lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

गूंजे भगवान के जयकारे, भक्तिपूर्ण माहौल में निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का आगाज...

  Updated : June 08, 2026 11:20 AM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  धार्मिक

भीलवाड़ा :- पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर भगवान श्री हरि माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने हेतु धर्मनगरी भीलवाड़ा शहर में पहली बार सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का छोटी हरणी स्थित हनुमान टेकरी आश्रम में महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के सान्निध्य सोमवार को सुबह भव्य कलश शोभायात्रा एवं मंडप प्रवेश के साथ शुभारंभ हुआ। राष्ट्र कल्याण एवं सर्व मंगल की कामना के साथ से हो रहे इस 11 कुण्डीय महायज्ञ में लक्ष्मी स्वरूपा कन्याओं के साथ यजमान आहुति दे रहे है। महायज्ञ प्रारंभ होने के सुअवसर पर सुबह छोटी हरणी स्थित श्री चारभुजानाथ मंदिर से यज्ञ मण्डप तक बैण्ड की मधुर स्वरलहरियों के मध्य भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के साथ संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर मंगलकलश लेकर चल रही थी। कलश शोभायात्रा में छोटी हरणी के ग्रामीणों के साथ भीलवाड़ा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से भी श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में सबसे अंत में एक बग्गी में वृन्दावन से लाई गई ठाकुरजी की छवि विराजमान थी। शोभायात्रा में नवदुर्गा अखाड़ा से जुड़ी बालिकाओं ने अखाड़ा प्रदर्शन किया। अखाड़े के संजय शर्मा एवं गुंजन दाधीच ने बताया कि करीब 150 बालिकाओं ने शारीरिक बल कौशल का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा हनुमान टेकरी आश्रम स्थित यज्ञ मण्डप पहुंचने के बाद महायज्ञ यज्ञाचार्य श्री शारदा सनातन परमार्थ न्यास के वेदाचार्य पंडित मुकेश शास्त्री के निर्देशन में विधि विधान के साथ के 11 कुण्डीय विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ प्रारंभ हुआ। प्रत्येक यज्ञ वेदी पर लक्ष्मी स्वरूपा एक कन्या के साथ यजमानों ने आहुति दी। महायज्ञ के प्रारंभ में गणपति मण्डल के देवताओं का पूजन एवं वास्तु मण्डल के देवताओं का आह्वान, स्थापना, पूजन कर अरणी मंथन के द्वारा अग्नि का प्रादुर्भाव हुआ। इसके बाद नवग्रह मण्डल के देवताओं का आह्वान, स्थापना, पूजन, प्रधान गौरी सर्वोतभद्र मण्डल के देवताओं का मंत्रों द्वारा आह्ान, स्थापना, पूजन एवं विष्णु लक्ष्मी का पूजन व आह्ान किया गया। देवताओं का हवन,अर्चन,आरती कर परिक्रमा करते हुए प्रसाद वितरण कर पावन यज्ञ का विश्राम हुआ। महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के अनुसार विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ में 111 कलशों को लक्ष्मी स्रोत से सिद्ध किया जाएगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति होने के बाद यजमानों को लक्ष्मी कलश प्रदान किए जाएंगे। विशेष औषधियों से हवन दसविद् लक्ष्मी प्राप्ति,ऋण मुक्ति, रोग नाश ओर राष्ट्र कल्याणार्थ के लिए किया जा रहा है। महायज्ञ के तहत दूसरे दिन मंगलवार गुड, केसर, अनार, हरिद्रा आदि अनेक प्रकार के द्रव्यों से हवन किया जाएगा। महायज्ञ प्रतिदिन सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक होगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति 14 जून को अभिजीत मुर्हुत में होगी। महायज्ञ के साथ सोमवार रात से श्री राधा रासेश्वरी रासलीला मण्डल श्रीवृन्दावनधाम मथुरा द्वारा भक्तिपूर्ण रासलीला की प्रस्तुति का दौर भी शुरू हो गया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 किलो डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 7 लाख रुपये का मशरूका जब्त..

June 08, 2026 11:43 AM

राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम, जीरन में नेत्र शिविर संपन्न, 78 मरीज लाभान्वित...

June 08, 2026 11:27 AM

अ.जा.आयोग के सदस्‍य श्री मालवीय 11 जून को नीमच आएंगे....

June 08, 2026 11:27 AM

रात्रि चौपाल में दिए निर्देशों पर त्वरित अमल, ग्राम शिवपुरिया मंदिर में पेयजल पाइपलाइन का कार्य पूर्ण, कलेक्टर के निर्देश पर जल परीक्षण प्रारंभ, ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, ग्राम टामोटी रात्रि चौपाल में सामने आई थी पेयजल समस्या, प्रशासन की संवेदनशील पहल मौके पर दिए निर्देश, तत्काल हुआ कार्य...

June 08, 2026 11:26 AM

गौचर बचाओ फाउंडेशन की जिला कार्यकारिणी घोषित...

June 08, 2026 11:22 AM

गूंजे भगवान के जयकारे, भक्तिपूर्ण माहौल में निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का आगाज...

June 08, 2026 11:20 AM

06 माह से फरार हिस्ट्रीशीटर स्थाई वारंटी गिरफ्तार, आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित 20 आपराधिक प्रकरण दर्ज....

June 08, 2026 11:17 AM

गन्ने की जूस की दुकान पर शराबियों ने मचाया उत्पाद, जूस के पैसे मांगे तो बेरहमी से पीटा...

June 08, 2026 11:15 AM

बांध में डूबने से प्रभुलाल मीणा की मौत, गोताखोरों की तलाश के दौरान दूसरी ओर तैरता मिला शव....

June 08, 2026 11:06 AM

मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, रामपुरा में आपदा प्रबंधन की मेगा मॉक ड्रिल, SDRF ने दिखाया राहत-बचाव का दम...

June 08, 2026 11:01 AM

10 वर्षीय विभूति की हनुमान चित्रकला ने जीता दिल, समाजसेवी अशोक अरोरा ने माथे से लगाकर किया सम्मान, जय श्री राम अंकित पेंटिंग भेंट की, बोले- यह केवल चित्र नहीं, भक्ति, संस्कार और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक....

June 08, 2026 10:58 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

June 08, 2026 10:54 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 08, 2026 10:48 AM

श्री चारभुजा नाथ मंदिर समिति की बैठक सम्पन्न, अनिल राठौर अध्यक्ष एवं नंदकिशोर धोबी बने कोषाध्यक्ष...

June 07, 2026 05:50 PM

एकीकृत बागवानी विकास मिशन से समृद्ध हुआ नीमच का किसान, शेडनेट हाउस में खीरा-ककड़ी उगाकर दशरथ पाटीदार ने कमाए 4.75 लाख...

June 07, 2026 12:42 PM

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चयन समिति में पं. संजय वशिष्ठ की एंट्री, रतलाम में हुआ भव्य सम्मान, खेल प्रतिभाओं को तराशने का लिया संकल्प....

June 07, 2026 12:38 PM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगातार तीसरे दिन कार्रवाई, बेगू थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 50 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति को फ्रिज कराया....

June 07, 2026 12:36 PM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगातार तीसरे दिन कार्रवाई, बेगू थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 50 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति को फ्रिज कराया...

June 07, 2026 08:27 AM

तस्करों की नई चाल बेनकाब, बीड़ी के कार्टून से 56.340 किलो डोडाचूरा बरामद....

June 07, 2026 06:17 AM