lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

गायब होने की चर्चाओं के बीच सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा धमाका, बोले- 18 जून को ही बताऊंगा किसे दिया वोट, दल्लों-गल्लों को नहीं दूंगा जवाब...

  Updated : June 09, 2026 11:26 AM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  राजनीति

रतलाम/सैलाना :- मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। इसी बीच प्रदेश में भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के एकमात्र विधायक और सैलाना विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले कमलेश्वर डोडियार के फोन बंद होने और उनके "लापता" होने की खबरों ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया था। विभिन्न संगठनों और नेताओं द्वारा लगातार सवाल उठाए जा रहे थे, वहीं सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। इन तमाम चर्चाओं के बीच विधायक कमलेश्वर डोडियार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक तीखी पोस्ट साझा कर राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, "मेन स्ट्रीम मीडिया को सूचित करता हूँ कि राज्यसभा चुनाव के बारे में 18 जून को ही बताऊंगा कि मैंने वोट किसको दिया? और हाँ, दल्लों और गल्लों के सवालों का जवाब नहीं दूँगा। हमें सुझाव देने वाले दल्लों को पहले पंच या पार्षद बनना चाहिए।" विधायक की इस पोस्ट को उन लोगों के लिए करारा जवाब माना जा रहा है, जो पिछले कुछ दिनों से उनके वोट और राजनीतिक रुख को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि कई आदिवासी संगठनों के पदाधिकारी, राजनीतिक कार्यकर्ता और कुछ गैर-आदिवासी नेता भी सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर टिप्पणियां और सुझाव दे रहे थे। कमलेश्वर डोडियार ने अपने बयान के जरिए साफ संकेत दिया है कि वह राज्यसभा चुनाव में अपने मतदान को लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं करेंगे और 18 जून के बाद ही स्थिति स्पष्ट करेंगे। उनकी पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर और तेज हो गया है। प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका रखने वाले बीएपी के एकमात्र विधायक के इस बयान ने राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी तापमान बढ़ा दिया है। अब सभी की निगाहें 18 जून पर टिकी हुई हैं, जब कमलेश्वर डोडियार अपने मतदान को लेकर बड़ा खुलासा कर सकते हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

साइबर अपराधों के खिलाफ 15 दिवसीय सेफ क्लिक 2.0 अभियान 24 जून से, डिजिटल सुरक्षा को लेकर प्रदेशभर में होगा जनजागरण....

June 17, 2026 04:43 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 17, 2026 04:42 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 17, 2026 04:38 AM

मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस थानों में शांति समिति एवं मोहर्रम कमेटी की बैठकें आयोजित...

June 16, 2026 02:29 PM

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 57 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं, 16 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण...

June 16, 2026 02:24 PM

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कराना लोकतंत्र की हत्या,बहुमत नहीं होने के डर से भाजपा ने रचा राजनैतिक षड्यंत्र-तरुण बाहेती, संविधान की मर्यादा तार-तार कर रही भाजपा, कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से देगी करारा जवाब-कांग्रेस की प्रेस वार्ता...

June 16, 2026 02:09 PM

जिले में 22 जून से 22 जुलाई तक विशेष राजस्व महाअभियान, राजस्व प्रकरणों के मौके पर निराकरण हेतु लगेंगे विशेष राजस्व शिविर, सीएम हेल्पलाइन व जनसुनवाई के राजस्व संबंधी प्रकरणों का होगा त्वरित समाधान कलेक्टर ने दिए मानसून पूर्व सीमांकन प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश....

June 16, 2026 01:41 PM

सभी जिला अधिकारी रोजगार, स्‍वरोजगार योजनाओं एवं अन्‍य विभागीय पैरामीटर्स पर प्रदेश में शीर्ष स्‍थान हासिल करें - श्री चंद्रा, समय-सीमा पत्रों के निराकरण की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश....

June 16, 2026 01:25 PM

धामनिया में जनकल्याण शिविर संपन्न, विधायक सखलेचा ने कहा- सरकार के 12 वर्ष जनकल्याण को समर्पित, विभिन्न योजनाओं के लिए 63 आवेदन प्राप्त…

June 16, 2026 01:23 PM

फसल क्षति होने पर पीडित किसान को 56 से अधिक राशि स्‍वीकृत..

June 16, 2026 11:48 AM

सर्पदंश से पीडित परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत....

June 16, 2026 11:44 AM

मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिए दावे आपत्ति 25 जून तक आमंत्रित...

June 16, 2026 11:42 AM

चीताखेड़ा में कथा पंडाल बना गोकुल धाम, धूमधाम से मनाया भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव, मुर्ख और शंख दूसरों के फूंकने से ही बजते हैं - पं. कुलदीप शर्मा...

June 16, 2026 11:36 AM

जनसुनवाई में गिरदौडा की बुजुर्ग दम्‍पति को कलेक्‍टर ने दिए भरण पोषण दिलाने के निर्देश, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई 130 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

June 16, 2026 11:33 AM

नीमच में 21 जून को होने वाली NEET पुन: परीक्षा की तैयारियां पूर्ण, प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी गई जिम्‍मेदारी, 21 जून को दो केंद्रों पर होगी परीक्षा , नीमच के दो केंद्रों पर 926 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक होगी परीक्षा, परीक्षार्थी समय पर पहुंचे केंद्र - राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

June 16, 2026 11:31 AM

बाइक चोरी का खुलासा, एक आरोपी नीमच जिले का गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद..

June 16, 2026 11:24 AM

350 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार, चन्देरिया पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई...

June 16, 2026 11:22 AM

बाल मेले के रंग में सजा समर कैंप का समापन, बच्चों ने प्रतिभा और रचनात्मकता से जीता सभी का दिल....

June 16, 2026 11:19 AM

सीईआईआर पोर्टल की मदद से माणकचौक पुलिस का सराहनीय कार्य, 1.50 लाख रुपये के 11 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए....

June 16, 2026 11:17 AM