मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, रामपुरा में आपदा प्रबंधन की मेगा मॉक ड्रिल, SDRF ने दिखाया राहत-बचाव का दम...
Updated : June 08, 2026 11:01 AM
मुकेश राठौर रामपुरा
प्रशासनिक
रामपुरा। आगामी मानसून एवं संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देशन में सोमवार को रामपुरा तहसील मुख्यालय पर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भव्य मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीआरएफ, होमगार्ड, पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व एवं नगर परिषद की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का जीवंत प्रदर्शन कर आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और समन्वय का अभ्यास किया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश सहित प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में एसडीएम किरण, एसडीओपी निकिता सिंह, होमगार्ड प्लाटून कमांडर युवराज सिंह चौहान, सहायक प्लाटून कमांडर पुष्पा सिंह पवार, तहसीलदार मृगेंद्र सिंह सिसोदिया, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार, थाना प्रभारी विपिन मसीह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी के.एल. सूर्यवंशी, सांसद प्रतिनिधि विजय दानगढ़, विधायक प्रतिनिधि दीपक मरच्या सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। इसके पश्चात एसडीआरएफ एवं आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने जल दुर्घटना, बाढ़ एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पंच-सरपंचों एवं कर्मचारियों को आपदा के समय सतर्कता, समन्वय एवं जनसहभागिता के महत्व से अवगत कराया।
मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशासन ने संदेश दिया कि आपदा प्रबंधन केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही किसी भी संकट का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है।
और खबरे
रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 किलो डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 7 लाख रुपये का मशरूका जब्त..
June 08, 2026 11:43 AM
राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम, जीरन में नेत्र शिविर संपन्न, 78 मरीज लाभान्वित...
June 08, 2026 11:27 AM
अ.जा.आयोग के सदस्य श्री मालवीय 11 जून को नीमच आएंगे....
June 08, 2026 11:27 AM
रात्रि चौपाल में दिए निर्देशों पर त्वरित अमल, ग्राम शिवपुरिया मंदिर में पेयजल पाइपलाइन का कार्य पूर्ण, कलेक्टर के निर्देश पर जल परीक्षण प्रारंभ, ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, ग्राम टामोटी रात्रि चौपाल में सामने आई थी पेयजल समस्या, प्रशासन की संवेदनशील पहल मौके पर दिए निर्देश, तत्काल हुआ कार्य...
June 08, 2026 11:26 AM
गौचर बचाओ फाउंडेशन की जिला कार्यकारिणी घोषित...
June 08, 2026 11:22 AM
गूंजे भगवान के जयकारे, भक्तिपूर्ण माहौल में निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का आगाज...
June 08, 2026 11:20 AM
06 माह से फरार हिस्ट्रीशीटर स्थाई वारंटी गिरफ्तार, आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित 20 आपराधिक प्रकरण दर्ज....
June 08, 2026 11:17 AM
गन्ने की जूस की दुकान पर शराबियों ने मचाया उत्पाद, जूस के पैसे मांगे तो बेरहमी से पीटा...
June 08, 2026 11:15 AM
बांध में डूबने से प्रभुलाल मीणा की मौत, गोताखोरों की तलाश के दौरान दूसरी ओर तैरता मिला शव....
June 08, 2026 11:06 AM
मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, रामपुरा में आपदा प्रबंधन की मेगा मॉक ड्रिल, SDRF ने दिखाया राहत-बचाव का दम...
June 08, 2026 11:01 AM
10 वर्षीय विभूति की हनुमान चित्रकला ने जीता दिल, समाजसेवी अशोक अरोरा ने माथे से लगाकर किया सम्मान, जय श्री राम अंकित पेंटिंग भेंट की, बोले- यह केवल चित्र नहीं, भक्ति, संस्कार और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक....
June 08, 2026 10:58 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
June 08, 2026 10:54 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 08, 2026 10:48 AM
श्री चारभुजा नाथ मंदिर समिति की बैठक सम्पन्न, अनिल राठौर अध्यक्ष एवं नंदकिशोर धोबी बने कोषाध्यक्ष...
June 07, 2026 05:50 PM
एकीकृत बागवानी विकास मिशन से समृद्ध हुआ नीमच का किसान, शेडनेट हाउस में खीरा-ककड़ी उगाकर दशरथ पाटीदार ने कमाए 4.75 लाख...
June 07, 2026 12:42 PM
राष्ट्रीय बास्केटबॉल चयन समिति में पं. संजय वशिष्ठ की एंट्री, रतलाम में हुआ भव्य सम्मान, खेल प्रतिभाओं को तराशने का लिया संकल्प....
June 07, 2026 12:38 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगातार तीसरे दिन कार्रवाई, बेगू थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 50 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति को फ्रिज कराया....
June 07, 2026 12:36 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगातार तीसरे दिन कार्रवाई, बेगू थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 50 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति को फ्रिज कराया...
June 07, 2026 08:27 AM
तस्करों की नई चाल बेनकाब, बीड़ी के कार्टून से 56.340 किलो डोडाचूरा बरामद....
June 07, 2026 06:17 AM