lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

समान नागरिक संहिता पर जनमत जुटाने टाउन हॉल में हुई वृहद परिचर्चा, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव...

  Updated : June 20, 2026 10:52 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- जिला मुख्‍यालय नीमच के टाउन हॉल नीमच में शनिवार को जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक श्री दिलीप सिह परिहार, जिला अध्‍यक्ष श्रीमती वंदना खण्‍डेलवाल, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, एवं एसपी श्री राजेश व्‍यास की उपस्थिति में जिला प्रशासन द्वारा समान नागरिक संहिता के सम्‍बंध में आमजनों के सुझाव प्राप्‍त करने के लिए वृहद परिचर्चा आयोजित की गई। इस परिचर्चा को सम्‍बोधित करते हुए विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा, कि समान नागरिक संहिता के संबंध में प्राप्‍त सभी सुझाव काफी महत्‍वपूर्ण है। सभी लोग ऑनलाईन सुझाव भी दे। उन्‍होने कहा, कि कानून सरल भाषा होना चाहिए। विधायक ने कहा, कि प्रदेश सरकार द्वारा जन भावनाओं के अनुरूप समान नागरिक संहिता बिल लाने का प्रयास किया जा रहा है। श्री सखलेचा ने कहा, कि जनभावनाओं के अनुरूप समान नागरिक संहिता बिल में हमारी संस्‍कृति और संस्‍कारों पर भी फोकस किया जाना चाहिए। विधायक नीमच श्री दिलीप सिह परिहार ने समान नागरिक संहिता बिल का समर्थन करते हुए कहा, कि इससे सामाजिक समरसता का वातावरण निर्मित होगा और समाज में एकता का भाव जागृत होगा। श्री परिहार ने कहा, कि लैगिक आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। इस संहिता के माध्‍यम से महिला एवं पुरूषों को भी समान अधिकार मिलेंगे जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस परिचर्चा में अधिकांश उपस्थितजनों ने समान नागरिक संहिता के समर्थन में अपने सुझाव देते हुए इसे देश हित समाज हित एवं नागरिक अधिकारो का हित संरक्षण करने वाला बिल बताया। इस परिचर्चा में भाग लेते हुए पार्षद श्री राकेश किलोरिया ने समान नागरिक संहिता कानून को देश हित में बताते हए देश की संसद से बनाने का सुझाव दिया . सिंधी समाज के श्री नन्‍दलाल मालानी रोटरी क्‍लब के श्री दर्शनसिह गांधी, पूर्व पार्षद श्री बाबूलाल नागदा, श्री शशी कुमार कल्‍याणी, श्री लक्ष्‍मीनारायण जोशी, श्री जगदीश शर्मा, श्री शंकर सिह डोडिया, श्री मुफ्ती मोहम्‍मद सिद्दीकी, श्री पंकज मालवीय, श्री प्रेमचंद्र कलोसिया आदि ने भी अपने-अपने महत्‍वपूर्ण सुझाव प्रस्‍तुत किए। परिचर्चा में उपस्थित अधिकांश जनों ने समान नागरिक संहिता के संबंध में अपने-अपने सुझाव ऑनलाईन भी दर्ज करवाए। प्रांरभ में अतिथियों ने मॉ सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण एवं दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एडीएम श्री बी.एस.कलेश, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री संजीव साहू, श्री चंद्र सिह धार्वे, सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया आदि ने अतिथियों का पुष्‍पगुच्‍छ भेटकर स्‍वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो.संजय जोशी ने किया तथा श्री संजीव साहू ने आभार व्‍यक्‍त किया। इस मौके पर श्री हेमंत हरित, श्री नीलेश पाटीदार, श्री राज कुमार अहीर सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, विभिन्‍न समाजों के प्रमुख संगठनों के प्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि एवं अधिकारी, कर्मचारी, महिलाएं, पुरूष एवं युवा, छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मजबूत संगठन में ही शक्ति निहित है और संगठन से ही हम प्रदेश में बदलाव लाएंगे - जितेन्द्रसिंह तोमर आप ने बिजली पानी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सम्मान के लिए निकाली भव्य पद यात्रा, रतलाम जोन का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पदग्रहण समारोह संपन्न...

June 20, 2026 12:39 PM

जीरन नगर परिषद के नए सीएमओ बने कपिल सिंह राजावत, संभाला कार्यभार...

June 20, 2026 12:25 PM

​जीरन में पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्रों का वितरण, 39 परिवारों का आशियाने का सपना होगा सच...

June 20, 2026 12:24 PM

सीआरपीएफ नीमच में 14 अस्पताल कार्मिकों का शपथ ग्रहण एवं रैक समारोह सम्पन्न, राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प...

June 20, 2026 12:22 PM

बड़ी दुर्घटना टली, पुलिया से नीचे गिरी कार, एयरबैग ने बचाई पूरे परिवार की जान...

June 20, 2026 12:03 PM

गांधीसागर के जंगल में मिला युवती का कंकाल, आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने रामपुरा थाने के सामने किया चक्का जाम, आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप...

June 20, 2026 11:42 AM

देवस्थान पर पूजा बनी आफत, मधुमक्खियों के हमले में 5 गंभीर घायल, मासूम बच्चे भी शामिल..

June 20, 2026 11:28 AM

समान नागरिक संहिता पर जनमत जुटाने टाउन हॉल में हुई वृहद परिचर्चा, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव...

June 20, 2026 10:52 AM

सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए किया प्रेरित, दी सीपीआर ट्रेनिंग एवं राहवीर योजना व हिट एंड रन प्रतिकर योजना की जानकारी...

June 20, 2026 10:39 AM

अल्हेड़ में 21 जून को 1 करोड़ 8 लाख 75 हजार रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण, विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू के मुख्य आतिथ्य में होगा भव्य आयोजन, नवीन पंचायत भवन सहित अन्य विकास कार्य होंगे जनता को समर्पित...

June 20, 2026 09:46 AM

वरघोड़े में गूंजे तीर्थंकरों के जयकारे, श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में जिनालय पर चढ़ाई वार्षिक ध्वजा, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय का 24 वां वार्षिक ध्वजा एवं वर्षगांठ महोत्सव...

June 20, 2026 09:32 AM

चंदेरिया थाने का 15 हजार रुपये का इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर नकबजन गिरफ्तार...

June 20, 2026 07:14 AM

आई-20 कार से 43 किलो 280 ग्राम डोडाचूरा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार....

June 20, 2026 07:08 AM

खुले पैसों की किल्लत से बाजार परेशान, व्यापारी और उपभोक्ता दोनों हो रहे प्रभावित...

June 20, 2026 07:06 AM

नगरीय निकाय कर्मियों को बड़ा संबल, सेवाकाल में असमय मृत्यु पर आश्रितों को मिलेगा 1.25 लाख रुपये तक का अनुग्रह अनुदान...

June 20, 2026 04:43 AM

डीजल से लेकर खाद-बीज तक महंगाई की मार, खेती की लागत बढ़ी, बोवनी से लेकर हंकाई तक हर काम हुआ महंगा...

June 20, 2026 03:35 AM

युवा कांग्रेस नेता कुलदीप सेन बराड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश सचिव नियुक्त...

June 20, 2026 03:13 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

June 20, 2026 03:09 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 20, 2026 03:02 AM