कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने जनपद मल्हारगढ़ में की जनसुनवाई, 28 लोगों की सुनी समस्याएं...
Updated : June 02, 2026 02:18 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
मंदसौर :- कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने जनपद पंचायत मल्हारगढ़ के सभागार में जनसुनवाई कर। मल्हारगढ़ क्षेत्र के 28 लोगों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एसडीएम श्रीमती स्वाति तिवारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों का अवलोकन किया एवं नागरिकों की समस्याएं सुनीं। ग्राम मनासाखुर्द निवासी शैलेन्द्र सिंह ने किसान उप पंजीयन के रूपये नही मिलने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर जिला डीएसओ मल्हारगढ़ को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। ढिकनिया निवासी नागूलाल ने कृषि भूमि का सिमांकन करवाने, वास्तवीक कब्जा दिलवाने, अतिक्रमण संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर एसडीएम मल्हारगढ़ को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। मल्हारगढ़ जनसुनवाई के दौरान 28 आवेदकों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित विभागों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए।
मंदसौर में जनसुनवाई के दौरान 51 आवेदकों ने दिए आवेदन - मंदसौर में जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल ने 51 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो। लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। जनसुनवाई में आयुष्मान कार्ड बनवाने, आर्थिक सहायता राशि दिलवाने, रास्ता खुलवाने, मुआवजा राशि दिलवाने, छात्रावास में प्रवेश दिलवाने, रिकार्ड सुधार करवाने एवं सीमांकन करवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई के दौरान कुल 79 आवेदकों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित विभागों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए।
और खबरे
कांग्रेस का शक्ति मंथन शुरू, कार्यकर्ताओं को संगठन और चुनावी प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण, नीमच में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन जीतू पटवारी महेश चौधरी ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र....
June 02, 2026 02:57 PM
मंदसौर में बन रहा देश का सबसे बड़ा विद्युत सबस्टेशन, 14 हजार मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण की होगी क्षमता, कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने अरनिया जटिया में पम्प हाउस एवं रणायरा में पावर ग्रिड परियोजना का किया निरीक्षण...
June 02, 2026 02:39 PM
नीमच गौरव दिवस कार्यक्रम 3 जून को स्वच्छता एवं देशभक्ति से ओतप्रोत होंगे कार्यक्रम...
June 02, 2026 02:32 PM
नीमच में फल विक्रेताओं और डेयरी प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, आम-तरबूज और घी के नमूने जांच के लिए भेजे...
June 02, 2026 02:31 PM
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 3.641 किलो एमडी और 101.720 किलो डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
June 02, 2026 02:28 PM
एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन में जिला पुलिस को बड़ी सफलता, जिले भर में दबिश देकर 111 वांछित आरोपी किये गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट मे दो इनामी सहित 5 वांछित अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की 97 टीमों के 575 पुलिस कर्मियों ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की कार्यवाही...
June 02, 2026 02:22 PM
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने जनपद मल्हारगढ़ में की जनसुनवाई, 28 लोगों की सुनी समस्याएं...
June 02, 2026 02:18 PM
सीबीएन की दो बड़ी कार्रवाई, 3.641 किलो एमडी ड्रग्स और 101.720 किलो डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार..
June 02, 2026 01:53 PM
फर्जी फाइनेंस एजेंट बनकर हाईवे पर वाहनों से अवैध वसूली करने वाले तीन व्यक्ति गिरफ्तार...
June 02, 2026 01:30 PM
श्री नृसिंह मंदिर महिला मंडल ने मनाया पूर्णिमा उत्सव...
June 02, 2026 01:28 PM
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत, शहर में अपात्र हित ग्राहियों का पुनः सर्वे करवाए प्रशासन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...
June 02, 2026 01:25 PM
राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन...
June 02, 2026 01:23 PM
राष्ट्रीय मंच पर नीमच का दमदार आगाज, पहले दिन 2 गोल्ड सहित 4 मैडल पर कब्जा....
June 02, 2026 01:22 PM
मानसून से पहले जीरो रिस्क, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने दिए निर्देश एक सप्ताह में डिस्मेंटल करें सभी क्षतिग्रस्त एवं जर्जर भवन, सीएमओ-सीईओ की जवाबदेही, क्षेत्र जर्जर-मुक्त का देना होगा प्रमाण पत्र....
June 02, 2026 01:20 PM
जनसुनवाई में दिव्यांग श्रवण को रेडक्रास से आर्थिक सहायता के निर्देश, जनसुनवाई में कलेक्टर ने 112 आवेदकों की समस्याएं सुनी...
June 02, 2026 01:19 PM
चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत..
June 02, 2026 01:18 PM
सिंगोली में मकान की छत गिरने से, पीड़ित परिवार को 9 लाख रूपये की आर्थिक सहायता, दुखद घटना पर कलेक्टर ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं...
June 02, 2026 01:16 PM
सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, ट्रांसफार्मर में गुप्त स्कीम बनाकर ले जाई जा रही 300 पेटी अवैध बीयर सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी की गिरफ्तार...
June 02, 2026 01:13 PM
43 दिन के अवकाश की मंजूरी के बदले मांगी रिश्वत, वन विभाग का स्थापना शाखा प्रभारी लोकायुक्त के जाल में फंसा...
June 02, 2026 01:11 PM