lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

महाआरती व भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा की हुई पूर्णाहुति, चावल की पहली में मुठ्ठी स्वर्ण, दूसरी मुठ्ठी में पृथ्वी का वैभव सौंप दिया सुदामा को द्वारिकाधीश ने - पं.कुलदीप शर्मा...

  Updated : June 19, 2026 12:38 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेड़ा :- माली समाज के सामाजिक एवं धार्मिक प्रवृत्ति के घीसालाल माली पारोलिया की मुख्य यजमानी में माली समाज द्वारा चीताखेड़ा में स्थित अतिप्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिव प्रांगण पर आयोजित इस दिव्य आयोजन में कथा वाचक पंडित कुलदीप शर्मा ने सात दिनों तक श्रीमद्भागवत महापुराण का रसपूर्ण वाचन करते हुए भगवान की विभिन्न लीलाओं एवं दिव्य चरित्रों का गुणगान किया। कथा के भवसागर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकियां लगाई। कथा के दौरान पण्डित श्री शर्मा ने बताया कि जीवन में दो मित्र हमेशा हर व्यक्ति को बनाना चाहिए। पहला भगवान श्री कृष्ण जैसा जो ना लड़े फिर भी जीत पक्की कर दे और दूसरा सूर्य पुत्र कर्ण जैसा जिन्हें मालूम है हार सामने है फिर भी आपका साथ ना छोड़े। जो व्यक्ति अपने जीवन को ईमानदारी से जीता है, उसे मृत्यु से कोई भय नहीं लगता है, यही जीवन का सत्य है।मनुष्य को भगवान के प्रत्येक स्वरूप का पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ स्मरण एवं भजन करना चाहिए। उन्होंने श्री कृष्ण और सुदामा मित्रता प्रसंग पर कहा कि सुदामा के तीन मुठ्ठी चावल भी 56 भोग दिखाई दे रहे थे। तीन मुठ्ठी चावल को भी प्रेम-भाव से खाने लगे। पहली मुठ्ठी में श्री कृष्ण ने सुदामा को स्वर्ग लोक और दूसरी मुठ्ठी में पृथ्वी लोक का वैभव तीसरी मुठ्ठी खाने वाले थे इतने में लक्ष्मी ने यह कहकर रोक दिया कि हमारे लिए भी कुछ रहने दो। राजा परीक्षित को अपनी मृत्यु का समय ज्ञात था, किंतु आज, आज के मनुष्य को यह नहीं पता कि जीवन का अंतिम क्षण कब आएगा। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को हर समय प्रभु भक्ति और ईश्वर प्राप्ति के मार्ग पर अग्रसर रहना चाहिए। कथा के प्रथम दिवस श्रीमद्भागवत के महत्व और सत्यम् धीमहि के आधार पर प्रवचन का शुभारंभ हुआ। द्वितीय दिवस भगवान की विविध लीलाओं तथा राजा परीक्षित द्वारा शुकदेव जी से भागवत श्रवण के प्रसंग का विस्तृत वर्णन किया गया। कथा में बताया गया कि भगवान ने विभिन्न अवतार धारण कर पृथ्वी पर धर्म की स्थापना के साथ-साथ अपने भक्तों का उद्धार भी किया। कथावाचन के दौरान पण्डित श्री शर्मा ने यह संदेश भी दिया कि जिसने प्रभु को जिस भाव से भजा, भगवान ने उसे उसी प्रकार फल प्रदान किया। निर्मल भाव से की गई भक्ति शुभ फल देती है, जबकि द्वेष भाव से की गई आराधना भी उसी अनुरूप परिणाम देती है। मुस्लिम भाइयों ने भी 7 दिन तक की कथा श्रवण - जीरन और चीताखेड़ा के मुस्लिम भाइयों ने भी साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का पूरे समय पूरे शिद्दत के साथ कथा श्रवण की। इन्होंने हिंदू मुस्लिम साम्प्रदायिक सौहार्द सद्भावना का संदेश दिया है।इन्होंने ने शुभ पावन अवसर पर शिव मंदिर प्रांगण पर ज्ञान और भक्ति की गंगा प्रवाहित कर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद प्रदान किया। आयोजनकर्ता द्वारा मुस्लिम भाइयों का व्यास मंच पर सम्मान किया गया।प्रतिदिन हुए विविध धार्मिक अनुष्ठान कथा के साथ-साथ प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। सप्तम एवं अंतिम दिवस श्रीमद्भागवत के दशम स्कंध के यज्ञ के साथ कथा पूर्णाहुति के अवसर पर महाप्रसाद (भंडारे) का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन किया। ब्राह्मणों को भोजन कराया गया, जिसका लाभ सभी श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान घीसालाल माली ने पंडित श्री शर्मा का शाल-श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। वहीं व्यास पीठ पर कथा वाचक पंडित श्री शर्मा के परिजनों द्वारा घीसालाल माली का शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। आरोग्य देवी महामाया आवरी माताजी मंदिर समिति अध्यक्ष मनसुख जैन, सचिव राजेश जैन, कोषाध्यक्ष अशोक झातरिया, पत्रकार भगत मांगरिया,कारुलाल परमार,पंचायत सचिव अशोक जैन हरनावदा द्वारा कथा मर्मज्ञ पंडित श्री शर्मा,ग्रामाचार्य पण्डित टेकचंद शर्मा,यज्ञाचार्य पंडित पियूष शर्मा, उपाचार्य पंडित लोमेश शर्मा,कथा आयोजक घीसालाल माली और पारोलिया परिवार का तथा व्यास मंच पर विराजमान अत्याधुनिक वाद्य यंत्र संगीत की छटा बिखेरने वाले कलाकार अजय दमामी,उत्सव बारेठ, लक्की दमामी,निरज दमामी को शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जीवन संजीवनी अभियान, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित सहायता देने पुलिस का अभिनव प्रयास...

June 19, 2026 02:08 PM

भारत भ्रमण पर निकले साइकिल यात्री का भीलवाड़ा साईकल क्लब ने किया स्वागत...

June 19, 2026 01:51 PM

वरघोड़े में गूंजे तीर्थंकरों के जयकारे, श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में मंदिर पर चढ़ाई वार्षिक ध्वजा, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर का 16वां वार्षिक ध्वजा एवं वर्षगांठ महोत्सव...

June 19, 2026 01:27 PM

जबलपुर जय जिनेंद्र सेवा समिति और अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन संस्था ने पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का किया सम्मान..

June 19, 2026 01:00 PM

ग्रामीण सेवा शिविर 2026, ग्राम पंचायत चिकलाड में विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित..

June 19, 2026 12:55 PM

राष्ट्रीय एवं पैरा राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का भव्य सम्मान, रनर-अप ट्रॉफी नगर पालिका को समर्पित...

June 19, 2026 12:49 PM

महाआरती व भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा की हुई पूर्णाहुति, चावल की पहली में मुठ्ठी स्वर्ण, दूसरी मुठ्ठी में पृथ्वी का वैभव सौंप दिया सुदामा को द्वारिकाधीश ने - पं.कुलदीप शर्मा...

June 19, 2026 12:38 PM

एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता...

June 19, 2026 12:23 PM

निरोगी तन, निर्मल मन और जागृत आत्मा के संदेश के संग, संत निरंकारी मिशन 21 जून को मनाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस....

June 19, 2026 12:20 PM

IMA नीमच की डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज के तहत 21 जून को योग सत्र, फायरलेस कुकिंग और ड्रॉइंग प्रतियोगिता होगी..

June 19, 2026 11:59 AM

एडीजी (ट्रेनिंग) श्री राघवेंद्र सुहास दो दिवसीय जिले के वार्षिक निरीक्षण पर, अपराध नियंत्रण, संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश एवं पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश, परेड की सलामी ली, नाकाबंदी एवं जघन्य अपराध की विवेचना का डेमो देखा...

June 19, 2026 11:53 AM

जिला स्तर पर एक दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन....

June 19, 2026 11:46 AM

साहित्य प्रेमियों के लिए नीमच में अनूठी शुरुआत, प्रसिद्ध उपन्यास गुनाहों का देवता की समीक्षा के साथ रीडर्स क्लब का शुभारंभ....

June 19, 2026 11:43 AM

सीबीएन नीमच की बड़ी कार्रवाई, अनुवर्ती जांच में 17.960 किलो डोडाचूरा जब्त, दो व्यक्ति निरुद्ध....

June 19, 2026 03:37 AM

108 एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव, महिला ने स्वस्थ बालिका को दिया जन्म...

June 19, 2026 03:31 AM

सत्संग के मार्ग पर चलकर जीवन को नई ऊँचाई और नया अर्थ मिलता है, रणावतों का खेड़ा में विशाल सत्संग का आयोजन, सैकड़ों भक्त हुए लाभान्वित....

June 19, 2026 03:27 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 19, 2026 03:07 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 19, 2026 03:00 AM

मोरवन मंडल में दो दिवसीय विकास पर्व, 20-21 जून को होंगे लोकार्पण और किसान कार्यशाला...

June 18, 2026 05:32 PM