सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए किया प्रेरित, दी सीपीआर ट्रेनिंग एवं राहवीर योजना व हिट एंड रन प्रतिकर योजना की जानकारी...
Updated : June 20, 2026 10:39 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
प्रशासनिक
रतलाम :- पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री विवेक कुमार के मार्गदर्शन में जिले में सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष यातायात जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री आनंद सोनी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी यातायात-जावरा सूबेदार मोनिका ठाकुर एवं उनकी टीम द्वारा जावरा चौपाटी पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के दौरान आमजन, वाहन चालकों, दुकानदारों एवं राहगीरों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के नियमित उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी भी है। अभियान के अंतर्गत सड़क दुर्घटना होने पर घायलों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित नागरिकों को सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर बताया गया कि दुर्घटना के बाद शुरुआती कुछ मिनटों में दी गई सही प्राथमिक सहायता किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकती है इसके अतिरिक्त आमजन को केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं जैसे हिट एंड रन प्रतिकर योजना तथा राहवीर योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। लोगों को समझाया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की तत्काल सहायता करने वाले नागरिकों को कानून संरक्षण एवं प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जाता है, इसलिए बिना किसी भय के मानवता के नाते आगे आकर सहायता करनी चाहिए रतलाम पुलिस द्वारा यह जनजागरूकता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में पूर्व में सातरूंडा फंटा, धराड़ चौकी क्षेत्र, इप्का फैक्ट्री चौराहा एवं अरनिया पीठ मंडी चौराहा सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर भी सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना सहायता संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। रतलाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी सहयोग प्रदान करें। सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की त्वरित सहायता कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें और सुरक्षित समाज के निर्माण में भागीदार बनें।
और खबरे
जीरन नगर परिषद के नए सीएमओ बने कपिल सिंह राजावत, संभाला कार्यभार...
June 20, 2026 12:25 PM
जीरन में पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्रों का वितरण, 39 परिवारों का आशियाने का सपना होगा सच...
June 20, 2026 12:24 PM
सीआरपीएफ नीमच में 14 अस्पताल कार्मिकों का शपथ ग्रहण एवं रैक समारोह सम्पन्न, राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प...
June 20, 2026 12:22 PM
बड़ी दुर्घटना टली, पुलिया से नीचे गिरी कार, एयरबैग ने बचाई पूरे परिवार की जान...
June 20, 2026 12:03 PM
गांधीसागर के जंगल में मिला युवती का कंकाल, आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने रामपुरा थाने के सामने किया चक्का जाम, आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप...
June 20, 2026 11:42 AM
देवस्थान पर पूजा बनी आफत, मधुमक्खियों के हमले में 5 गंभीर घायल, मासूम बच्चे भी शामिल..
June 20, 2026 11:28 AM
समान नागरिक संहिता पर जनमत जुटाने टाउन हॉल में हुई वृहद परिचर्चा, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव...
June 20, 2026 10:52 AM
सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए किया प्रेरित, दी सीपीआर ट्रेनिंग एवं राहवीर योजना व हिट एंड रन प्रतिकर योजना की जानकारी...
June 20, 2026 10:39 AM
अल्हेड़ में 21 जून को 1 करोड़ 8 लाख 75 हजार रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण, विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू के मुख्य आतिथ्य में होगा भव्य आयोजन, नवीन पंचायत भवन सहित अन्य विकास कार्य होंगे जनता को समर्पित...
June 20, 2026 09:46 AM
वरघोड़े में गूंजे तीर्थंकरों के जयकारे, श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में जिनालय पर चढ़ाई वार्षिक ध्वजा, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय का 24 वां वार्षिक ध्वजा एवं वर्षगांठ महोत्सव...
June 20, 2026 09:32 AM
चंदेरिया थाने का 15 हजार रुपये का इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर नकबजन गिरफ्तार...
June 20, 2026 07:14 AM
आई-20 कार से 43 किलो 280 ग्राम डोडाचूरा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार....
June 20, 2026 07:08 AM
खुले पैसों की किल्लत से बाजार परेशान, व्यापारी और उपभोक्ता दोनों हो रहे प्रभावित...
June 20, 2026 07:06 AM
नगरीय निकाय कर्मियों को बड़ा संबल, सेवाकाल में असमय मृत्यु पर आश्रितों को मिलेगा 1.25 लाख रुपये तक का अनुग्रह अनुदान...
June 20, 2026 04:43 AM
डीजल से लेकर खाद-बीज तक महंगाई की मार, खेती की लागत बढ़ी, बोवनी से लेकर हंकाई तक हर काम हुआ महंगा...
June 20, 2026 03:35 AM
युवा कांग्रेस नेता कुलदीप सेन बराड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश सचिव नियुक्त...
June 20, 2026 03:13 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
June 20, 2026 03:09 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 20, 2026 03:02 AM
समय पर नहीं मिली मदद अज्ञात वाहन की टक्कर में घायल युवक ने तोड़ा दम….
June 19, 2026 05:15 PM