मंदसौर में बन रहा देश का सबसे बड़ा विद्युत सबस्टेशन, 14 हजार मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण की होगी क्षमता, कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने अरनिया जटिया में पम्प हाउस एवं रणायरा में पावर ग्रिड परियोजना का किया निरीक्षण...
Updated : June 02, 2026 02:39 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
मंदसोर :- कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने मल्हारगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना अंतर्गत ग्राम अरनिया जटिया में निर्मित हो रहे पम्प हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना के नक्शे का भी अवलोकन किया तथा बैक वाटर की संभावित समस्या के निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पम्प हाउस का निर्माण कार्य नवंबर माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। इसके पश्चात कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने संजीत रोड स्थित ग्राम रणायरा में निर्माणाधीन पावर ग्रिड परियोजना का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें परियोजना की प्रगति एवं तकनीकी विशेषताओं की जानकारी दी। पावर ग्रिड में कलेक्टर ने पौधारोपण भी किया।
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) द्वारा मंदसौर जिले के रणायरा ग्राम के समीप देश के सबसे बड़े विद्युत सबस्टेशनों में से एक का निर्माण किया जा रहा है। भारत सरकार के महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम पावरग्रिड की यह महत्वाकांक्षी परियोजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के विजन के अनुरूप विकसित की जा रही है। प्रस्तावित विद्युत सबस्टेशन की कुल पारेषण क्षमता लगभग 14 हजार मेगावाट होगी। इसका मुख्य उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन केंद्रों से उत्पन्न विद्युत का प्रभावी एवं निर्बाध पारेषण सुनिश्चित करना है। यह सबस्टेशन मध्यप्रदेश विद्युत ग्रिड से जुड़कर राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा के वितरण एवं आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा। परियोजना के पूर्ण होने पर मध्यप्रदेश देश के ऊर्जा मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित होगा। साथ ही यह परियोजना भारत सरकार के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों की प्राप्ति, कार्बन उत्सर्जन में कमी तथा ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगी। पावरग्रिड द्वारा अत्याधुनिक तकनीक एवं उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। परियोजना के संचालन में आने के बाद प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
और खबरे
कांग्रेस का शक्ति मंथन शुरू, कार्यकर्ताओं को संगठन और चुनावी प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण, नीमच में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन जीतू पटवारी महेश चौधरी ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र....
June 02, 2026 02:57 PM
मंदसौर में बन रहा देश का सबसे बड़ा विद्युत सबस्टेशन, 14 हजार मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण की होगी क्षमता, कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने अरनिया जटिया में पम्प हाउस एवं रणायरा में पावर ग्रिड परियोजना का किया निरीक्षण...
June 02, 2026 02:39 PM
नीमच गौरव दिवस कार्यक्रम 3 जून को स्वच्छता एवं देशभक्ति से ओतप्रोत होंगे कार्यक्रम...
June 02, 2026 02:32 PM
नीमच में फल विक्रेताओं और डेयरी प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, आम-तरबूज और घी के नमूने जांच के लिए भेजे...
June 02, 2026 02:31 PM
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 3.641 किलो एमडी और 101.720 किलो डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
June 02, 2026 02:28 PM
एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन में जिला पुलिस को बड़ी सफलता, जिले भर में दबिश देकर 111 वांछित आरोपी किये गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट मे दो इनामी सहित 5 वांछित अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की 97 टीमों के 575 पुलिस कर्मियों ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की कार्यवाही...
June 02, 2026 02:22 PM
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने जनपद मल्हारगढ़ में की जनसुनवाई, 28 लोगों की सुनी समस्याएं...
June 02, 2026 02:18 PM
सीबीएन की दो बड़ी कार्रवाई, 3.641 किलो एमडी ड्रग्स और 101.720 किलो डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार..
June 02, 2026 01:53 PM
फर्जी फाइनेंस एजेंट बनकर हाईवे पर वाहनों से अवैध वसूली करने वाले तीन व्यक्ति गिरफ्तार...
June 02, 2026 01:30 PM
श्री नृसिंह मंदिर महिला मंडल ने मनाया पूर्णिमा उत्सव...
June 02, 2026 01:28 PM
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत, शहर में अपात्र हित ग्राहियों का पुनः सर्वे करवाए प्रशासन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...
June 02, 2026 01:25 PM
राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन...
June 02, 2026 01:23 PM
राष्ट्रीय मंच पर नीमच का दमदार आगाज, पहले दिन 2 गोल्ड सहित 4 मैडल पर कब्जा....
June 02, 2026 01:22 PM
मानसून से पहले जीरो रिस्क, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने दिए निर्देश एक सप्ताह में डिस्मेंटल करें सभी क्षतिग्रस्त एवं जर्जर भवन, सीएमओ-सीईओ की जवाबदेही, क्षेत्र जर्जर-मुक्त का देना होगा प्रमाण पत्र....
June 02, 2026 01:20 PM
जनसुनवाई में दिव्यांग श्रवण को रेडक्रास से आर्थिक सहायता के निर्देश, जनसुनवाई में कलेक्टर ने 112 आवेदकों की समस्याएं सुनी...
June 02, 2026 01:19 PM
चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत..
June 02, 2026 01:18 PM
सिंगोली में मकान की छत गिरने से, पीड़ित परिवार को 9 लाख रूपये की आर्थिक सहायता, दुखद घटना पर कलेक्टर ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं...
June 02, 2026 01:16 PM
सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, ट्रांसफार्मर में गुप्त स्कीम बनाकर ले जाई जा रही 300 पेटी अवैध बीयर सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी की गिरफ्तार...
June 02, 2026 01:13 PM
43 दिन के अवकाश की मंजूरी के बदले मांगी रिश्वत, वन विभाग का स्थापना शाखा प्रभारी लोकायुक्त के जाल में फंसा...
June 02, 2026 01:11 PM