lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जावद के लोकप्रिय बीएमओ डॉ.राजेश मीणा का निधन, सड़क हादसे के बाद से ही जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे....

  Updated : June 03, 2026 08:29 AM

निर्मल मूंदड़ा रतनगढ

  शोक-समाचार

जावद :- विधानसभा क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था को वर्षों तक संभालने वाले और क्षेत्र के बेहद लोकप्रिय ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ.राजेश मीणा का आज सुबह इंदौर के एक हास्पिटल में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया। वे पिछले 6 महीनों से एक भीषण सड़क हादसे के बाद से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे।उनके निधन की खबर से पूरे नीमच जिले और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
​भीषण हादसे के बाद से थे बेड रेस्ट पर - प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 6 माह पूर्व इंदौर जाते समय नागदा के पास डॉ. मीणा की कार का जोरदार एक्सीडेंट हो गया था।इस हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) टूट गई थी। और उसमें गहरा कट लग गया था।दुर्घटना के बाद से ही वे लगातार बेड रेस्ट पर थे।और उनका इलाज चल रहा था।चिकित्सको के अथक प्रयासों के बावजूद उनके स्वास्थ्य में कोई खास सुधार नहीं हो पा रहा था।और पिछले 10 दिनों से तबीयत अधिक बिगड़ जाने के कारण उन्हें इंदौर के एक अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया था। जहां आज बुधवार को उनकी तबीयत अचानक अधिक बिगड़ गई और सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
​कोरोना काल के योद्धा और समर्पित चिकित्सक - हंसमुख और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी डॉ. राजेश मीणा ने पिछले 15 वर्षों से पूरे जावद विधानसभा क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था की कमान पूरी मुस्तैदी से संभाल रखी थी।उन्होंने सिंगोली,जावद,डीकेन और रतनगढ़ स्वास्थ्य केंद्रों पर अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। वर्तमान में वे डीकेन ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।​विशेष रूप से कोरोना महामारी के भीषण दौर में डॉ.मीणा ने अपनी जान की परवाह न करते हुए निस्वार्थ भाव से दिन- रात जनता की सेवा की।और क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को टूटने नहीं दिया।उनके इसी समर्पण और चिकित्सीय कौशल के कारण पूरे नीमच जिले में उनकी एक विशिष्ट पहचान बन गई थी।
नीमच जिले के​स्वास्थ्य विभाग को अपूरणीय क्षति - डॉ.राजेश मीणा का इस तरह अचानक से असमय चले जाना नीमच जिले के स्वास्थ्य विभाग और विशेष रुप से जावद क्षेत्र के लिए एक ऐसी अपूरणीय क्षति है,जिसकी पूर्ति कर पाना असंभव है। चिकित्सा जगत ने आज एक समर्पित योद्धा और जनता ने अपना सच्चा शुभचिंतक खो दिया है। अब उनके कार्यों की केवल स्मृतियां ही शेष हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जावद के लोकप्रिय बीएमओ डॉ.राजेश मीणा का निधन, सड़क हादसे के बाद से ही जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे....

June 03, 2026 08:29 AM

पौधारोपण व स्वच्छता अभियान से हुआ गौरव दिवस का आगाज, नपाध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ....

June 03, 2026 08:00 AM

स्वच्छता अभियान की खुलेआम उड़ रही धज्जियां, पहली ही बारिश में नालियों का पानी ओर कीचड़ से पसरा उप स्वास्थ्य केंद्र का परिसर….

June 03, 2026 05:01 AM

ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश की बड़ी उपलब्धि, 98 प्रतिशत लक्ष्य के मुकाबले 99.52 प्रतिशत ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी हासिल कर बनाया नया रिकॉर्ड, बिजली आपूर्ति व्यवस्था हुई और अधिक मजबूत...

June 03, 2026 04:53 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 03, 2026 04:46 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 03, 2026 04:09 AM

हरिश चौधरी विधायक राजस्थान का भव्य स्वागत करेंगे...

June 02, 2026 04:40 PM

बाल कल्याण सर्वोपरि, म.प्र. बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा ने नीमच में ली समीक्षा बैठक, जेजे बोर्ड-सीडब्ल्यूसी के प्रकरणों का तत्परता से करें निराकरण, बच्चों के लीगल फ्री व स्वरोजगार प्रशिक्षण पर जोर, चाइल्ड हेल्पलाइन, शिशु गृह व बाल आश्रय गृह की व्यवस्थाओं की ली जानकारी, अधिकारियों को दिए निर्देश....

June 02, 2026 04:38 PM

बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा ने नीमच में चाइल्ड हेल्पलाइन एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पोस्टर्स का किया विमोचन, शिशु ग्रह एवं किलकारी का किया निरीक्षण....

June 02, 2026 04:36 PM

एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा उपलब्ध करवाने वाले एवं प्राप्त कर्ता फरार 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता...

June 02, 2026 03:05 PM

कांग्रेस का शक्ति मंथन शुरू, कार्यकर्ताओं को संगठन और चुनावी प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण, नीमच में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन जीतू पटवारी महेश चौधरी ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र....

June 02, 2026 02:57 PM

मंदसौर में बन रहा देश का सबसे बड़ा विद्युत सबस्टेशन, 14 हजार मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण की होगी क्षमता, कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने अरनिया जटिया में पम्प हाउस एवं रणायरा में पावर ग्रिड परियोजना का किया निरीक्षण...

June 02, 2026 02:39 PM

नीमच गौरव दिवस कार्यक्रम 3 जून को स्वच्छता एवं देशभक्ति से ओतप्रोत होंगे कार्यक्रम...

June 02, 2026 02:32 PM

नीमच में फल विक्रेताओं और डेयरी प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, आम-तरबूज और घी के नमूने जांच के लिए भेजे...

June 02, 2026 02:31 PM

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 3.641 किलो एमडी और 101.720 किलो डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

June 02, 2026 02:28 PM

एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन में जिला पुलिस को बड़ी सफलता, जिले भर में दबिश देकर 111 वांछित आरोपी किये गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट मे दो इनामी सहित 5 वांछित अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की 97 टीमों के 575 पुलिस कर्मियों ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की कार्यवाही...

June 02, 2026 02:22 PM

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने जनपद मल्हारगढ़ में की जनसुनवाई, 28 लोगों की सुनी समस्याएं...

June 02, 2026 02:18 PM

सीबीएन की दो बड़ी कार्रवाई, 3.641 किलो एमडी ड्रग्स और 101.720 किलो डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार..

June 02, 2026 01:53 PM

फर्जी फाइनेंस एजेंट बनकर हाईवे पर वाहनों से अवैध वसूली करने वाले तीन व्यक्ति गिरफ्तार...

June 02, 2026 01:30 PM