lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन में जिला पुलिस को बड़ी सफलता, जिले भर में दबिश देकर 111 वांछित आरोपी किये गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट मे दो इनामी सहित 5 वांछित अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की 97 टीमों के 575 पुलिस कर्मियों ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की कार्यवाही...

  Updated : June 02, 2026 02:22 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  अपराध

चित्तौड़गढ़ :- पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव के निर्देश पर जिला पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी व एरिया डोमिनेंश के लिए सोमवार को विशेष अभियान चलाकर जिले के समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की 97 विशेष टीमों द्वारा विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई करते हुए कुल 111 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही के दौरान 2 प्रकरण आबकारी अधिनियम, 03 प्रकरण आर्म्स एक्ट में दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी एवं एरिया डोमिनेंस के लिए एक विशेष अभियान एएसपी चित्तौड़गढ़ मुकुल शर्मा के सुपरविजन में सोमवार को संपूर्ण जिले में चलाया गया। वृत्तवार एवं थानावार अपराधियों की सूचीयां तैयार कर उनकी धरपकड़ के लिये अलग अलग टीमों का गठन किया गया. समस्त पुलिस उप अधीक्षकों से वांछित अपराधियों की सूची एवं दबिश टीम तथा दबिश स्थान चिन्हित कर उन्हे अंतिम रूप दिया गया एवं समन्वय स्थापित करते हुए धरपकड़ कार्यवाही की गई। जिले के शहर चित्तौड़गढ़, ग्रामीण चित्तौड़गढ़, गंगरार, कपासन, बेगू, रावतभाटा, बड़ीसादड़ी, निम्बाहेड़ा व भदेसर वृत्त के समस्त वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारियों के नेतृत्व में कुल 97 विशेष टीमें गठित की गई। जिसमें समस्त थानों के पुलिस कर्मियों को एकत्रित किया गया. सोमवार तड़के कुल 575 पुलिस कर्मियों द्वारा संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई, जहां से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी, उदघोषित अपराधी, धारा 335 बीएनएसएस में वांछित, विभिन्न प्रकरणों में वांछित एवं अन्य अधिनियमों सहित कुल 111 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें विभिन्न प्रकरणों के अपराध में वांछित 29 अपराधी, स्थाई वारंटी, मफरूरी में वांछित, गिरफ्तारी वारंटी, सामान्य प्रकरणों में वांछित 83 अपराधी व निरोधात्मक कार्यवाही में 31 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। दो ईनामी अपराधियों को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अभियान में उक्त कार्यवाही के दौरान 2 प्रकरण आबकारी अधिनियम, 03 प्रकरण आर्म्स एक्ट में दर्ज कर कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त एरिया डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने सिरोही जिले के 04 हजार रुपये के ईनामी बदमाश संजय पुत्र राधेश्याम जाट को भादसोड़ा थाना पुलिस ने तथा चित्तौड़गढ़ जिले के 5 हजार रुपये के ईनामी आरोपी राकेश पुत्र बाबुराम विश्नोई निवासी कंवर जी की खेड़ी थाना ओसियां जिला जोधपुर को राशमी थाना पुलिस ने डिटेन किया है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

गम्‍भीर बीमारी से पीड़ित बालिका के उपचार हेतु रेडक्रास से 1 लाख की सहायता स्वीकृत ग्राम कनावटी निवासी किशनलाल की पोती संजना का उदयपुर में चल रहा है उपचार, रेडक्रास नीमच ने जारी किया 1 लाख रुपये का चेक...

June 10, 2026 03:04 PM

राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...

June 10, 2026 02:56 PM

हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...

June 10, 2026 02:22 PM

चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...

June 10, 2026 02:20 PM

दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....

June 10, 2026 02:16 PM

दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....

June 10, 2026 02:12 PM

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...

June 10, 2026 02:07 PM

गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...

June 10, 2026 01:44 PM

गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...

June 10, 2026 01:37 PM

यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...

June 10, 2026 01:34 PM

रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...

June 10, 2026 01:32 PM

खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....

June 10, 2026 01:22 PM

पशुकल्‍याण समिति की बैठक 12 जून को..

June 10, 2026 01:20 PM

महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...

June 10, 2026 01:19 PM

आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...

June 10, 2026 01:12 PM

01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...

June 10, 2026 01:09 PM

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...

June 10, 2026 01:06 PM

बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान...

June 10, 2026 01:03 PM

मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से सीएस की बैठक में मिली अंतिम स्वीकृति....

June 10, 2026 01:00 PM