नीमच में 21 जून को होने वाली NEET पुन: परीक्षा की तैयारियां पूर्ण, नीमच के दो केंद्रों पर 926 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक होगी परीक्षा...
Updated : June 19, 2026 03:30 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा(NEET-UG) 2026 का आयोजन रविवार, 21 जून 2026 को दोपहर 02:00 बजे से सायं 05:15 बजे तक जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समयानुसार किया जाएगा। परीक्षा केन्द्र श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय, नीमच में 456 परीक्षार्थी शामिल होंगे। स्वामी विवेकानंद पी.जी.कॉलेज नीमच,में 470 परीक्षार्थी इस तरह कुल 926 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में नीट परीक्षा की सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। बैठक में निर्देश दिए गये है, कि परीक्षा केंद्रों पर, म.प्र.वि.वि.कं.लि.नीमच द्वारा निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। एम्बुलेंस व्यवस्था:-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा 21 जून को दोनों केंद्रों पर मय चिकित्सा स्टॉफ एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी। फायर ब्रिगेड एवं पेयजल:- मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु फायर ब्रिगेड एवं पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी। यातायात व्यवस्था:-थाना प्रभारी, यातायात थाना नीमच द्वारा परीक्षा केंद्रों पर यातायात सुचारू रखा जाएगा। इस परीक्षा के लिए नगर समन्वयक केंद्रीय विद्यलय नीमच के प्रायार्च श्री प्रियदर्शन गर्ग ने बताया, कि 21 जून को परीक्षार्थियों का केंद्रों पर प्रवेश प्रात: 11 बजे से प्रारंभ होगा और दोपहर 1.30 बजे तक ही प्रवेश का अंतिम समय रहेगा। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र के साथ परीक्षार्थियों को एक पासपोर्ट साईज एवं एक पोस्ट कार्ड साईज फोटो तथा परिचय पत्र लाना अनिवार्य रहेगा। परीक्षार्थी कोई भी प्रतिबंधित सामग्री लेकर केंद्र पर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। परीक्षार्थियों को केवल पारदर्शी पानी की बोटल के साथ प्रवेश अनुमत रहेगा।
परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश: पृथक व्यवस्था: केंद्र पर महिला एवं पुरुष परीक्षार्थियों के प्रवेश की पृथक-पृथक प्रवेश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।सम्मानजनक फ्रिस्किंग: महिला परीक्षार्थियों की सम्मानजनक फ्रिस्किंग एवं मोबाइल आदि सामग्री रखने की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। फ्रिस्किंग प्रक्रिया महिला एवं पुरुष कर्मचारी द्वारा पृथक-पृथक की जाएगी।
आधारभूत सुविधाएं: सभी परीक्षा कक्षों में सी.सी.टी.व्ही., पर्याप्त प्रकाश, पंखे व कूलर की व्यवस्था रहेगी। पेयजल की उत्तम व्यवस्था एवं आपात प्रकाश के लिए जनरेटर सेट उपलब्ध रहेगें।
सुरक्षा व्यवस्था: केंद्रों पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, लाइव सीसीटीवी निगरानी एवं एच.एच.एम.डी. के माध्यम से तलाशी की व्यवस्था की गई है। थ्री-लेयर सुरक्षा लागू रहेगी।परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
और खबरे
पीएम-किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त कल जारी होगी, नीमच जिले के 98,315 किसानों को मिलेंगे 19.66 करोड़ रुपये..
June 19, 2026 03:51 PM
नीमच में 21 जून को होने वाली NEET पुन: परीक्षा की तैयारियां पूर्ण, नीमच के दो केंद्रों पर 926 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक होगी परीक्षा...
June 19, 2026 03:30 PM
समान नागरिक संहिता पर परिचर्चा कार्यक्रम कल, 20 जून को टाउनहॉल में कलेक्टर महोदय के निर्देश पर समस्त जिला अधिकारी अधीनस्थ स्टाफ सहित होंगे उपस्थित...
June 19, 2026 03:29 PM
उद्यानिकी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों से नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित....
June 19, 2026 03:29 PM
कर्मचारी राज्य बीमा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ, 50 से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ....
June 19, 2026 03:10 PM
सालरमाला से ससुराल के लिए निकली थी युवती, कई दिनों बाद गांधी सागर-रावतभाटा रोड पर मिला अज्ञात युवती का शव, रामपुरा पुलिस और एसआईटी जांच में जुटी...
June 19, 2026 03:06 PM
श्रीराम जानकी मंदिर समिति भाटखेड़ी के तत्वावधान में नई समिति का गठन निर्विरोध संपन्न...
June 19, 2026 03:04 PM
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर फूटा आक्रोश,जीरन में पैदल मार्च और पुतला दहन, पुलिस की घेराबंदी के बीच कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन कर फूंका चुनाव आयोग का पुतला, जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप...
June 19, 2026 02:24 PM
जीवन संजीवनी अभियान, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित सहायता देने पुलिस का अभिनव प्रयास...
June 19, 2026 02:08 PM
भारत भ्रमण पर निकले साइकिल यात्री का भीलवाड़ा साईकल क्लब ने किया स्वागत...
June 19, 2026 01:51 PM
वरघोड़े में गूंजे तीर्थंकरों के जयकारे, श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में मंदिर पर चढ़ाई वार्षिक ध्वजा, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर का 16वां वार्षिक ध्वजा एवं वर्षगांठ महोत्सव...
June 19, 2026 01:27 PM
जबलपुर जय जिनेंद्र सेवा समिति और अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन संस्था ने पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का किया सम्मान..
June 19, 2026 01:00 PM
ग्रामीण सेवा शिविर 2026, ग्राम पंचायत चिकलाड में विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित..
June 19, 2026 12:55 PM
राष्ट्रीय एवं पैरा राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का भव्य सम्मान, रनर-अप ट्रॉफी नगर पालिका को समर्पित...
June 19, 2026 12:49 PM
महाआरती व भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा की हुई पूर्णाहुति, चावल की पहली में मुठ्ठी स्वर्ण, दूसरी मुठ्ठी में पृथ्वी का वैभव सौंप दिया सुदामा को द्वारिकाधीश ने - पं.कुलदीप शर्मा...
June 19, 2026 12:38 PM
एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता...
June 19, 2026 12:23 PM
निरोगी तन, निर्मल मन और जागृत आत्मा के संदेश के संग, संत निरंकारी मिशन 21 जून को मनाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस....
June 19, 2026 12:20 PM
IMA नीमच की डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज के तहत 21 जून को योग सत्र, फायरलेस कुकिंग और ड्रॉइंग प्रतियोगिता होगी..
June 19, 2026 11:59 AM
एडीजी (ट्रेनिंग) श्री राघवेंद्र सुहास दो दिवसीय जिले के वार्षिक निरीक्षण पर, अपराध नियंत्रण, संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश एवं पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश, परेड की सलामी ली, नाकाबंदी एवं जघन्य अपराध की विवेचना का डेमो देखा...
June 19, 2026 11:53 AM