विधायक हरीश चौधरी का हर्खियाखाल फंटे पर हुआ जोरदार स्वागत, भाजपा राज में किसानों का खर्चा दोगुना हुआ, आय नहीं...
Updated : June 03, 2026 09:17 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
राजनीति
चीताखेड़ा :- नीमच जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने आए मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं राजस्थान विधायक हरीश चौधरी का बुधवार का जोरदार ऐतिहासिक स्वागत किया गया। नीमच से मंदसौर जाते समय हरकियाखल सांधा मार्ग पर स्थित विनायक होटल के समीप कांग्रेस नेता पर्वत सिंह जाट के नेतृत्व में जाट समाज और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके सम्मान में एक भव्य स्वागत मंच सजाया था। जैसे ही विधायक का काफिला आयोजन स्थल पर पहुंचा, पहले से ही पलक-पावडे बिछाए बैठे सैकडों कार्यकर्ताओं से पूरा क्षेत्र कांग्रेस जिंदाबाद , महेश चौधरी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं और जाट समाज के प्रबुद्ध जनों ने चौधरी का शाल-श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया और उन पर जमकर पुष्पवर्षा की। जाट समाज द्वारा किया गया स्वागत सम्मान से श्री चौधरी गदगद हो गए, कहा समाज के साथ बैठना बहुत सुकून देता है।
भाजपा सरकार पर तीखा हमला,किसानों के साथ हुआ बड़ा धोखा - मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरीश चौधरी ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशासन में आज देश का अन्नदाता सबसे ज्यादा पीड़ित और परेशान है। सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का झुनझुना थमाया था, लेकिन हकीकत में किसानों का खर्चा दोगुना कर दिया गया है। खाद की बोरी का वजन 50 किलो से घटाकर 40 किलो कर दिया गया, जबकि उसकी कीमतें दोगुनी बढ़ा दी गईं। यह किसानों की पीठ में छुरा घोंपने जैसा है।
पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी और खींचतान पर भी उन्होंने खुलकर बात की। चौधरी ने बिना लाग-लपेट के कहा कि आज कांग्रेस में कुछ लोग मुख्य संगठन को मजबूत करने के बजाय खुद का व्यक्तिगत संगठन (घुट) चमकाने (मजबूत) करने में लगे हुए हैं। उन्होंने नसीहत दी कि यदि भाजपा के कुशासन को उखाड़ फेंकना है, तो सभी को निजी स्वार्थ छोड़कर मूल संगठन को मजबूत करना होगा।
जाट समाज से एकजुटता की अपील - कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद जाट समाज के लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की ताकत उसकी एकजुटता में है। बदलती राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों में जाट समाज को अपनी एकता को और अधिक मजबूत बनाए रखना होगा।
और खबरे
पुलिस विभाग द्वारा कुषाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में नशामुक्ति सूचना शिविर आयोजित...
June 03, 2026 10:59 AM
रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव, परिवहन सेवा को चरणबद्ध रूप से किया जाएगा शुरू, सामान्य जन के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है राज्य परिवहन सेवा...
June 03, 2026 10:56 AM
चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के लिए स्वच्छता की बड़ी सौगात, इलेक्ट्रिक वाहनों से होगा कचरा संग्रहण, डिजिटल मॉनिटरिंग और जीपीएस ट्रैकिंग से बढ़ेगी पारदर्शिता...
June 03, 2026 10:52 AM
12 क्विंटल 73 किलो डोडा चूरा से भरी बोलेरो पिकअप जब्त...
June 03, 2026 10:47 AM
वंदे गंगा अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर महास्वच्छता अभियान का शुभारंभ, जिला कलक्टर ने दिया जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संवर्धन का संदेश....
June 03, 2026 10:46 AM
विधायक हरीश चौधरी का हर्खियाखाल फंटे पर हुआ जोरदार स्वागत, भाजपा राज में किसानों का खर्चा दोगुना हुआ, आय नहीं...
June 03, 2026 09:17 AM
जावद के लोकप्रिय बीएमओ डॉ.राजेश मीणा का निधन, सड़क हादसे के बाद से ही जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे....
June 03, 2026 08:29 AM
पौधारोपण व स्वच्छता अभियान से हुआ गौरव दिवस का आगाज, नपाध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ....
June 03, 2026 08:00 AM
स्वच्छता अभियान की खुलेआम उड़ रही धज्जियां, पहली ही बारिश में नालियों का पानी ओर कीचड़ से पसरा उप स्वास्थ्य केंद्र का परिसर….
June 03, 2026 05:01 AM
ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश की बड़ी उपलब्धि, 98 प्रतिशत लक्ष्य के मुकाबले 99.52 प्रतिशत ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी हासिल कर बनाया नया रिकॉर्ड, बिजली आपूर्ति व्यवस्था हुई और अधिक मजबूत...
June 03, 2026 04:53 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 03, 2026 04:46 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 03, 2026 04:09 AM
हरिश चौधरी विधायक राजस्थान का भव्य स्वागत करेंगे...
June 02, 2026 04:40 PM
बाल कल्याण सर्वोपरि, म.प्र. बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा ने नीमच में ली समीक्षा बैठक, जेजे बोर्ड-सीडब्ल्यूसी के प्रकरणों का तत्परता से करें निराकरण, बच्चों के लीगल फ्री व स्वरोजगार प्रशिक्षण पर जोर, चाइल्ड हेल्पलाइन, शिशु गृह व बाल आश्रय गृह की व्यवस्थाओं की ली जानकारी, अधिकारियों को दिए निर्देश....
June 02, 2026 04:38 PM
बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा ने नीमच में चाइल्ड हेल्पलाइन एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पोस्टर्स का किया विमोचन, शिशु ग्रह एवं किलकारी का किया निरीक्षण....
June 02, 2026 04:36 PM
एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा उपलब्ध करवाने वाले एवं प्राप्त कर्ता फरार 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता...
June 02, 2026 03:05 PM
कांग्रेस का शक्ति मंथन शुरू, कार्यकर्ताओं को संगठन और चुनावी प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण, नीमच में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन जीतू पटवारी महेश चौधरी ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र....
June 02, 2026 02:57 PM
मंदसौर में बन रहा देश का सबसे बड़ा विद्युत सबस्टेशन, 14 हजार मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण की होगी क्षमता, कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने अरनिया जटिया में पम्प हाउस एवं रणायरा में पावर ग्रिड परियोजना का किया निरीक्षण...
June 02, 2026 02:39 PM
नीमच गौरव दिवस कार्यक्रम 3 जून को स्वच्छता एवं देशभक्ति से ओतप्रोत होंगे कार्यक्रम...
June 02, 2026 02:32 PM