राष्ट्रीय बास्केटबॉल चयन समिति में पं. संजय वशिष्ठ की एंट्री, रतलाम में हुआ भव्य सम्मान, खेल प्रतिभाओं को तराशने का लिया संकल्प....
Updated : June 07, 2026 12:38 PM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
खेल
रतलाम :- अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं खेल जगत की प्रतिष्ठित हस्ती पंडित संजय वशिष्ठ के राष्ट्रीय बास्केटबॉल खेल चयन समिति के सदस्य बनने पर रतलाम में हर्ष और गौरव का माहौल देखने को मिला। इस उपलब्धि को न केवल रतलाम बल्कि पूरे मध्यप्रदेश और ब्राह्मण समाज के लिए सम्मान की बात माना जा रहा है। महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित, रतलाम द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में संस्था के अध्यक्ष श्री संदीप व्यास ने पं. संजय वशिष्ठ का शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। समारोह में उपस्थित सदस्यों ने उनके राष्ट्रीय स्तर पर चयन को रतलाम की खेल प्रतिभाओं के लिए नई उम्मीद और प्रेरणा बताया। संस्था के वरिष्ठ सदस्य पं. राजेन्द्र कुमार जोशी ने कहा कि पं. संजय वशिष्ठ का राष्ट्रीय चयन समिति में शामिल होना मध्यप्रदेश, रतलाम और समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और नेतृत्व से रतलाम के बास्केटबॉल खिलाड़ियों को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी तथा युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर संस्था ने पं. वशिष्ठ से रतलाम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रशिक्षण अकादमी स्थापित करने का आग्रह भी किया, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और बेहतर अवसर मिल सकें। संस्था के श्री अजय जोशी ने पं. वशिष्ठ को संस्था की गतिविधियों और कार्यप्रणाली से अवगत कराया। अपने संबोधन में पं. संजय वशिष्ठ ने कहा कि रतलाम में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें सही दिशा, बेहतर प्रशिक्षण और उचित मार्गदर्शन देने की है। उन्होंने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन देने का आश्वासन भी दिया कार्यक्रम में श्री सत्येन्द्र जोशी, श्री संजीव शर्मा, श्री सुनील दुबे, श्री विजय हेमकांत शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। पं. संजय वशिष्ठ की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि रतलाम की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम हैं। उनके चयन से शहर के खेल जगत में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और युवा खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान मिली है।
और खबरे
राष्ट्रीय बास्केटबॉल चयन समिति में पं. संजय वशिष्ठ की एंट्री, रतलाम में हुआ भव्य सम्मान, खेल प्रतिभाओं को तराशने का लिया संकल्प....
June 07, 2026 12:38 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगातार तीसरे दिन कार्रवाई, बेगू थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 50 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति को फ्रिज कराया....
June 07, 2026 12:36 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगातार तीसरे दिन कार्रवाई, बेगू थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 50 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति को फ्रिज कराया...
June 07, 2026 08:27 AM
तस्करों की नई चाल बेनकाब, बीड़ी के कार्टून से 56.340 किलो डोडाचूरा बरामद....
June 07, 2026 06:17 AM
साइकिल रैली और योग के साथ चित्तौड़गढ़ पुलिस ने दिया फिटनेस का संदेश…..
June 07, 2026 06:15 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
June 07, 2026 06:02 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 07, 2026 05:59 AM
भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की कामकाजी बैठक जमुनिया कला में संपन्न, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ पौधरोपण....
June 06, 2026 05:54 PM
हुसैन टेकरी से 6 माह के मासूम का अपहरण करने वाले राजस्थान के गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने बच्चे को सकुशल दस्तयाब कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...
June 06, 2026 05:41 PM
कृति के सात दिवसीय चित्रकला प्रशिक्षण शिविर का समापन, बच्चों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केंद्र...
June 06, 2026 05:04 PM
राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9 वां स्थापना दिवस मनाया गया...
June 06, 2026 05:02 PM
वृक्षारोपण ही नहीं, संरक्षण भी है हमारी जिम्मेदारी, जबलपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संस्थाओं ने किया पौधारोपण...
June 06, 2026 05:00 PM
कलेक्टर के निर्देश पर खातीखेड़ा में रोड रेस्टोरेशन कार्य प्रारंभ, जन समस्या निराकरण शिविर में दिए निर्देशों पर जल निगम ने की त्वरित कार्रवाई, पेयजल पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त आंतरिक सड़कों का हो रहा सुधार, खातीखेड़ा सहित आसपास के तीन गांवों में शुरू हुआ कार्य
June 06, 2026 04:58 PM
मोतियाबिंद चिन्हांकन शिविर 8 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन में...
June 06, 2026 04:57 PM
86 साल पुराने स्वामित्व को बताया शासकीय, भाजपा कार्यकर्ता ने नगर परिषद पर लगाए गंभीर आरोप, हाईकोर्ट आदेश की अवहेलना का दावा...
June 06, 2026 04:43 PM
मुफ्त सोलर या नया बोझ? 3 किलोवाट सोलर लगवाते ही उपभोक्ताओं पर 850 रुपये तक का बिल, लोगों में आक्रोश, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर उठे सवाल, फिक्स्ड चार्ज के नाम पर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा भार, वेंडरों और बिजली विभाग के चक्कर काट रहे लोग...
June 06, 2026 04:41 PM
फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की रजिस्ट्री कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...
June 06, 2026 04:38 PM
सुदामा ने ग़रीबी का कष्ट स्वीकार किया लेकिन अपने स्वाभिमान को नहीं छोड़ा- अनन्या शर्मा, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति....
June 06, 2026 04:35 PM
प्रकृति मां का रूप, इसके साथ क्रूरता बंद हो - जैन, विश्व पर्यावरण दिवस पर देवदा विद्यालय में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प...
June 06, 2026 04:33 PM