lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

एकीकृत बागवानी विकास मिशन से समृद्ध हुआ नीमच का किसान, शेडनेट हाउस में खीरा-ककड़ी उगाकर दशरथ पाटीदार ने कमाए 4.75 लाख...

  Updated : June 07, 2026 12:42 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- योजनाओं का लाभ सही समय पर मिल जाए, तो मेहनत रंग लाती है। यह कहना है नीमच विकासखंड के ग्राम केलूखेड़ा के प्रगतिशील कृषक दशरथ-नरसिंहलाल पाटीदार का। परंपरागत गेहूं की खेती से सीमित आय अर्जित करने वाले दशरथ ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना (MIDH) के तहत संरक्षित खेती को अपनाकर अपनी तकदीर बदल दी है। आज वे जिले के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। पहले थी चुनौतियां, अब मिली नई राह- दशरथ बताते हैं, कि पहले वे 2500 वर्ग मीटर खेत में केवल गेहूं की खेती करते थे। सिंचाई, खाद-बीज पर 45 हजार रुपये खर्च करने के बाद भी 55 क्विंटल उपज से 1,47,125 रुपये की कुल आय होती थी। सभी खर्च काटकर शुद्ध लाभ मात्र 1,02,125 रुपये बचता था। परिवार का भरण-पोषण कठिन था। तभी उन्हें उद्यानिकी विभाग से MIDH योजना की जानकारी मिली। 8.87 लाख के अनुदान से बना शेडनेट हाउस- जिला उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में दशरथ ने 8.87 लाख रुपये के अनुदान से अपने खेत में 2500 वर्ग मीटर का शेडनेट हाउस स्थापित किया। विभाग के तकनीकी अधिकारियों ने उन्हें संरक्षित खेती की वैज्ञानिक विधि, ड्रिप सिंचाई, उन्नत बीज व कीट प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। इसके बाद उन्होंने खीरा-ककड़ी की व्यावसायिक खेती प्रारंभ की।
चार गुना बढ़ी आय, बदली जीवन की तस्वीर- परिणाम चौंकाने वाले रहे। शेडनेट हाउस में जलवायु नियंत्रित वातावरण मिलने से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों बढ़े। एक सीजन में 450 क्विंटल खीरा-ककड़ी का उत्पादन हुआ। 2 लाख रुपये की लागत के बाद भी कुल आय 6,75,000 रुपये हुई। इस प्रकार शुद्ध लाभ 4,75,000 रुपये प्राप्त हुआ, जो गेहूं की खेती से होने वाली आय का लगभग पांच गुना है।
किसान की जुबानी- दशरथ कहते हैं कि शासन की MIDH योजना मेरे लिए वरदान साबित हुई। पहले बाजार में भाव कम मिलने व मौसम की मार से नुकसान होता था। अब शेडनेट में सालभर खेती कर सकते हैं। फसल भी अच्छी गुणवत्ता की होती है, जिससे भाव भी अच्छे मिलते हैं। अनुदान और तकनीकी मार्गदर्शन के लिए मैं कलेक्टर नीमच श्री हिमांशु चंद्रा व उद्यानिकी विभाग का आभारी हूं।" अन्य किसानों के लिए प्रेरणा - वरिष्ठ उद्यानिकी विकास अधिकारी श्री विजेश वसुनिया ने बताया कि संरक्षित खेती कम पानी, कम भूमि में अधिक उत्पादन का सिद्धांत है। यह योजना छोटे व सीमांत किसानों की आय बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी है। दशरथ पाटीदार की सफलता देखकर केलूखेड़ा व आसपास के गांवों के कई किसान अब संरक्षित खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं। MIDH योजना वास्तव में "लागत कम-आमदनी ज्यादा" के मूलमंत्र को साकार कर रही है और जिले के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चयन समिति में पं. संजय वशिष्ठ की एंट्री, रतलाम में हुआ भव्य सम्मान, खेल प्रतिभाओं को तराशने का लिया संकल्प....

June 07, 2026 12:38 PM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगातार तीसरे दिन कार्रवाई, बेगू थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 50 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति को फ्रिज कराया....

June 07, 2026 12:36 PM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगातार तीसरे दिन कार्रवाई, बेगू थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 50 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति को फ्रिज कराया...

June 07, 2026 08:27 AM

तस्करों की नई चाल बेनकाब, बीड़ी के कार्टून से 56.340 किलो डोडाचूरा बरामद....

June 07, 2026 06:17 AM

साइकिल रैली और योग के साथ चित्तौड़गढ़ पुलिस ने दिया फिटनेस का संदेश…..

June 07, 2026 06:15 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

June 07, 2026 06:02 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 07, 2026 05:59 AM

भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की कामकाजी बैठक जमुनिया कला में संपन्न, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ पौधरोपण....

June 06, 2026 05:54 PM

हुसैन टेकरी से 6 माह के मासूम का अपहरण करने वाले राजस्थान के गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने बच्चे को सकुशल दस्तयाब कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

June 06, 2026 05:41 PM

कृति के सात दिवसीय चित्रकला प्रशिक्षण शिविर का समापन, बच्चों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केंद्र...

June 06, 2026 05:04 PM

राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9 वां स्थापना दिवस मनाया गया...

June 06, 2026 05:02 PM

वृक्षारोपण ही नहीं, संरक्षण भी है हमारी जिम्मेदारी, जबलपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संस्थाओं ने किया पौधारोपण...

June 06, 2026 05:00 PM

कलेक्टर के निर्देश पर खातीखेड़ा में रोड रेस्टोरेशन कार्य प्रारंभ, जन समस्या निराकरण शिविर में दिए निर्देशों पर जल निगम ने की त्वरित कार्रवाई, पेयजल पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त आंतरिक सड़कों का हो रहा सुधार, खातीखेड़ा सहित आसपास के तीन गांवों में शुरू हुआ कार्य

June 06, 2026 04:58 PM

मोतियाबिंद चिन्हांकन शिविर 8 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन में...

June 06, 2026 04:57 PM

86 साल पुराने स्वामित्व को बताया शासकीय, भाजपा कार्यकर्ता ने नगर परिषद पर लगाए गंभीर आरोप, हाईकोर्ट आदेश की अवहेलना का दावा...

June 06, 2026 04:43 PM

मुफ्त सोलर या नया बोझ? 3 किलोवाट सोलर लगवाते ही उपभोक्ताओं पर 850 रुपये तक का बिल, लोगों में आक्रोश, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर उठे सवाल, फिक्स्ड चार्ज के नाम पर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा भार, वेंडरों और बिजली विभाग के चक्कर काट रहे लोग...

June 06, 2026 04:41 PM

फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की रजिस्ट्री कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...

June 06, 2026 04:38 PM

सुदामा ने ग़रीबी का कष्ट स्वीकार किया लेकिन अपने स्वाभिमान को नहीं छोड़ा- अनन्या शर्मा, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति....

June 06, 2026 04:35 PM

प्रकृति मां का रूप, इसके साथ क्रूरता बंद हो - जैन, विश्व पर्यावरण दिवस पर देवदा विद्यालय में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प...

June 06, 2026 04:33 PM