वंदे गंगा अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर महास्वच्छता अभियान का शुभारंभ, जिला कलक्टर ने दिया जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संवर्धन का संदेश....
Updated : June 03, 2026 10:46 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ :- राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के अंतर्गत बुधवार को ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर महास्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत दुर्ग स्थित व्यू पॉइंट से विजय स्तंभ तक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें जिला प्रशासन, विभिन्न औद्योगिक संस्थानों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली के पश्चात विजय स्तंभ एवं कालिका मन्दिर परिसर में जिला कलक्टर डॉ. मंजू के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला कलक्टर सहित उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं युवाओं ने सफाई कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पानी बचाने, वर्षा जल संग्रहण एवं अधिकाधिक पौधारोपण के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार के स्वच्छता अभियान केवल औपचारिकता न रहकर प्रत्येक तीन माह में नियमित रूप से आयोजित किए जाएं तो जिले में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में व्यापक परिवर्तन संभव है। जिला कलक्टर ने अभियान में बड़ी संख्या में शामिल युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण आंदोलनों को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने औद्योगिक संस्थानों से आगामी वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधारोपण करने, आसपास के क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने तथा सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से सरकारी भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं विकसित करने का आह्वान किया। अभियान में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, नगर परिषद आयुक्त रविंद्र यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान हिंदुस्तान जिंक, वंडर सीमेंट, बिरला सीमेंट, आदित्य बिरला अल्ट्राटेक, संगम सहित अनेक औद्योगिक संस्थानों एवं कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।
और खबरे
गम्भीर बीमारी से पीड़ित बालिका के उपचार हेतु रेडक्रास से 1 लाख की सहायता स्वीकृत ग्राम कनावटी निवासी किशनलाल की पोती संजना का उदयपुर में चल रहा है उपचार, रेडक्रास नीमच ने जारी किया 1 लाख रुपये का चेक...
June 10, 2026 03:04 PM
राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...
June 10, 2026 02:56 PM
हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...
June 10, 2026 02:22 PM
चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...
June 10, 2026 02:20 PM
दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....
June 10, 2026 02:16 PM
दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....
June 10, 2026 02:12 PM
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...
June 10, 2026 02:07 PM
गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...
June 10, 2026 01:44 PM
गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...
June 10, 2026 01:37 PM
यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...
June 10, 2026 01:34 PM
रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...
June 10, 2026 01:32 PM
खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....
June 10, 2026 01:22 PM
पशुकल्याण समिति की बैठक 12 जून को..
June 10, 2026 01:20 PM
महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...
June 10, 2026 01:19 PM
आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...
June 10, 2026 01:12 PM
01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...
June 10, 2026 01:09 PM
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...
June 10, 2026 01:06 PM
बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान...
June 10, 2026 01:03 PM
मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से सीएस की बैठक में मिली अंतिम स्वीकृति....
June 10, 2026 01:00 PM