हरित ऊर्जा से समृद्ध मध्यप्रदेश, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने सिंगोली के सोलर प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण, ग्राम बड़ी एवं कवई में टाटा पॉवर का 330 MW प्लांट कार्यशील, वारी एनर्जी का 170 MW प्लांट 95 प्रतिशत पूर्ण विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा रहे उपस्थित, निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा...
Updated : June 05, 2026 12:35 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने शु्क्रवार को नीमच जिले की सिंगोली तहसील के ग्राम बड़ी एवं कवई में टाटा सोलर एनर्जी समूह द्वारा निर्माणाधीन सोलर प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस अवसर पर जावद क्षेत्र के विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा विशेष रूप से उपस्थित थे। 500 मेगावाट से अधिक की सौर ऊर्जा परियोजना: इस अवसर पर सौलर प्रोजेक्ट के निरीक्षण उपरांत आयोजित एक सादे समारोह को संबांधित करते हुए ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला ने कहा, कि इस परियोजना के तहत टाटा पॉवर द्वारा 330 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापित कर दिया गया है तथा वर्तमान में कार्यशील है। साथ ही वारी एनर्जी द्वारा 170 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। उन्होने निर्माण एजेंसी को शेष कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम को विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने भी संबोधित किया। प्रांरभ में टाटा सौलर कंपनी के अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनेगा मध्यप्रदेश:निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि "प्रदेश सरकार का लक्ष्य हरित ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देकर मध्यप्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। नीमच जिले में स्थापित हो रहे ये वृहद सौर ऊर्जा संयंत्र इस दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।" उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। मंत्री श्री शुक्ला ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित कर रही है ताकि राज्य को "ग्रीन एनर्जी स्टेट" के रूप में स्थापित किया जा सके।
पौधारोपण - नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला एवं विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सौलर प्रोजेक्ट परिसर में एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधिगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
और खबरे
अखिल भारतीय जणवा समाज का दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न...
June 05, 2026 02:04 PM
नीमच में हरित कवच अभियान की शुरुआत: नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला ने किया पौधारोपण, 21 जून तक एक पेड़ मां के नाम अभियान में रोपे जाएंगे 5.62 लाख पौधे 1774 हेक्टेयर भूमि पर पौधे लगाकर तैयार होगा हरित कवच....
June 05, 2026 01:53 PM
खाद्य सुरक्षा से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार, नीमच में 7 खाद्य कारोबारियों पर 7 लाख का जुर्माना, एडीएम श्री कलेश ने की कार्यवाही, श्री रतन स्वीट्स एंड बेकरी का खाद्य लाइसेंस निलंबित, 3 लाख का जुर्माना...
June 05, 2026 01:48 PM
विश्व पर्यावरण दिवस पर यूनेस्को ने किया ‘‘एक पौधा देश के नाम अभियान का शुभारंभ, पर्यावरण हमारी अमूल्य धरोहर है, इसका संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी - माली
June 05, 2026 12:55 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों ने लिया जल स्रोत संरक्षण का संकल्प बोरदियाकलां में बावड़ी पूजन संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर छायन में रोपे 11 छायादार एवं फलदार पौधे...
June 05, 2026 12:52 PM
मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल भविष्य, आंगनवाड़ी केंद्रों पर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एक पेड़ मां के नाम अभियान में रोपे 501 पौधे माताओं-बच्चों ने ली पर्यावरण एवं बेटी संरक्षण की शपथ....
June 05, 2026 12:51 PM
हरित ऊर्जा से समृद्ध मध्यप्रदेश, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने सिंगोली के सोलर प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण, ग्राम बड़ी एवं कवई में टाटा पॉवर का 330 MW प्लांट कार्यशील, वारी एनर्जी का 170 MW प्लांट 95 प्रतिशत पूर्ण विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा रहे उपस्थित, निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा...
June 05, 2026 12:35 PM
रोजगार से समृद्धि की ओर झंझारवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग स्थापना को मिलेगी रफ्तार, एमपीआईडीसी कार्यकारी संचालक राजेश राठौड़ ने निवेशकों के साथ की अहम बैठक, 194 भूखंडों में से 45 इकाइयां शुरू, 2500 से अधिक को मिला रोजगार, 21 इकाइयों का निर्माण प्रगति पर....
June 05, 2026 12:23 PM
भाटखेड़ी बुजुर्ग पंचायत बनी जी.वी.पी. मुक्त, स्वच्छ भारत मिशन के तहत हटाया पुराना कचरा, बनाया आकर्षक पिकनिक स्पॉट, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से बदली तस्वीर, अन्य पंचायतों के लिए बना प्रेरणा स्रोत..
June 05, 2026 12:19 PM
कलेक्टर की अध्यक्षता में ए.पी.सी.समूह की समीक्षा बैठक सम्पन्न....
June 05, 2026 12:13 PM
नपा सीएमओ श्रीमती बामनिया ने किया नालो का निरीक्षण, प्राइवेट बस स्टैंड पर नाला सफाई कार्य को देखकर दिए आवश्यक निर्देश...
June 05, 2026 12:02 PM
शहर को लगेंगे विकास के पंख, पीआईसी ने दी शहर विकास के सभी 64 प्रस्ताव को हरी झंडी, श्रीमती चोपड़ा की अध्यक्षता में पीआईसी की बैठक संपन्न...
June 05, 2026 11:55 AM
विश्व पर्यावरण दिवस पर, विधायक व नपाध्यक्ष ने पौधारोपण कर की नपा के वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत -- सीएमओ,पूर्व नपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड पार्षद ने भी किया पौधारोपण...
June 05, 2026 11:49 AM
थाना रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब (मय मोटरसाइकिल) जप्त, आरोपी गिरफ्तार...
June 05, 2026 10:33 AM
पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था बी.आर. की अनूठी पहल आम लोगों में सकोरे और पौधे बांटें, पक्षियों की प्यास बुझाने और हरियाली बढ़ाने का दिया संदेश....
June 05, 2026 10:12 AM
विश्व पर्यावरण दिवस पर झाबुआ में एक पेड़ मां के नाम अभियान का भव्य शुभारंभ, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने देवझिरीपण्डा में किया वृहद पौधारोपण, 21 जून तक एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य....
June 05, 2026 10:09 AM
विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद सुभाष शाखा का सराहनीय प्रयास...
June 05, 2026 10:04 AM
दो पीडित परिवारों को आठ लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत..
June 05, 2026 09:34 AM
समान नागरिक संहिता के लिये गठित उच्च स्तरीय समिति की जनपरामर्श बैठक कल नीमच में
June 05, 2026 09:33 AM