lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

साहित्य प्रेमियों के लिए नीमच में अनूठी शुरुआत, प्रसिद्ध उपन्यास गुनाहों का देवता की समीक्षा के साथ रीडर्स क्लब का शुभारंभ....

  Updated : June 19, 2026 11:43 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  सामाजिक

नीमच। अंचल के साहित्य प्रेमियों के लिए नीमच में एक अभिनव पहल की गई है। पुस्तकों को पढ़ने के शौकीन और नई पीढ़ी को पुस्तकों, साहित्य से जोड़ने के लिए रीडर्स क्लब की शुरुआत की गई है। मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति भोपाल के बैनर तले नीमच के सुधी पाठकों व साहित्य प्रेमियों द्वारा रीडर्स क्लब का गठन कर प्रतिष्ठित साहित्यकारों, उपन्यासकारों व कहानीकारों की कालजयी कृतियों का पाठन कर प्रति पखवाड़ा एक पुस्तक की समीक्षा की जाएगी। इस अनूठी पहल का शुभारंभ साहित्य प्रेमियों की मौजूदगी में लेखिका एवं शिक्षाविद डॉ श्रीमती माधुरी चौरसिया के निवास पर एक गरिमामयी कार्यक्रम में किया गया। इस क्रम में पहली समीक्षा श्रीमती शिवानी जोशी द्वारा प्रसिद्ध साहित्यकार धर्मवीर भारती की कालजयी रचना प्रसिद्ध उपन्यास गुनाहों के देवता की प्रस्तुत की गई। संस्थापक सदस्य श्रीमती डॉ. प्रेरणा ठाकरे ने क्लब के उद्देश्य व भावी रूप रेखा पर प्रकाश डाला। और कालजयी रचना की खूबियों पर विमर्श किया. कार्यक्रम में ज्ञानोदय इंस्टीट्यूट की चेयरमैन श्रीमती माधुरी चौरसिया, मालवांचल के प्रसिद्ध कवि पत्रकार धर्मेंद्र शर्मा, अंग्रेजी के विद्वान आचार्य आर पी शर्मा, सुश्री शैलजा जोशी, मनोरंजन बुक स्टॉल के प्रोपराइटर जयराम जिज्ञासी आदि ने उपन्यास की समीक्षा में अपने अपने दृष्टिकोण, महत्वपूर्ण संदेश, इसकी प्रासंगिकता व वर्तमान समय में समाज के मूल्यों व व्यवस्था में तेजी से आ रहे बदलाव के संदर्भ में उपन्यास की व्याख्या की। साथ ही साहित्य प्रेमियों के लिए की गई इस अभिनव पहल पर विस्तार से विमर्श कर व्यापक रूपरेखा तैयार की। आगामी दिनों में प्रत्येक पखवाड़े में रीडर्स क्लब का किसी एक पुस्तक पर समीक्षा विमर्श का सतत आयोजन किया जाएगा। कोई भी साहित्य प्रेमी इस पहल का हिस्सा बन सकेंगे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जबलपुर जय जिनेंद्र सेवा समिति और अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन संस्था ने पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का किया सम्मान..

June 19, 2026 01:00 PM

ग्रामीण सेवा शिविर 2026, ग्राम पंचायत चिकलाड में विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित..

June 19, 2026 12:55 PM

राष्ट्रीय एवं पैरा राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का भव्य सम्मान, रनर-अप ट्रॉफी नगर पालिका को समर्पित...

June 19, 2026 12:49 PM

महाआरती व भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा की हुई पूर्णाहुति, चावल की पहली में मुठ्ठी स्वर्ण, दूसरी मुठ्ठी में पृथ्वी का वैभव सौंप दिया सुदामा को द्वारिकाधीश ने - पं.कुलदीप शर्मा...

June 19, 2026 12:38 PM

एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता...

June 19, 2026 12:23 PM

निरोगी तन, निर्मल मन और जागृत आत्मा के संदेश के संग, संत निरंकारी मिशन 21 जून को मनाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस....

June 19, 2026 12:20 PM

IMA नीमच की डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज के तहत 21 जून को योग सत्र, फायरलेस कुकिंग और ड्रॉइंग प्रतियोगिता होगी..

June 19, 2026 11:59 AM

एडीजी (ट्रेनिंग) श्री राघवेंद्र सुहास दो दिवसीय जिले के वार्षिक निरीक्षण पर, अपराध नियंत्रण, संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश एवं पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश, परेड की सलामी ली, नाकाबंदी एवं जघन्य अपराध की विवेचना का डेमो देखा...

June 19, 2026 11:53 AM

जिला स्तर पर एक दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन....

June 19, 2026 11:46 AM

साहित्य प्रेमियों के लिए नीमच में अनूठी शुरुआत, प्रसिद्ध उपन्यास गुनाहों का देवता की समीक्षा के साथ रीडर्स क्लब का शुभारंभ....

June 19, 2026 11:43 AM

सीबीएन नीमच की बड़ी कार्रवाई, अनुवर्ती जांच में 17.960 किलो डोडाचूरा जब्त, दो व्यक्ति निरुद्ध....

June 19, 2026 03:37 AM

108 एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव, महिला ने स्वस्थ बालिका को दिया जन्म...

June 19, 2026 03:31 AM

सत्संग के मार्ग पर चलकर जीवन को नई ऊँचाई और नया अर्थ मिलता है, रणावतों का खेड़ा में विशाल सत्संग का आयोजन, सैकड़ों भक्त हुए लाभान्वित....

June 19, 2026 03:27 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 19, 2026 03:07 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 19, 2026 03:00 AM

मोरवन मंडल में दो दिवसीय विकास पर्व, 20-21 जून को होंगे लोकार्पण और किसान कार्यशाला...

June 18, 2026 05:32 PM

भारत विकास परिषद शाखा नीमच का सात दिवसीय योग शिविर जारी..

June 18, 2026 04:45 PM

भारत विकास परिषद शाखा नीमच का सात दिवसीय योग शिविर जारी..

June 18, 2026 04:45 PM

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कंजार्डा में रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर ही समाधान के दिए निर्देश, नहरों से अतिक्रमण हटाने और स्वास्थ्य केंद्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए....

June 18, 2026 04:34 PM