राष्ट्रीय एवं पैरा राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का भव्य सम्मान, रनर-अप ट्रॉफी नगर पालिका को समर्पित...
Updated : June 19, 2026 12:49 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
खेल
नीमच में खेल एवं खिलाड़ियों की सुविधाओं में वृद्धि का हर संभव प्रयास करेंगे - दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए सदैव तत्पर – स्वाति गौरव चोपड़ा
नीमच। स्विमफ्लाई स्पोर्ट्स क्लब, नीमच द्वारा नगर पालिका स्विमिंग पूल परिसर में राष्ट्रीय एवं पैरा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, अभिभावकों, खेल प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा थे। विशेष अतिथियों में मध्यप्रदेश मॉडर्न पेंटाथलन संघ के जनरल सेक्रेटरी श्री सुनील भारती, जॉइन सेक्रेटरी श्रीमति डॉ रागिनी भारती , मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी श्री उमाशंकर व्यास, वाइस प्रेसिडेंट श्री हरीश शुक्ला, मॉडर्न पेंटाथलन एवं ट्रायथलॉन के चीफ कोच श्री चित्रेश शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री महेंद्र भटनागर, सभापति श्री मनोहर मोटवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्विमफ्लाई स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के साथ आकर्षक परेड एवं अतिथियों को सलामी देकर किया गया। रेड कार्पेट स्वागत, पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण के साथ सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गया। स्वागत उद्बोधन में मोटिवेशनल कोच श्री राकेश कोठारी ने अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलन चैंपियनशिप एवं बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय पैरा प्रतियोगिता में नीमच के खिलाड़ियों की ऐतिहासिक उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद स्विमफ्लाई स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर 30 पदकों की उपलब्धि हासिल कर नीमच एवं मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। साथ ही खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य हेतु रनिंग ट्रैक, ऑब्सटेकल प्रशिक्षण सुविधा, आधुनिक उपकरण एवं अन्य खेल संसाधनों की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। अपने संबोधन में विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि नीमच जिले में खेल एवं खिलाड़ियों की सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नगर में दो स्टेडियमों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो शीघ्र पूर्ण होंगे। साथ ही भविष्य में एक और स्टेडियम विकसित करने की योजना है। स्विमफ्लाई स्पोर्ट्स क्लब की मांग पर उन्होंने 400 मीटर रनिंग ट्रैक निर्माण कराने की घोषणा की तथा खिलाड़ियों के हित में रखी जाने वाली सभी आवश्यक मांगों को प्राथमिकता से पूरा करने का आश्वासन दिया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने कहा कि नगर पालिका परिषद सदैव खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्विमिंग पूल परिसर के समीप मॉडर्न पेंटाथलॉन ऑब्सटेकल प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की। साथ ही विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार के साथ संयुक्त रूप से स्विमिंग पूल परिसर में नवीन वाटर फिल्टर प्लांट स्थापित किए जाने की घोषणा भी की, जिससे खिलाड़ियों को और बेहतर प्रशिक्षण वातावरण प्राप्त हो सके। मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी श्री उमाशंकर व्यास एवं चीफ कोच श्री चित्रेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नीमच के खिलाड़ी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छोटे से खेल केंद्र से निकलकर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 30 पदक जीतना अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है। यदि प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं समाज का सहयोग इसी प्रकार मिलता रहा तो आने वाले वर्षों में यही खिलाड़ी एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स एवं ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायथलॉन जनरल सेक्रेटरी श्री उमाशंकर व्यास ने इस वर्ष एक्वथलॉन व ट्रायथलॉन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की जवाबदारी नीमच को देते हुए स्टेट बॉडी से हरसंभव सहयोग का आश्वाशन दिया । कार्यक्रम के दौरान राज्य मॉडर्न पेंटाथलन संघ व स्विमफ्लाय स्पोर्टस पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्राप्त ओवरऑल रनर-अप ट्रॉफी विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा को भेंट कर नीमच नगर को समर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। सम्मान समारोह में राष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलॉन चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ी दिवित सिंघल, तनुष मित्तल, नमन गेहलोत, प्रकृति पाटीदार, छवि बैरागी, अभिषेक जाटव, मनन गुरंग, अनुज मिहिल, हर्षित सिंह पवार, प्रत्यक्ष गौतम, धैर्य गोयल, स्तुति अग्रवाल, जसलीन कौर, अधिश्री पाटीदार, रिद्धि राठौर, भव्या गोदावत, लक्ष्य कैथवास, आरुष गोदावत, हेमंत माली, रुद्रांशी गेहलोत, अवनी शर्मा, आयुष शर्मा, आरव शर्मा, पृथ्वीराज सिंह हरोड़, प्रथा हरोड़ एवं दीप्ति गोदावत का सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता हरमन सिंह, भाव्यांश पटेल, भव्या नरेंद्र जोशी, धीरेंद्र कुमार गेहलोत, कनिष्का संजय गेहलोत एवं अस्मि मयंक कटारिया, रजत पदक विजेता शौर्य वर्धन, धीरेंद्र गेहलोत, आरव निलेश बाफना, निधीश्वरम मयंक राठौर एवं डॉ. मयंक राठौर तथा स्वर्ण पदक विजेता अस्मि दीपेंद्र भटनागर, सिद्धांत सिंह, गोपाल जादौन, सिद्धिका राजेंद्र यादव, डॉ. मयंक राठौर, भूमि गोविंद अग्रवाल, कनकश्री तेजप्रकाश धारवाल एवं यश्वी नितेश शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं 26वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता, बेंगलुरु में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले भव्यादित्य सिंह राठौर का भी विशेष सम्मान किया गया। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कोच रोहित अहीर, अभिषेक अहीर, सुधा सोलंकी, समीर प्रताप सिंह जादौन, आयुष गौड़ एवं निलेश घावरी का भी सम्मान किया गया। साथ ही स्विमफ्लाई स्पोर्ट्स क्लब के मोटिवेटर कोच श्री राकेश कोठारी तथा मॉडर्न पेंटाथलन कोच एवं मेंटर श्री प्रभु मूलचंदानी को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। नगर पालिका स्विमिंग पूल पर सराहनीय सेवाएँ देने वाले श्री नरेश जोशी एवं श्री मंगलजी का भी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री चंद्रपाल सिंह राठौड़ ने किया तथा आभार प्रदर्शन नीमच ट्रायथलॉन जिला सचिव श्री नितेश शर्मा ने व्यक्त किया। अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु निरंतर सहयोग का अनुरोध किया गया। यह समारोह केवल सम्मान कार्यक्रम नहीं, बल्कि नीमच में खेल संस्कृति को नई दिशा देने और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनकर सामने आया।
और खबरे
जीवन संजीवनी अभियान, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित सहायता देने पुलिस का अभिनव प्रयास...
June 19, 2026 02:08 PM
भारत भ्रमण पर निकले साइकिल यात्री का भीलवाड़ा साईकल क्लब ने किया स्वागत...
June 19, 2026 01:51 PM
वरघोड़े में गूंजे तीर्थंकरों के जयकारे, श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में मंदिर पर चढ़ाई वार्षिक ध्वजा, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर का 16वां वार्षिक ध्वजा एवं वर्षगांठ महोत्सव...
June 19, 2026 01:27 PM
जबलपुर जय जिनेंद्र सेवा समिति और अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन संस्था ने पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का किया सम्मान..
June 19, 2026 01:00 PM
ग्रामीण सेवा शिविर 2026, ग्राम पंचायत चिकलाड में विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित..
June 19, 2026 12:55 PM
राष्ट्रीय एवं पैरा राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का भव्य सम्मान, रनर-अप ट्रॉफी नगर पालिका को समर्पित...
June 19, 2026 12:49 PM
महाआरती व भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा की हुई पूर्णाहुति, चावल की पहली में मुठ्ठी स्वर्ण, दूसरी मुठ्ठी में पृथ्वी का वैभव सौंप दिया सुदामा को द्वारिकाधीश ने - पं.कुलदीप शर्मा...
June 19, 2026 12:38 PM
एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता...
June 19, 2026 12:23 PM
निरोगी तन, निर्मल मन और जागृत आत्मा के संदेश के संग, संत निरंकारी मिशन 21 जून को मनाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस....
June 19, 2026 12:20 PM
IMA नीमच की डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज के तहत 21 जून को योग सत्र, फायरलेस कुकिंग और ड्रॉइंग प्रतियोगिता होगी..
June 19, 2026 11:59 AM
एडीजी (ट्रेनिंग) श्री राघवेंद्र सुहास दो दिवसीय जिले के वार्षिक निरीक्षण पर, अपराध नियंत्रण, संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश एवं पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश, परेड की सलामी ली, नाकाबंदी एवं जघन्य अपराध की विवेचना का डेमो देखा...
June 19, 2026 11:53 AM
जिला स्तर पर एक दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन....
June 19, 2026 11:46 AM
साहित्य प्रेमियों के लिए नीमच में अनूठी शुरुआत, प्रसिद्ध उपन्यास गुनाहों का देवता की समीक्षा के साथ रीडर्स क्लब का शुभारंभ....
June 19, 2026 11:43 AM
सीबीएन नीमच की बड़ी कार्रवाई, अनुवर्ती जांच में 17.960 किलो डोडाचूरा जब्त, दो व्यक्ति निरुद्ध....
June 19, 2026 03:37 AM
108 एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव, महिला ने स्वस्थ बालिका को दिया जन्म...
June 19, 2026 03:31 AM
सत्संग के मार्ग पर चलकर जीवन को नई ऊँचाई और नया अर्थ मिलता है, रणावतों का खेड़ा में विशाल सत्संग का आयोजन, सैकड़ों भक्त हुए लाभान्वित....
June 19, 2026 03:27 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 19, 2026 03:07 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 19, 2026 03:00 AM
मोरवन मंडल में दो दिवसीय विकास पर्व, 20-21 जून को होंगे लोकार्पण और किसान कार्यशाला...
June 18, 2026 05:32 PM