाहन सरकारी बोलेरो वाहन मय आवश्यक अनुसंधान सामग्री के वास्ते नाकांबदी व सर्कल गश्त, स्थाई वारण्टी व वाछित अपराधियो की तलाश हेतु समय 02.47 पी. एम पर थाने से रवाना हो कस्बा मण्डफिया अमरपुरा होता हुआ केसर खेडी गांव से पहले केसरखेडी स्कुल के पास समय 03.00 पी.एम पर पहुँच वाहन को रोड किनारे लगा कर बावर्दी एवं सादा वस्त्र में नाकाबन्दी शुरू की गई। दौराने नाकाबन्दी समय 03.10 पर अमरपुरा गाँव की तरफ से सफेद रंग की स्कुटी आती दिखाई दी। जिस पर चालक व उसके पीछे एक व्यक्ति और बैठा दिखाई दिया। स्कूटी चालक व उसका साथी पुलिस नाकाबंदी से पहले थोडी दूरी पर स्वयं के कब्जे शुदा स्कुटी को रोककर अमरपुरा की तरफ वापस घुमाने का प्रयास करने लगे जिनको अविलम्ब थानाधिकारी रविन्द्र सेन . मय जाप्ता पुलिस के द्वारा स्कुटी को रोककर दोनो को डिटेन किया गया दोनो व्यक्तियो को स्कुटी से नीचे उतारा जाकर उपरोक्त स्कूटी की तलाशी ली गई तो स्कुटी की सीट का लॉक खोलकर सीट को उपर उठाकर सीट के निचे स्थित डिक्की में देखा गया तो एक पारदर्शी रंग की प्लास्टिक की थैली अवैध अफीम मिली। उक्त प्लास्टिक की थैली में भरी हुई अफीम का वजन 01 किलो 950 ग्राम मय बारदान के होना पाया गया। अवैध अफीम परिवहन में प्रयुक्त वाहन स्कुटी बंरग सफेद टीवीएस कम्पनी की जूपीटर को जरिये फर्द जप्त किया गया। इस प्रकार वाहन स्कूटी के चालक एवं स्कुटी के पीछे बैठे व्यक्ति के विरुद्ध बिना किसी वैध अनुज्ञापत्र अवैध अफीम परिवहन करना पाया जाने से हर दोनों गोपाल जाट व प्रकाश जाट के विरूद्ध एन.डी.पी.एस एक्ट का अपराध कारित किया जाना पाया गया। जिस पर अवैध अफीम एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को कब्जे पुलिस लेकर जरिये फर्द जप्ती के पृथक से जब्त किया जाकर अभियुक्तगणों को गिरफतार किया गया। प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त - 1 गोपाल पिता भगवान लाल जाति जाट उम्र 27 साल निवासी केसर खेडी थाना मण्डफिया
2 प्रकाश जाट पिता श्री माधुलाल जाट जाति जाट उम्र 37 साल निवासी घोडाखेडा थाना मण्डफिया
पुलिस टीम - थानाधिकारी रविन्द्र सेन, एएसआई विश्राम, कानि कुलदीप, महेन्द्र , विजेश, मुकेश गजराज,
नारायण लाल। जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

भारत विकास परिषद शाखा नीमच ने मनाई वीर सावरकर की जयंती….

May 28, 2026 08:12 AM

1 किलो 950 ग्राम अवैध अफीम व तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मण्डफिया थाना पुलिस की कार्रवाई...

May 28, 2026 07:06 AM

बाल विवाह रोकथाम को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, ग्राम स्तर तक नियुक्त होंगे बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी...

May 28, 2026 03:14 AM

स्वावलंबी गौशाला नीति 2025 में बड़ा फैसला, प्रदेश की हर गौशाला में न्यूनतम 5 हजार गौवंश का होगा पालन, 30 प्रतिशत दुधारू नस्ल के गौवंश रखने पर रहेगा विशेष जोर....

May 28, 2026 03:12 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 28, 2026 03:11 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 28, 2026 03:08 AM

चोरी की स्पोर्ट्स बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख रुपये कीमत की मोटरसाइकिल बरामद....

May 28, 2026 02:51 AM

अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाली गैंग का खुलासा, पिस्टल खरीदार सहित चार आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्टल तथा तीन मैगजीन बरामद....

May 28, 2026 02:51 AM

शहर में सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात करने वाले दो शातिर नकबजन गिरफ्तार, कई वारदातों का खुलासा....

May 28, 2026 02:50 AM

सरवानिया महाराज कांग्रेस ने श्रद्धापूर्वक मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि, आधुनिक भारत के निर्माण एवं राष्ट्र विकास में दिए अमूल्य योगदान को किया याद...

May 28, 2026 02:41 AM

मनासा नरेश श्री खाटू श्याम जी को लगा सवा क्विंटल खिचड़ी का महाभोग, पुरुषोत्तम मास की बड़ी एकादशी पर उमड़े श्रद्धालु, भक्त की आंखें ठीक होने पर चढ़ाया प्रसाद....

May 27, 2026 05:27 PM

बकरीद से पहले रामपुरा में सुरक्षा का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी...

May 27, 2026 05:12 PM

मनासा में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर गणपत होटल सील, लीलावती का मेडिकल बंद, एसडीएम के नेतृत्व में मनासा के निजी अस्पतालों व होटलों का औचक निरीक्षण...

May 27, 2026 04:12 PM

स्वास्थ्य सेवाएं लोगों की आसान पहुंच और सुलभता के लिए जन भागीदारी आवश्यक...

May 27, 2026 03:15 PM

रामपुरा पुलिस को बड़ी सफलता, टाटा टियागो कार से 27 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....

May 27, 2026 03:12 PM

रामपुरा पुलिस को 4 धारदार छुरों सहित 4 आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता...

May 27, 2026 03:10 PM

माता-पिता से बिछड़ी 3 वर्षीय मासूम को रतनगढ़ पुलिस ने परिजनों से मिलाया...

May 27, 2026 03:08 PM

शिव परिवार विपरीत परिस्थिति में भी समन्वय और एकता का संदेश देता है - पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त...

May 27, 2026 02:48 PM

सामाजिक एकता के बिना युवा पीढ़ी का विकास नहीं हो सकता है - वैराग्य सागर महाराज...

May 27, 2026 02:40 PM