मजबूत संगठन में ही शक्ति निहित है और संगठन से ही हम प्रदेश में बदलाव लाएंगे - जितेन्द्रसिंह तोमर आप ने बिजली पानी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सम्मान के लिए निकाली भव्य पद यात्रा, रतलाम जोन का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पदग्रहण समारोह संपन्न...
Updated : June 20, 2026 12:39 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच। मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी' के संगठन पुनर्निर्माण और विस्तार के संकल्प के साथ, रतलाम संभाग (रतलाम, मंदसौर और नीमच) के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन और पदग्रहण समारोह अभूतपूर्व उमंग और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। और जनमानस में बिजली, पानी, शिक्षा,स्वास्थ्य ,रोजगार ,महिला सम्मान के लिए भव्य पदयात्रा मंदसौर के विभिन्न मार्गो से होती हुई निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में सक्रिय कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। पदयात्रा के माध्यम से आमजन को जागरूक कर अपने अधिकारो के लिए लड़ने का आह्वान किए गया । इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी श्री जितेंद्रसिंह तोमर , प्रदेश सहप्रभारी श्री प्रवीण झा एवं प्रकोष्ठ प्रभारी श्री अखिलेशपति त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का भव्य प्रारंभ बदलाव यात्रा महाराणा प्रताप बस स्टैंड से प्रारम्भ हुई जो गोल चौराहा ,बीपीएल चौराहा , गाँधी चौराहा ,बस स्टैंड, घंटाघर ,जनकपुरा होते हुए पुनः महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर संपन्न हुई। पदयात्रा के दौरान उपस्थित कार्यक्रताओ ने आम जन को निकलो घर दुकानों से जंग लड़ो बेईमानो से जाग गया भई जाग गया आम आदमी जाग गया। भ्रष्टाचार का एक ही काल अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल इंकलाब जिंदाबाद इंकलाब जिंदाबाद जैसे जोशीले नारों के माध्यम से जन चेतना लाने का प्रयास किया। पदयात्रा का जगह जगह आमजन ने स्वागत किया एवं बदलाव का विश्वास दिलाया। सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब 'आजादी की दूसरी लड़ाई' को समर्पित था। इस पदयात्रा को देखकर हर कोई अचंभित था।
भव्य पदयात्रा के बाद प्रदेश प्रभारी श्री जितेंद्रसिंह तोमर जी की प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ, एक घंटे चली वार्ता में जिसमें उन्होंने संगठन की भावी दिशा को रेखांकित किया तथा समसामयिक विषयों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी आप जितेंद्रसिंह तोमर ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए सभागृह में कहा कि मध्यप्रदेश में संगठन मजबूत हुआ है, सक्रिय हुआ है, हर जिला अच्छा काम कर रहा है। पार्टी पूरे प्रदेश में सक्रिय है। संगठन तैयार है 55 जिलों में संगठन मजबूत हुआ है। हर घर संपर्क करने हेतु अगले तीन महीनों में विधानसभा , वार्ड स्तर समिति बनाई जाएगी। हमारी पार्टी लोगो को देशभक्ति, ईमानदारी, समर्पण और मानवीय मूल्यों का सम्मान करना सिखाती है। हमारे लिए देश का सम्मान और विकास सर्वोपरि है। हमारे शीर्ष नेताओं को बिना किसी कारण कारागार में रखा गया, सामाजिक रूप से उनकी छवि धूमिल करने का प्रयत्न किया लेकिन हमारे नेताओं की अटूट निष्ठा, अडिग साहस देश के लिए जुनून के चलते नकारात्मक ताकतें असफल रहीं। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन में ही शक्ति निहित है और मजबूत संगठन से ही हम प्रदेश में बदलाव ला सकते है और भाजपा की तानाशाही सरकार को बदलकर आम आदमी की सरकार ला सकते है। सफल आयोजन के लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। अखिलेशपति त्रिपाठी ने कहा कि मध्यप्रदेश और रतलाम संभाग के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में बहुत काम किया है। सभी के प्रति अनुग्रहित हूँ। हम हमेशा आभारी रहेंगे। आपका योगदान एक चिरस्मरणीय योगदान है। इसी श्रम का निवेश आपको मध्यप्रदेश में भी करना है। संगठन विस्तार एक श्रमसाध्य सतत प्रक्रिया है। हमे रोज काम करना पड़ेगा। हमारे पास थकने का विकल्प नहीं है। हमारे लिए अपार संभावनाएं और अवसर है। प्रतिदिन थोड़ा समय पार्टी को दें ताकि हम मध्यप्रदेश में भी में सरकार बना सकें। हमे श्री अरविंद केजरीवाल मॉडल के प्रति प्रदेश के लोगों को शिक्षित और जागृत करना है। इस हेतु हमें हर दरवाजा खटखटाना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की तैयारी पर गहन चर्चा आवश्यक है। उन्होंने दोहराया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अखिलेश त्रिपाठी जी ने भी जीत का मंत्र दिया और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को जोड़ने पर बल दिया। प्रवीण झा प्रदेश सहप्रभारी जी ने संगठन विस्तार की कार्ययोजना को रेखांकित किया।उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बैठकें आयोजित की जाएगी और बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और कहा कि संगठन निरंतर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उनका संदेश स्पष्ट था — लोगों को जोड़ें, तभी संगठन का विस्तार होगा आप के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजिनियर नवीन कुमार अग्रवाल ने संगठन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी आंदोलन या अभियान की सफलता संगठन की मजबूती पर निर्भर करती है। उन्होंने समझाया कि जब कार्यकर्ता एकजुट होकर लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं, तभी समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव होता है। उन्होंने मेरा बूथ,सबसे मजबूत की व्यावहारिक कार्य योजना पर प्रकाश डाला और उम्मीद जताई कि रतलाम संभाग में भी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
कार्यक्रम के सूत्रधार रहे प्रदेश उपाध्यक्ष (रतलाम संभाग )श्री नवीन अग्रवाल की आज के इस अभूतपूर्व और ऐतिहासिक आयोजन ने न केवल संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया है, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी के मूल सिद्धांतों और देश के विकास के प्रति और अधिक दृढ़ संकल्प व प्रतिबद्ध कर दिया है।बदलेगा मध्य प्रदेश, बदलेगा देश। आज की पदयात्रा में संगठन मंत्री यशवंत धाकड़ , विकास अग्रवाल ,डॉ राजू पाल , उदयराम चौहान , इब्राहिम पठान ,चंद्रेश सेन , शबनम कुरैशी , अशोक सागर , रिजवाना खान , अक्षय धनगर ,राधाकिसन पाटीदार ,रमेश गुर्जर , नरेंद्र पाटीदार ,तुलसीराम मेघवाल , जाकिर हुसैन , संयम शर्मा , सुरेश सूर्यवंशी , पंकज शर्मा , प्रकाश दोसावत , धर्मेंद्र नायक , धर्मेंद्र बापू , दुलेसिंह बापू , किशोर पाटीदार , सत्यनारायण रेबारी , जीतेन्द्र कुमार कारपेंटर , अरुण परमार , इस्माइल खान , एवं अन्य साथीगण उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रदेश संगठन मंत्री यशवंत धाकड़ ने माना। यह जानकारी मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत द्वारा दी गई।
और खबरे
एक माह पूर्व करसाना गांव में कुएं से बरामद शव प्रकरण का खुलासा, हत्या के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार व एक नाबालिग डिटेन, नाबालिग बालिका के अन्यत्र विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए रची हत्या की साजिश...
June 20, 2026 12:51 PM
मजबूत संगठन में ही शक्ति निहित है और संगठन से ही हम प्रदेश में बदलाव लाएंगे - जितेन्द्रसिंह तोमर आप ने बिजली पानी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सम्मान के लिए निकाली भव्य पद यात्रा, रतलाम जोन का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पदग्रहण समारोह संपन्न...
June 20, 2026 12:39 PM
जीरन नगर परिषद के नए सीएमओ बने कपिल सिंह राजावत, संभाला कार्यभार...
June 20, 2026 12:25 PM
जीरन में पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्रों का वितरण, 39 परिवारों का आशियाने का सपना होगा सच...
June 20, 2026 12:24 PM
सीआरपीएफ नीमच में 14 अस्पताल कार्मिकों का शपथ ग्रहण एवं रैक समारोह सम्पन्न, राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प...
June 20, 2026 12:22 PM
बड़ी दुर्घटना टली, पुलिया से नीचे गिरी कार, एयरबैग ने बचाई पूरे परिवार की जान...
June 20, 2026 12:03 PM
गांधीसागर के जंगल में मिला युवती का कंकाल, आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने रामपुरा थाने के सामने किया चक्का जाम, आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप...
June 20, 2026 11:42 AM
देवस्थान पर पूजा बनी आफत, मधुमक्खियों के हमले में 5 गंभीर घायल, मासूम बच्चे भी शामिल..
June 20, 2026 11:28 AM
समान नागरिक संहिता पर जनमत जुटाने टाउन हॉल में हुई वृहद परिचर्चा, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव...
June 20, 2026 10:52 AM
सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए किया प्रेरित, दी सीपीआर ट्रेनिंग एवं राहवीर योजना व हिट एंड रन प्रतिकर योजना की जानकारी...
June 20, 2026 10:39 AM
अल्हेड़ में 21 जून को 1 करोड़ 8 लाख 75 हजार रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण, विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू के मुख्य आतिथ्य में होगा भव्य आयोजन, नवीन पंचायत भवन सहित अन्य विकास कार्य होंगे जनता को समर्पित...
June 20, 2026 09:46 AM
वरघोड़े में गूंजे तीर्थंकरों के जयकारे, श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में जिनालय पर चढ़ाई वार्षिक ध्वजा, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय का 24 वां वार्षिक ध्वजा एवं वर्षगांठ महोत्सव...
June 20, 2026 09:32 AM
चंदेरिया थाने का 15 हजार रुपये का इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर नकबजन गिरफ्तार...
June 20, 2026 07:14 AM
आई-20 कार से 43 किलो 280 ग्राम डोडाचूरा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार....
June 20, 2026 07:08 AM
खुले पैसों की किल्लत से बाजार परेशान, व्यापारी और उपभोक्ता दोनों हो रहे प्रभावित...
June 20, 2026 07:06 AM
नगरीय निकाय कर्मियों को बड़ा संबल, सेवाकाल में असमय मृत्यु पर आश्रितों को मिलेगा 1.25 लाख रुपये तक का अनुग्रह अनुदान...
June 20, 2026 04:43 AM
डीजल से लेकर खाद-बीज तक महंगाई की मार, खेती की लागत बढ़ी, बोवनी से लेकर हंकाई तक हर काम हुआ महंगा...
June 20, 2026 03:35 AM
युवा कांग्रेस नेता कुलदीप सेन बराड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश सचिव नियुक्त...
June 20, 2026 03:13 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
June 20, 2026 03:09 AM