lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जघन्य डबल ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा, मां व बेटी की क्रूरता पूर्वक हत्या एवं लूटपाट के मामले में पति और पत्नी को किया गिरफ्तार, मृतका के परिजन ही निकले हत्यारे....

  Updated : June 12, 2026 08:10 AM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  घटना

जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्रीमान बी. आदित्य के निर्देशनुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा वृत्ताधिकारी धरियावद के मार्गदर्शन में थाना देवगढ़ पुलिस एवं साइबर टीम ने सीतामाता अभयारण्य क्षेत्र के भोपालखेड़ा पाल गांव में हुई मां-बेटी की हत्या एवं लूटपाट की वारदात का खुलासा करते हुए मृतका के रिश्तेदार बाबूलाल मीणा एवं उसकी पत्नी गेंदाबाई को गिरफ्तार किया है। दोनों मृतकों के रिश्ते में देवर एवं देवरानी लगते हैं। मामले के खुलासे में थाना देवगढ़ पुलिस एवं साइबर सेल की विशेष भूमिका रही. दिनांक 29.05.2026 को प्रार्थी राजिया पिता देवजी मीणा (उम्र 55 वर्ष), निवासी भोपालखेड़ा पाल, थाना देवगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका भतीजा कोरियेश मीणा एवं उसका पुत्र मजदूरी के लिए राजस्थान से बाहर गए हुए थे। घर पर कोरियेश की पत्नी मानकी (40 वर्ष), पुत्री कमला उर्फ कलिया एवं बहू लाली मौजूद थीं।
दिनांक 28.05.2026 की शाम लाली गांव में शादी में चली गई थी तथा कमला एवं मानकी घर पर ही थीं। अगले दिन सुबह लगभग 7 बजे लाली घर लौटी तो उसने देखा कि उसकी सास मानकी और ननद कमला खून से लथपथ अवस्था में पड़ी थीं। अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल किया गया था। कमला की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी, जबकि मानकी को उपचार हेतु प्रतापगढ़ अस्पताल एवं बाद में उदयपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई। घर का ताला टूटा हुआ था तथा पेटी का ताला भी टूटा मिला। घर का सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर थाना देवगढ़ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस टीम की कार्रवाई - घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एफएसएल, एमओबी, डॉग स्क्वॉड एवं साइबर टीम की सहायता से जांच प्रारंभ की गई। जंगल क्षेत्र होने के कारण पुलिस ने विभिन्न संभावित स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की तथा तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए। दिनांक 11.06.2026 को सूचना मिली कि घटना का संदिग्ध आरोपी सीतामाता के जंगल में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा, जिसने अपना नाम बाबूलाल पिता राजिया मीणा निवासी भोपालखेड़ा पाल बताया। पूछताछ में बाबूलाल ने अपनी पत्नी गेंदाबाई के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार कर लिया।
वारदात का तरीका - पूछताछ में बाबूलाल ने बताया कि उसने होली के बाद सेकंड हैंड सोनालिका ट्रैक्टर खरीदा था, जिसकी फाइनेंस की किश्त जमा करनी थी। आर्थिक तंगी के कारण उसने कई लोगों से पैसे मांगने का प्रयास किया, लेकिन व्यवस्था नहीं हो सकी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी गेंदाबाई के साथ मिलकर योजना बनाई कि मानकी के घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी लूटकर पैसे जुटाए जाएंगे। दोनों रात में कुल्हाड़ी और छुरी लेकर मानकी के घर पहुंचे, जहां मानकी और उसकी पुत्री कमला एक ही खाट पर सो रही थीं। दोनों पर धारदार हथियारों से कई वार किए गए, जिससे कमला की मौके पर ही मौत हो गई और मानकी गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपियों ने मानकी के हाथों में पहने चांदी के कड़े निकाल लिए, घर का ताला तोड़कर पेटी में रखी नकदी एवं चांदी के आभूषण चोरी कर लिए तथा बाद में उन्हें बेचकर ट्रैक्टर की फाइनेंस किश्त जमा कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों आरोपी अगले दिन ग्रामीणों के साथ मृतकों को देखने भी पहुंचे, जिससे किसी को उन पर शक न हो।
गिरफ्तार आरोपी - बाबूलाल पिता राजिया मीणा, उम्र 25 वर्ष, निवासी भोपालखेड़ा पाल, थाना देवगढ़। गेंदाबाई पत्नी बाबूलाल मीणा, उम्र 22 वर्ष, निवासी भोपालखेड़ा पाल, थाना देवगढ़।
पुलिस टीम - थाना देवगढ़ एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने इस जघन्य हत्याकांड का सफल खुलासा किया, जिसमें थाना प्रभारी, साइबर सेल कर्मियों एवं पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जघन्य डबल ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा, मां व बेटी की क्रूरता पूर्वक हत्या एवं लूटपाट के मामले में पति और पत्नी को किया गिरफ्तार, मृतका के परिजन ही निकले हत्यारे....

June 12, 2026 08:10 AM

बालागंज स्टेडियम दुकानदार जून माह के अंत तक सभी अपनी दुकानें संचालित करें : कलेक्टर श्रीमती गर्ग, दुकान संचालित नहीं करने पर अन्य पात्र दुकानदारों को किया जाएगा आवंटन, बालागंज स्टेडियम में सुरक्षा, सीसीटीवी एवं मरम्मत कार्यों के दिए निर्देश...

June 12, 2026 05:38 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कामयाबी, एक माह में 1,136 गुम व चोरी हुए मोबाइल बरामद, साइबर तकनीक और CEIR पोर्टल की मदद से 2.18 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति नागरिकों को लौटाई.....

June 12, 2026 05:14 AM

मनासा नरेश को लगा सवा क्विंटल खिचड़ी महाप्रसाद का भोग, भक्त बोला: बाबा को अर्जी लगाई, ट्रांसफर रुक गए, अब चैन से नौकरी कर रहा हूं...

June 12, 2026 04:47 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 12, 2026 04:43 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 12, 2026 04:00 AM

जावी-सरवानिया मार्ग पर लकड़ियों से भरा ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया...

June 11, 2026 04:05 PM

जगेपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, मां-बेटा घायल राहगीरों की सूचना पर एम्बुलेंस पहुंची मौके पर, अस्पताल में कराया भर्ती...

June 11, 2026 03:57 PM

श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवाहित, माता-पिता की सेवा तीर्थ दर्शन के समान होती है - पंडित नरेंद्र देव नागदा...

June 11, 2026 03:47 PM

अतिथि सत्कार के साथ तुलसी को दी विदाई...

June 11, 2026 03:45 PM

एसडीएम नीमच श्री जैन ने तीन निजी अस्पतालों का किया निरीक्षण, गुप्ता हॉस्पिटल, चौधरी नर्सिंग होम एवं केयर वेल हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश...

June 11, 2026 03:12 PM

रतलाम रेंज डीआईजी निमीष अग्रवाल का दो दिवसीय नीमच दौरा, पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन, कंट्रोल रूम में अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....

June 11, 2026 02:48 PM

जिला कलक्टर ने बड़ी सादड़ी क्षेत्र का किया निरीक्षण, अपशिष्ट पदार्थ हटाने को लेकर अधिकारियों एवं संघर्ष समिति के साथ हुई सकारात्मक बैठक, संघर्ष समिति के सदस्यों का तुड़वाया अनशन..

June 11, 2026 02:43 PM

140 किलो 700 ग्राम अफीम डोडाचूरा व अवैध पिस्टल सहित तस्कर गिरफ्तार...

June 11, 2026 02:39 PM

मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 14 लाख 40 हजार रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कनेरा थाना पुलिस की कार्रवाई...

June 11, 2026 02:36 PM

सार्वभौमिक मानवाधिकार परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, बैच एवं माल्यार्पण कर किया स्वागत, मानवाधिकार संरक्षण के लिए कार्य करने का लिया संकल्प....

June 11, 2026 02:20 PM

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, मनासा में बिना पंजीयन व अस्वच्छ परिस्थितियों में संचालित दो रेस्टोरेंट शट डाउन, खाद्य सामग्री निर्माण-विक्रय बंद कराया, 5 नमूने लेकर ,जांच हेतु भेजे....

June 11, 2026 02:15 PM

अवैध खनिज उत्‍खनन एवं परिवहन पर चार वाहन मालिकों पर कुल 3 लाख 52 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित...

June 11, 2026 02:12 PM

नीमच में फैटी लीवर जांच शिविर सम्‍पन्‍न, 102 मरीजों ने लिया लाभ

June 11, 2026 01:28 PM