lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

चंदेरिया थाने का 15 हजार रुपये का इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर नकबजन गिरफ्तार...

  Updated : June 20, 2026 07:14 AM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  अपराध

चित्तौड़गढ़ :- ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना चंदेरिया के वर्ष 2022 के विद्युत अधिनियम प्रकरण में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर आरोपी देवीसिंह पड़िहार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती एवं विद्युत अधिनियम सहित विभिन्न थानों में कुल 28 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत अधिकाधिक इनामी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु डीएसटी प्रभारी निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार एवं टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस थाना चंदेरिया के वर्ष 2022 के विद्युत अधिनियम प्रकरण में 15 हजार रुपये का इनामी आरोपी देवीसिंह पड़िहार पिता फूलसिंह पड़िहार निवासी चौहानों का कंथारिया थाना चंदेरिया, जो लंबे समय से फरार चल रहा है, वर्तमान में मोरबी (गुजरात) में ट्रेलर चालक के रूप में कार्य कर रहा है तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए किसी प्रकार का मोबाइल अथवा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने पास नहीं रखता है। सूचना पर डीएसटी टीम ने खेरवाड़ा-गुजरात बॉर्डर क्षेत्र में निगरानी कर आरोपी को दस्तयाब किया। पहचान एवं सत्यापन के उपरांत उसे नियमानुसार डिटेन कर पुलिस थाना चंदेरिया को सुपुर्द किया गया। आरोपी देवीसिंह पड़िहार थाना चंदेरिया का हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके विरुद्ध थाना कपासन, सदर चित्तौड़गढ़, कोतवाली चित्तौड़गढ़, चंदेरिया, मंगलवाड़ सहित विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती एवं विद्युत अधिनियम के कुल 28 प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी दर्जनभर से अधिक चोरी के मामलों में भी वांछित चल रहा है। पुलिस थाना चंदेरिया द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य चोरी एवं नकबजनी की वारदातों के खुलासे की संभावना है।
पुलिस टीम - पुलिस निरीक्षक जोधा राम, एएसआई सूरज कुमार, कॉन्टेबल अरविंद, कृष्णकांत,अशोक,वीरेंद्र,
सहयोगी टीम - एएसआई राजकुमार (साइबर सेल),कांस्टेबल शिशपाल, सुरेश सुंडा,देवेंद्र,रामकेश, जगदीश

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

समान नागरिक संहिता पर जनमत जुटाने टाउन हॉल में हुई वृहद परिचर्चा, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव...

June 20, 2026 10:52 AM

सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए किया प्रेरित, दी सीपीआर ट्रेनिंग एवं राहवीर योजना व हिट एंड रन प्रतिकर योजना की जानकारी...

June 20, 2026 10:39 AM

अल्हेड़ में 21 जून को 1 करोड़ 8 लाख 75 हजार रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण, विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू के मुख्य आतिथ्य में होगा भव्य आयोजन, नवीन पंचायत भवन सहित अन्य विकास कार्य होंगे जनता को समर्पित...

June 20, 2026 09:46 AM

वरघोड़े में गूंजे तीर्थंकरों के जयकारे, श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में जिनालय पर चढ़ाई वार्षिक ध्वजा, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय का 24 वां वार्षिक ध्वजा एवं वर्षगांठ महोत्सव...

June 20, 2026 09:32 AM

चंदेरिया थाने का 15 हजार रुपये का इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर नकबजन गिरफ्तार...

June 20, 2026 07:14 AM

आई-20 कार से 43 किलो 280 ग्राम डोडाचूरा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार....

June 20, 2026 07:08 AM

खुले पैसों की किल्लत से बाजार परेशान, व्यापारी और उपभोक्ता दोनों हो रहे प्रभावित...

June 20, 2026 07:06 AM

नगरीय निकाय कर्मियों को बड़ा संबल, सेवाकाल में असमय मृत्यु पर आश्रितों को मिलेगा 1.25 लाख रुपये तक का अनुग्रह अनुदान...

June 20, 2026 04:43 AM

डीजल से लेकर खाद-बीज तक महंगाई की मार, खेती की लागत बढ़ी, बोवनी से लेकर हंकाई तक हर काम हुआ महंगा...

June 20, 2026 03:35 AM

युवा कांग्रेस नेता कुलदीप सेन बराड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश सचिव नियुक्त...

June 20, 2026 03:13 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

June 20, 2026 03:09 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 20, 2026 03:02 AM

समय पर नहीं मिली मदद अज्ञात वाहन की टक्कर में घायल युवक ने तोड़ा दम….

June 19, 2026 05:15 PM

पीएम-किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त कल जारी होगी, नीमच जिले के 98,315 किसानों को मिलेंगे 19.66 करोड़ रुपये..

June 19, 2026 03:51 PM

नीमच में 21 जून को होने वाली NEET पुन: परीक्षा की तैयारियां पूर्ण, नीमच के दो केंद्रों पर 926 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक होगी परीक्षा...

June 19, 2026 03:30 PM

समान नागरिक संहिता पर परिचर्चा कार्यक्रम कल, 20 जून को टाउनहॉल में कलेक्टर महोदय के निर्देश पर समस्त जिला अधिकारी अधीनस्थ स्टाफ सहित होंगे उपस्थित...

June 19, 2026 03:29 PM

उद्यानिकी क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट योगदान देने वाले व्‍यक्तियों से नामांकन प्रस्‍ताव आमंत्रित....

June 19, 2026 03:29 PM

कर्मचारी राज्य बीमा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ, 50 से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ....

June 19, 2026 03:10 PM

सालरमाला से ससुराल के लिए निकली थी युवती, कई दिनों बाद गांधी सागर-रावतभाटा रोड पर मिला अज्ञात युवती का शव, रामपुरा पुलिस और एसआईटी जांच में जुटी...

June 19, 2026 03:06 PM