सीआरपीएफ नीमच में 14 अस्पताल कार्मिकों का शपथ ग्रहण एवं रैक समारोह सम्पन्न, राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प...
Updated : June 20, 2026 12:22 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
नीमच। केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय (सीटीसी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), नीमच में शनिवार को 14 अस्पताल कार्मिक बुनियादी प्रशिक्षुओं का शपथ ग्रहण सह रैक समारोह ग्रुप केंद्र नीमच के क्वार्टर गार्ड में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि श्री संदीप दत्ता, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण महानिदेशालय, सीआरपीएफ, नई दिल्ली ने परेड की सलामी ली। वहीं मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी एवं कमांडेंट श्री जितेंद्र कुमार गुप्ता (पीएमजी) ने नव प्रशिक्षुओं को राष्ट्र सेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक श्री प्रमोद कुमार सिंह, कमांडेंट श्री छोटन ठाकुर, श्री प्रमोद कुमार साहू, श्री हरविंदर सिंह, सहित सीआरपीएफ के अनेक वरिष्ठ अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि, जवान एवं प्रशिक्षुओं के परिजन उपस्थित रहे। परेड का नेतृत्व निरीक्षक/जीडी बीरचंद मेघवाल ने किया।
अस्पताल कार्मिकों का यह बुनियादी प्रशिक्षण 9 फरवरी 2026 से प्रारंभ हुआ था। 18 सप्ताह के प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को अनुशासन, शारीरिक दक्षता, हथियार संचालन, युद्ध कौशल, कानून, प्रबंधन, निहत्थी लड़ाई, मानवाधिकार, आपदा प्रबंधन तथा जनसंपर्क संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही जंगल कैंप एवं प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर रहने का विशेष अभ्यास भी कराया गया, जिससे वे कठिन परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को इंडोर, आउटडोर एवं ऑल राउंड बेस्ट प्रशिक्षु श्रेणियों में ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री संदीप दत्ता ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब ये प्रशिक्षु पूर्ण सैनिक के रूप में देश के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात होकर अपनी सेवाएं देंगे। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं रण-कौशल प्रदर्शन ने उपस्थित अतिथियों और परिजनों का मन मोह लिया। समारोह का समापन फोटोग्राफी सत्र एवं मीडिया संवाद के साथ हुआ।
और खबरे
एक माह पूर्व करसाना गांव में कुएं से बरामद शव प्रकरण का खुलासा, हत्या के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार व एक नाबालिग डिटेन, नाबालिग बालिका के अन्यत्र विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए रची हत्या की साजिश...
June 20, 2026 12:51 PM
मजबूत संगठन में ही शक्ति निहित है और संगठन से ही हम प्रदेश में बदलाव लाएंगे - जितेन्द्रसिंह तोमर आप ने बिजली पानी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सम्मान के लिए निकाली भव्य पद यात्रा, रतलाम जोन का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पदग्रहण समारोह संपन्न...
June 20, 2026 12:39 PM
जीरन नगर परिषद के नए सीएमओ बने कपिल सिंह राजावत, संभाला कार्यभार...
June 20, 2026 12:25 PM
जीरन में पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्रों का वितरण, 39 परिवारों का आशियाने का सपना होगा सच...
June 20, 2026 12:24 PM
सीआरपीएफ नीमच में 14 अस्पताल कार्मिकों का शपथ ग्रहण एवं रैक समारोह सम्पन्न, राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प...
June 20, 2026 12:22 PM
बड़ी दुर्घटना टली, पुलिया से नीचे गिरी कार, एयरबैग ने बचाई पूरे परिवार की जान...
June 20, 2026 12:03 PM
गांधीसागर के जंगल में मिला युवती का कंकाल, आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने रामपुरा थाने के सामने किया चक्का जाम, आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप...
June 20, 2026 11:42 AM
देवस्थान पर पूजा बनी आफत, मधुमक्खियों के हमले में 5 गंभीर घायल, मासूम बच्चे भी शामिल..
June 20, 2026 11:28 AM
समान नागरिक संहिता पर जनमत जुटाने टाउन हॉल में हुई वृहद परिचर्चा, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव...
June 20, 2026 10:52 AM
सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए किया प्रेरित, दी सीपीआर ट्रेनिंग एवं राहवीर योजना व हिट एंड रन प्रतिकर योजना की जानकारी...
June 20, 2026 10:39 AM
अल्हेड़ में 21 जून को 1 करोड़ 8 लाख 75 हजार रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण, विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू के मुख्य आतिथ्य में होगा भव्य आयोजन, नवीन पंचायत भवन सहित अन्य विकास कार्य होंगे जनता को समर्पित...
June 20, 2026 09:46 AM
वरघोड़े में गूंजे तीर्थंकरों के जयकारे, श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में जिनालय पर चढ़ाई वार्षिक ध्वजा, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय का 24 वां वार्षिक ध्वजा एवं वर्षगांठ महोत्सव...
June 20, 2026 09:32 AM
चंदेरिया थाने का 15 हजार रुपये का इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर नकबजन गिरफ्तार...
June 20, 2026 07:14 AM
आई-20 कार से 43 किलो 280 ग्राम डोडाचूरा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार....
June 20, 2026 07:08 AM
खुले पैसों की किल्लत से बाजार परेशान, व्यापारी और उपभोक्ता दोनों हो रहे प्रभावित...
June 20, 2026 07:06 AM
नगरीय निकाय कर्मियों को बड़ा संबल, सेवाकाल में असमय मृत्यु पर आश्रितों को मिलेगा 1.25 लाख रुपये तक का अनुग्रह अनुदान...
June 20, 2026 04:43 AM
डीजल से लेकर खाद-बीज तक महंगाई की मार, खेती की लागत बढ़ी, बोवनी से लेकर हंकाई तक हर काम हुआ महंगा...
June 20, 2026 03:35 AM
युवा कांग्रेस नेता कुलदीप सेन बराड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश सचिव नियुक्त...
June 20, 2026 03:13 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
June 20, 2026 03:09 AM