lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

एक माह पूर्व करसाना गांव में कुएं से बरामद शव प्रकरण का खुलासा, हत्या के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार व एक नाबालिग डिटेन, नाबालिग बालिका के अन्यत्र विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए रची हत्या की साजिश...

  Updated : June 20, 2026 12:51 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  अपराध

चित्तौड़गढ़ :- डूंगला थाना पुलिस ने करीब एक माह पूर्व ग्राम करसाना स्थित कुएं में मिले युवक के शव के मामले का पर्दाफाश करते हुए प्रेम प्रसंग के चलते की गई हत्या का खुलासा किया है। मृतक युवक नाबालिक से विवाह करना चाह रहा था, जिससे नाराज नाबालिग बालिका एवं उसके परिजनों ने योजनाबद्ध तरीके से हत्या की साजिश रची। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग बालिका को डिटेन किया है। हत्या के बाद शव को कुएं में डालकर दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया था। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 13 मई 2026 को डुंगला थाने पर सुचना मिली की करसाना गांव के स्व. कमल चन्द खटीक के खेत पर स्थित कुंए मे अज्ञात व्यक्ति गिर गया है वगैरा सूचना पर डुंगला थाने का पुलिस जाप्ता घटना स्थल पर पहुँचा एवं 14 मई 2026 को एसडीआरएफ टीम चित्तौडगढ़ की सहायता से अज्ञात व्यक्ति के शव को कुंए से बाहर निकाल शव की पहचान कराई गई तो शव की पहचान भैरूलाल पिता केसुराम जाति खटीक उम्र 25 साल निवासी रतनपुर थाना निकुम्भ के रूप में हुई मृतक की लाश को सीएचसी डुंगला पर लाकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाकर शव परिजनो को सिपुर्द किया गया मृतक के जीजा राहुल खटीक की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी डुंगला द्वारा कि गई। दौराने जांच प्रार्थी राहुल द्वारा मृतक भैरूलाल की हत्या को देवीलाल खटीक निवासी संगेसरा द्वारा घटना से तीन दिन पूर्व फोन पर जान से मारने की धमकी देना बताया एवं भैरूलाल की देवीलाल व अन्य द्वारा हत्या कर लाश कुंए मे डालने की शंका जाहिर की गई जिस पर संदिग्ध व्यक्तियो के मोबाईल नम्बरो की कॉल डिटेल प्राप्त कर विश्लेषण किया गया व तकनीकी साक्ष्य संकलित कर आरोपीगणो से मनौवैज्ञानिक तरीके से गहन पूछताछ व अनुसंधान किया गया, देवीलाल ,रतनी देवी एवं नाबालिग बालिका द्वारा एक अन्य फरार आरोपी के साथ मिलकर हत्या की घटना कारित करना स्वीकार किया गया। तत्पश्चात थाना हाजा पर हत्या व साक्ष्य छिपाने की विभिन्न धाराओ मे प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान जारी है।
तरीका वारदात - प्रकरण मे मृतक भैरूलाल खटीक एवं नाबालिग बालिका के बीच प्रेम प्रसंग था। मृतक भैरूलाल नाबालिग बालिका से विवाह करना चाहता था मगर नाबालिग बालिका के परिजन उक्त संबंध से नाखुश थे एवं अन्यत्र विवाह कराने में आ रही अड़चन के कारण नाबालिग बालिका व परिजनो द्वारा भैरूलाल को रास्ते से हटाने के लिये योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्र रचकर घटना को अंजाम देने के लिये भैरूलाल को नाबालिग बालिका से फोन करवा मिलने के बहाने से कुंए पर बुलवा पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत भैरूलाल के सिर पर कुल्हाडी से वार कर उसकी हत्या कर लाश को निकटवर्ती कुंए मे डालकर गाँव वालो को किसी अज्ञात व्यक्ति के कुंए में गिरने की भ्रामंक सूचना फैलाकर लोगो को गुमराह कर हत्या की घटना पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया।
गिरफतार अभियुक्तगणों का विवरण - 01 देवीलाल पिता कजोड जी जाति खटीक उम्र 29 साल निवासी संगेसरा थाना मंगलवाड 02 रतनी देवी पत्नि स्व. कमल चन्द जाति खटीक उम्र 46 साल निवासी करसाना थाना डुंगला एवं एक नाबालिग बालिका को डिटेन किया गया।
घटना के खुलासे मे शामिल रही पुलिस टीम का विवरण - थानाधिकारी शैतान सिंह, एएसआई डालचन्द , राजकुमार (साईबर सैल),हैडकानि. कन्हैया लाल, कानि.लक्ष्मीनारायण, रामनरेश, जितेन्द्र कुमार, रामधन,विष्णु, महिला कानि.संतोष. विशेष भूमिका - लक्ष्मीनारायण कानि. व रामनरेश कानि.

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

भारत विकास परिषद शाखा नीमच के सात दिवसीय योग शिविर का कल समापन..

June 20, 2026 03:17 PM

बालाजी मंदिर में चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार....

June 20, 2026 03:16 PM

रचनात्मकता और प्रतिभा का संगम, माहेश्वरी युवा संगठन की प्रतियोगिताएं कल....

June 20, 2026 03:14 PM

रचनात्मकता और प्रतिभा का संगम, माहेश्वरी युवा संगठन की प्रतियोगिताएं कल....

June 20, 2026 03:14 PM

रचनात्मकता और प्रतिभा का संगम, माहेश्वरी युवा संगठन की प्रतियोगिताएं कल....

June 20, 2026 03:14 PM

मध्यप्रदेश पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की होगी सीधी भर्ती, हर साल 60 पदों पर नियुक्ति, विधायक दिलीपसिंह परिहार की पहल लाई रंग, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वालों को भी मिलेगा मौका...

June 20, 2026 01:57 PM

एक माह पूर्व करसाना गांव में कुएं से बरामद शव प्रकरण का खुलासा, हत्या के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार व एक नाबालिग डिटेन, नाबालिग बालिका के अन्यत्र विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए रची हत्या की साजिश...

June 20, 2026 12:51 PM

मजबूत संगठन में ही शक्ति निहित है और संगठन से ही हम प्रदेश में बदलाव लाएंगे - जितेन्द्रसिंह तोमर आप ने बिजली पानी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सम्मान के लिए निकाली भव्य पद यात्रा, रतलाम जोन का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पदग्रहण समारोह संपन्न...

June 20, 2026 12:39 PM

जीरन नगर परिषद के नए सीएमओ बने कपिल सिंह राजावत, संभाला कार्यभार...

June 20, 2026 12:25 PM

​जीरन में पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्रों का वितरण, 39 परिवारों का आशियाने का सपना होगा सच...

June 20, 2026 12:24 PM

सीआरपीएफ नीमच में 14 अस्पताल कार्मिकों का शपथ ग्रहण एवं रैक समारोह सम्पन्न, राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प...

June 20, 2026 12:22 PM

बड़ी दुर्घटना टली, पुलिया से नीचे गिरी कार, एयरबैग ने बचाई पूरे परिवार की जान...

June 20, 2026 12:03 PM

गांधीसागर के जंगल में मिला युवती का कंकाल, आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने रामपुरा थाने के सामने किया चक्का जाम, आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप...

June 20, 2026 11:42 AM

देवस्थान पर पूजा बनी आफत, मधुमक्खियों के हमले में 5 गंभीर घायल, मासूम बच्चे भी शामिल..

June 20, 2026 11:28 AM

समान नागरिक संहिता पर जनमत जुटाने टाउन हॉल में हुई वृहद परिचर्चा, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव...

June 20, 2026 10:52 AM

सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए किया प्रेरित, दी सीपीआर ट्रेनिंग एवं राहवीर योजना व हिट एंड रन प्रतिकर योजना की जानकारी...

June 20, 2026 10:39 AM

अल्हेड़ में 21 जून को 1 करोड़ 8 लाख 75 हजार रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण, विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू के मुख्य आतिथ्य में होगा भव्य आयोजन, नवीन पंचायत भवन सहित अन्य विकास कार्य होंगे जनता को समर्पित...

June 20, 2026 09:46 AM

वरघोड़े में गूंजे तीर्थंकरों के जयकारे, श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में जिनालय पर चढ़ाई वार्षिक ध्वजा, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय का 24 वां वार्षिक ध्वजा एवं वर्षगांठ महोत्सव...

June 20, 2026 09:32 AM

चंदेरिया थाने का 15 हजार रुपये का इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर नकबजन गिरफ्तार...

June 20, 2026 07:14 AM