सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 3.641 किलो एमडी और 101.720 किलो डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
Updated : June 02, 2026 02:28 PM
प्रवीण सिंह चुंडावत
अपराध
प्रतापगढ़ :- केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 3.641 किलोग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) और 101.720 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की गई तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सीबीएन राजस्थान यूनिट ने "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत 1 जून 2026 को प्रतापगढ़ जिले के ग्राम गराडिया जोगा में एक मकान पर छापा मारकर 3.641 किलोग्राम अवैध एमडी और 7.060 किलोग्राम संदिग्ध पाउडर बरामद किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में प्रतापगढ़ कोटा एवं भवानीमंडी सेल की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। जांच के दौरान मकान से भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसे आरोपी द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के लिए तैयार किया जा रहा था। बरामद सामग्री को एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। एक अन्य कार्रवाई में सीबीएन चित्तौड़गढ़ सेल के अधिकारियों ने 31 मई 2026 को ओछड़ी टोल नाका, चित्तौड़गढ़-निंबाहेड़ा हाईवे पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर तलाशी ली। गुप्त सूचना थी कि राजस्थान पंजीयन वाला ट्रैक्टर निंबाहेड़ा क्षेत्र से अवैध डोडाचूरा लेकर जा रहा है। टीम ने संदिग्ध वाहन को चिन्हित कर रोक लिया। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि डोडाचूरा ट्रॉली में लदे पत्थरों के नीचे छिपाकर रखा गया था। तलाशी में कुल 101.720 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीएन अधिकारियों ने बताया कि दोनों कार्रवाइयां मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता हैं। विभाग का उद्देश्य केवल नशीले पदार्थों की जब्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके अवैध नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करना भी है। सीबीएन ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
और खबरे
कांग्रेस का शक्ति मंथन शुरू, कार्यकर्ताओं को संगठन और चुनावी प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण, नीमच में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन जीतू पटवारी महेश चौधरी ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र....
June 02, 2026 02:57 PM
मंदसौर में बन रहा देश का सबसे बड़ा विद्युत सबस्टेशन, 14 हजार मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण की होगी क्षमता, कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने अरनिया जटिया में पम्प हाउस एवं रणायरा में पावर ग्रिड परियोजना का किया निरीक्षण...
June 02, 2026 02:39 PM
नीमच गौरव दिवस कार्यक्रम 3 जून को स्वच्छता एवं देशभक्ति से ओतप्रोत होंगे कार्यक्रम...
June 02, 2026 02:32 PM
नीमच में फल विक्रेताओं और डेयरी प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, आम-तरबूज और घी के नमूने जांच के लिए भेजे...
June 02, 2026 02:31 PM
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 3.641 किलो एमडी और 101.720 किलो डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
June 02, 2026 02:28 PM
एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन में जिला पुलिस को बड़ी सफलता, जिले भर में दबिश देकर 111 वांछित आरोपी किये गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट मे दो इनामी सहित 5 वांछित अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की 97 टीमों के 575 पुलिस कर्मियों ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की कार्यवाही...
June 02, 2026 02:22 PM
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने जनपद मल्हारगढ़ में की जनसुनवाई, 28 लोगों की सुनी समस्याएं...
June 02, 2026 02:18 PM
सीबीएन की दो बड़ी कार्रवाई, 3.641 किलो एमडी ड्रग्स और 101.720 किलो डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार..
June 02, 2026 01:53 PM
फर्जी फाइनेंस एजेंट बनकर हाईवे पर वाहनों से अवैध वसूली करने वाले तीन व्यक्ति गिरफ्तार...
June 02, 2026 01:30 PM
श्री नृसिंह मंदिर महिला मंडल ने मनाया पूर्णिमा उत्सव...
June 02, 2026 01:28 PM
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत, शहर में अपात्र हित ग्राहियों का पुनः सर्वे करवाए प्रशासन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...
June 02, 2026 01:25 PM
राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन...
June 02, 2026 01:23 PM
राष्ट्रीय मंच पर नीमच का दमदार आगाज, पहले दिन 2 गोल्ड सहित 4 मैडल पर कब्जा....
June 02, 2026 01:22 PM
मानसून से पहले जीरो रिस्क, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने दिए निर्देश एक सप्ताह में डिस्मेंटल करें सभी क्षतिग्रस्त एवं जर्जर भवन, सीएमओ-सीईओ की जवाबदेही, क्षेत्र जर्जर-मुक्त का देना होगा प्रमाण पत्र....
June 02, 2026 01:20 PM
जनसुनवाई में दिव्यांग श्रवण को रेडक्रास से आर्थिक सहायता के निर्देश, जनसुनवाई में कलेक्टर ने 112 आवेदकों की समस्याएं सुनी...
June 02, 2026 01:19 PM
चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत..
June 02, 2026 01:18 PM
सिंगोली में मकान की छत गिरने से, पीड़ित परिवार को 9 लाख रूपये की आर्थिक सहायता, दुखद घटना पर कलेक्टर ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं...
June 02, 2026 01:16 PM
सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, ट्रांसफार्मर में गुप्त स्कीम बनाकर ले जाई जा रही 300 पेटी अवैध बीयर सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी की गिरफ्तार...
June 02, 2026 01:13 PM
43 दिन के अवकाश की मंजूरी के बदले मांगी रिश्वत, वन विभाग का स्थापना शाखा प्रभारी लोकायुक्त के जाल में फंसा...
June 02, 2026 01:11 PM