lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर फूटा आक्रोश,जीरन में पैदल मार्च और पुतला दहन, पुलिस की घेराबंदी के बीच कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन कर फूंका चुनाव आयोग का पुतला, जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप...

  Updated : June 19, 2026 02:24 PM

विनोद सांवला जीरन हरवार

  राजनीति

जीरन। राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कथित इशारे पर कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फॉर्म निरस्त किए जाने के विरोध में जीरन नगर में एक उग्र और विशाल प्रदर्शन किया गया। सुश्री मीनाक्षी नटराजन के फॉर्म को जिस प्रकार खारिज किया गया, उसे कांग्रेस नेताओं ने लोकतंत्र के इतिहास में एक काला धब्बा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सीधा हमला करार दिया। इसी बड़े राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले भारी संख्या में कांग्रेस जन गणपति मंदिर नीमच रोड पर एकत्रित हुए और वहाँ से बस स्टैंड तक एक विशाल पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पूरा मार्ग 'चुनाव आयोग मुर्दाबाद', 'लोकतंत्र बचाओ' और 'भाजपा भगाओ' के गगनभेदी नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गूँज उठा।
​जब प्रदर्शनकारी पुतला दहन के लिए बस स्टैंड पहुंचे, तो वहाँ पहले से ही तैनात भारी पुलिस बल ने मुस्तैदी दिखाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने और पुतला न जलने देने का भरसक प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा फायरफाइटर से पानी की तेज बौछारें भी की गईं। इस तीखी बौछार में पूरी तरह गीले होने के बाद भी कांग्रेस साथियों का हौसला कम नहीं हुआ। पानी में पूरी तरह भीगने के बावजूद कार्यकर्ताओं ने दुगने जोश के साथ जमकर नारेबाजी जारी रखी और पुलिस प्रशासन के साथ पुतले को लेकर काफी खींचतान भी देखने को मिली। आखिरकार कार्यकर्ताओं के भारी आक्रोश और उग्र प्रदर्शन के आगे पुलिस के सारे प्रयास असफल रहे और सैकड़ों कांग्रेसियों ने पूरे जोश के साथ चुनाव आयोग का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर नगरवासियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि भाजपा लगातार विपक्षी नेताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से दूर करने की साजिश रच रही है, जो आने वाले समय में लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि जिन नेताओं को भाजपा ईडी और सीबीआई से डरा नहीं पाती, उन्हें इस प्रकार की घटिया साजिशों से चुनावी प्रक्रिया से ही वंचित कर दिया जाता है। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा देश में लोकतंत्र को पूरी तरह खत्म कर राजतंत्र और तानाशाही की स्थापना करना चाहती है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा आमजन को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देने के साथ-साथ जनप्रतिनिधि चुनने के लिए लोकतंत्र की प्रक्रिया को मजबूत किया है। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मन्नू बन्ना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का अब देश के संविधान और लोकतंत्र से विश्वास उठ चुका है और हर जगह जोड़-तोड़ व दमन की राजनीति कर देश में भय और तानाशाही का माहौल बनाया जा रहा है। इसके अलावा मोहन सिंह जाट, रमेश राजोरा, राजेंद्र सिंह तोमर और गुलाबचंद जाट ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
​इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रामकरण संगवारिया, मंडलम अध्यक्ष शांतिलाल राठौर, जीरन, मोहन सिंह तोमर, युगल किशोर टेलर चीताखेड़ा, मनीष सिंह लाछ , पार्षद यशवंत सगवारिया, पार्षद प्रह्लाद भील, रामकरण मेरावत, पवन शर्मा, मुकेश मेडीवाला, मनसुख भूत, अकबर पठान, दीपेश बाहेती, घनश्याम जाट, विनोद पाटीदार, मुबारक मंसूरी, नटवर जाट, घनश्याम जाट, नरेंद्र मालवीय, राम सिंह जाट, प्यार चंद्र अहिरवार, कमलेश अहिरवार, राकेश परमार, बंटी जाट, नवीन जुनी, विनोद अहिरवार, दशरथ दुदावत, अनिल मीणा, सत्यनारायण भानेज, प्रह्लाद पाटीदार और मोहनलाल मीणा सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात उपस्थित सभी जनों का आभार प्रदर्शन नगर अध्यक्ष राकेश मेरावत द्वारा व्यक्त किया गया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नीमच में 21 जून को होने वाली NEET पुन: परीक्षा की तैयारियां पूर्ण, नीमच के दो केंद्रों पर 926 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक होगी परीक्षा...

June 19, 2026 03:30 PM

समान नागरिक संहिता पर परिचर्चा कार्यक्रम कल, 20 जून को टाउनहॉल में कलेक्टर महोदय के निर्देश पर समस्त जिला अधिकारी अधीनस्थ स्टाफ सहित होंगे उपस्थित...

June 19, 2026 03:29 PM

उद्यानिकी क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट योगदान देने वाले व्‍यक्तियों से नामांकन प्रस्‍ताव आमंत्रित....

June 19, 2026 03:29 PM

कर्मचारी राज्य बीमा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ, 50 से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ....

June 19, 2026 03:10 PM

सालरमाला से ससुराल के लिए निकली थी युवती, कई दिनों बाद गांधी सागर-रावतभाटा रोड पर मिला अज्ञात युवती का शव, रामपुरा पुलिस और एसआईटी जांच में जुटी...

June 19, 2026 03:06 PM

श्रीराम जानकी मंदिर समिति भाटखेड़ी के तत्वावधान में नई समिति का गठन निर्विरोध संपन्न...

June 19, 2026 03:04 PM

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर फूटा आक्रोश,जीरन में पैदल मार्च और पुतला दहन, पुलिस की घेराबंदी के बीच कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन कर फूंका चुनाव आयोग का पुतला, जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप...

June 19, 2026 02:24 PM

जीवन संजीवनी अभियान, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित सहायता देने पुलिस का अभिनव प्रयास...

June 19, 2026 02:08 PM

भारत भ्रमण पर निकले साइकिल यात्री का भीलवाड़ा साईकल क्लब ने किया स्वागत...

June 19, 2026 01:51 PM

वरघोड़े में गूंजे तीर्थंकरों के जयकारे, श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में मंदिर पर चढ़ाई वार्षिक ध्वजा, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर का 16वां वार्षिक ध्वजा एवं वर्षगांठ महोत्सव...

June 19, 2026 01:27 PM

जबलपुर जय जिनेंद्र सेवा समिति और अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन संस्था ने पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का किया सम्मान..

June 19, 2026 01:00 PM

ग्रामीण सेवा शिविर 2026, ग्राम पंचायत चिकलाड में विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित..

June 19, 2026 12:55 PM

राष्ट्रीय एवं पैरा राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का भव्य सम्मान, रनर-अप ट्रॉफी नगर पालिका को समर्पित...

June 19, 2026 12:49 PM

महाआरती व भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा की हुई पूर्णाहुति, चावल की पहली में मुठ्ठी स्वर्ण, दूसरी मुठ्ठी में पृथ्वी का वैभव सौंप दिया सुदामा को द्वारिकाधीश ने - पं.कुलदीप शर्मा...

June 19, 2026 12:38 PM

एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता...

June 19, 2026 12:23 PM

निरोगी तन, निर्मल मन और जागृत आत्मा के संदेश के संग, संत निरंकारी मिशन 21 जून को मनाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस....

June 19, 2026 12:20 PM

IMA नीमच की डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज के तहत 21 जून को योग सत्र, फायरलेस कुकिंग और ड्रॉइंग प्रतियोगिता होगी..

June 19, 2026 11:59 AM

एडीजी (ट्रेनिंग) श्री राघवेंद्र सुहास दो दिवसीय जिले के वार्षिक निरीक्षण पर, अपराध नियंत्रण, संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश एवं पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश, परेड की सलामी ली, नाकाबंदी एवं जघन्य अपराध की विवेचना का डेमो देखा...

June 19, 2026 11:53 AM

जिला स्तर पर एक दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन....

June 19, 2026 11:46 AM