भाटखेड़ी बुजुर्ग पंचायत बनी जी.वी.पी. मुक्त, स्वच्छ भारत मिशन के तहत हटाया पुराना कचरा, बनाया आकर्षक पिकनिक स्पॉट, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से बदली तस्वीर, अन्य पंचायतों के लिए बना प्रेरणा स्रोत..
Updated : June 05, 2026 12:19 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायत भाटखेड़ी बुजुर्ग ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए गांव को जी.वी.पी. मुक्त कर दिया है। वर्षों से पानी की टंकी एवं नाले के पास बने कचरा पाइंट (जी.वी.पी. पॉइंट) को हटाकर ग्राम पंचायत ने अब उसे एक सुंदर 'पिकनिक स्पॉट' के रूप में विकसित कर दिया है। कचरे के ढेर से पिकनिक स्पॉट तक का सफर: गांव में प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था एवं पानी की टंकी के पास वर्षों से खाली पड़ी जगह को ग्रामीणों ने कचरा अड्डा बना रखा था। मुख्य चौराहे पर होने से यहां दिनभर कचरे की बदबू, मच्छर-मक्खियों का प्रकोप रहता था। बारिश में नाला चौक होने से गंदा पानी कचरे सहित घरों में घुस जाता था। सरपंच श्री मनोज पुरोहित और सचिव श्री गोपाल मेहता ने इसके स्थाई हल की योजना बनाई। सफाई मित्रों और जेसीबी की सहायता से जीवीपी पॉइंट को हटाया। कचरे के ढेर के बीच बनी कुईयां के आसपास सफाई कर बाउंड्रीवाल से कवर कर चारों तरफ लोहे की रैलिंग लगाई गई। फर्श पर पेवर ब्लॉक, बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियां लगाई। कुईयां को ढककर उसके ऊपर महादेव की मूर्ति की स्थापना की गई। मूर्ति के पीछे की दीवार पर कैलाश पर्वत की डिजाइन में आकर्षक पेंटिंग की गई। ग्राम पंचायत सचिव श्री गोपाल मेहता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया, कि विकसित स्थल का नाम 'पिपलेश्वर महादेव' रखा गया है। वर्तमान में यह पिकनिक स्पॉट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सुबह-शाम बच्चे, युवा और बुजुर्ग यहां पहुंचते हैं। गंदगी हटने से वहां लगे पीपल के पेड़ की अब पूजा होने लगी है। महिलाएं जल चढ़ाने आती हैं डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से आया बदलाव: सरपंच मनोज पुरोहित ने बताया कि पंचायत को जीवीपी मुक्त बनाने के लिए ग्रामीणों को खुले में कचरा न फेंकने और सही निपटारे की जानकारी दी गई। घर-घर कचरा संग्रहण हेतु पंचायत का मिनी ट्रैक्टर रोजाना सुबह गांव में निकलता है और सूखा-गीला कचरा एकत्र करता है एनजीओ का मिला सहयोग: गांव के एन.जी.ओ. 'विश्वकर्माजी सोशल केयर एसोसिएशन' ने भी स्वच्छता के क्षेत्र में पंचायत का सहयोग किया। संस्था के डायरेक्टर श्री कमलेश कारपेंटर एवं पंचायत ने भाटखेड़ी बुजुर्ग को स्वच्छता में नंबर 1 बनाने तथा कचरा सेग्रीगेशन शेड को नियमित संचालित करने की योजना बनाई है। यह प्रयोग अब दूसरी ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बना है।
और खबरे
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों ने लिया जल स्रोत संरक्षण का संकल्प बोरदियाकलां में बावड़ी पूजन संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर छायन में रोपे 11 छायादार एवं फलदार पौधे...
June 05, 2026 12:52 PM
मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल भविष्य, आंगनवाड़ी केंद्रों पर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एक पेड़ मां के नाम अभियान में रोपे 501 पौधे माताओं-बच्चों ने ली पर्यावरण एवं बेटी संरक्षण की शपथ....
June 05, 2026 12:51 PM
हरित ऊर्जा से समृद्ध मध्यप्रदेश, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने सिंगोली के सोलर प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण, ग्राम बड़ी एवं कवई में टाटा पॉवर का 330 MW प्लांट कार्यशील, वारी एनर्जी का 170 MW प्लांट 95 प्रतिशत पूर्ण विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा रहे उपस्थित, निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा...
June 05, 2026 12:35 PM
रोजगार से समृद्धि की ओर झंझारवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग स्थापना को मिलेगी रफ्तार, एमपीआईडीसी कार्यकारी संचालक राजेश राठौड़ ने निवेशकों के साथ की अहम बैठक, 194 भूखंडों में से 45 इकाइयां शुरू, 2500 से अधिक को मिला रोजगार, 21 इकाइयों का निर्माण प्रगति पर....
June 05, 2026 12:23 PM
भाटखेड़ी बुजुर्ग पंचायत बनी जी.वी.पी. मुक्त, स्वच्छ भारत मिशन के तहत हटाया पुराना कचरा, बनाया आकर्षक पिकनिक स्पॉट, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से बदली तस्वीर, अन्य पंचायतों के लिए बना प्रेरणा स्रोत..
June 05, 2026 12:19 PM
कलेक्टर की अध्यक्षता में ए.पी.सी.समूह की समीक्षा बैठक सम्पन्न....
June 05, 2026 12:13 PM
नपा सीएमओ श्रीमती बामनिया ने किया नालो का निरीक्षण, प्राइवेट बस स्टैंड पर नाला सफाई कार्य को देखकर दिए आवश्यक निर्देश...
June 05, 2026 12:02 PM
शहर को लगेंगे विकास के पंख, पीआईसी ने दी शहर विकास के सभी 64 प्रस्ताव को हरी झंडी, श्रीमती चोपड़ा की अध्यक्षता में पीआईसी की बैठक संपन्न...
June 05, 2026 11:55 AM
विश्व पर्यावरण दिवस पर, विधायक व नपाध्यक्ष ने पौधारोपण कर की नपा के वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत -- सीएमओ,पूर्व नपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड पार्षद ने भी किया पौधारोपण...
June 05, 2026 11:49 AM
थाना रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब (मय मोटरसाइकिल) जप्त, आरोपी गिरफ्तार...
June 05, 2026 10:33 AM
पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था बी.आर. की अनूठी पहल आम लोगों में सकोरे और पौधे बांटें, पक्षियों की प्यास बुझाने और हरियाली बढ़ाने का दिया संदेश....
June 05, 2026 10:12 AM
विश्व पर्यावरण दिवस पर झाबुआ में एक पेड़ मां के नाम अभियान का भव्य शुभारंभ, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने देवझिरीपण्डा में किया वृहद पौधारोपण, 21 जून तक एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य....
June 05, 2026 10:09 AM
विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद सुभाष शाखा का सराहनीय प्रयास...
June 05, 2026 10:04 AM
दो पीडित परिवारों को आठ लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत..
June 05, 2026 09:34 AM
समान नागरिक संहिता के लिये गठित उच्च स्तरीय समिति की जनपरामर्श बैठक कल नीमच में
June 05, 2026 09:33 AM
धरती का श्रृंगार, वृक्षारोपण से, विधायक श्री अनिरुद्ध मारू ने भाटखेड़ी बुजुर्ग में किया पौधारोपण, विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामीणों को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ नागरिकों से की पौधा लगाने की अपील….
June 05, 2026 09:31 AM
एक पेड़ मां के नाम, विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने भादवा माता में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का किया आह्वान...
June 05, 2026 09:30 AM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(2) में बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ तस्कर की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज...
June 05, 2026 09:24 AM
मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, अंतरजिला वाहन चोरी गिरोह के नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश...
June 05, 2026 09:21 AM