जीवन संजीवनी अभियान, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित सहायता देने पुलिस का अभिनव प्रयास...
Updated : June 19, 2026 02:08 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
नीमच। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने एवं दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा शुरू किए गए "जीवन संजीवनी अभियान" के तहत शुक्रवार को थाना नीमच कैंट क्षेत्र के रेड हॉटस्पॉट डुंगलावदा में सीपीआर एवं प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री किरण चौहान उपस्थित रहे। अभियान के अंतर्गत जिले के चिन्हित 22 दुर्घटना संभावित हॉटस्पॉट्स पर आसपास के 50-50 लोगों को सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे दुर्घटना के बाद घायल व्यक्तियों को तत्काल सहायता मिल सके।
प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. सतीश चौधरी एवं उनकी टीम ने प्रतिभागियों को लाइव डेमो के माध्यम से सीपीआर देने तथा प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। कार्यक्रम में थाना प्रभारी नीमच कैंट सौरभ शर्मा, थाना प्रभारी यातायात सूबेदार सोनू बड़गुजर, डीएमआर पुष्पेंद्र कारपेंटर सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
अभियान के तहत क्यूआर कोड के माध्यम से लोगों को "सड़क सुरक्षा मित्र" बनाया जा रहा है। क्यूआर कोड स्कैन कर नागरिक सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए जुड़ रहे हैं। अब तक जिले में लगभग 400 लोग सड़क सुरक्षा मित्र बन चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं एवं उनसे होने वाली मौतों को कम करने के लिए सभी नागरिक जीवन संजीवनी अभियान से जुड़ें और जरूरतमंदों की मदद कर मानवता का परिचय दें।
और खबरे
नीमच में 21 जून को होने वाली NEET पुन: परीक्षा की तैयारियां पूर्ण, नीमच के दो केंद्रों पर 926 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक होगी परीक्षा...
June 19, 2026 03:30 PM
समान नागरिक संहिता पर परिचर्चा कार्यक्रम कल, 20 जून को टाउनहॉल में कलेक्टर महोदय के निर्देश पर समस्त जिला अधिकारी अधीनस्थ स्टाफ सहित होंगे उपस्थित...
June 19, 2026 03:29 PM
उद्यानिकी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों से नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित....
June 19, 2026 03:29 PM
कर्मचारी राज्य बीमा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ, 50 से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ....
June 19, 2026 03:10 PM
सालरमाला से ससुराल के लिए निकली थी युवती, कई दिनों बाद गांधी सागर-रावतभाटा रोड पर मिला अज्ञात युवती का शव, रामपुरा पुलिस और एसआईटी जांच में जुटी...
June 19, 2026 03:06 PM
श्रीराम जानकी मंदिर समिति भाटखेड़ी के तत्वावधान में नई समिति का गठन निर्विरोध संपन्न...
June 19, 2026 03:04 PM
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर फूटा आक्रोश,जीरन में पैदल मार्च और पुतला दहन, पुलिस की घेराबंदी के बीच कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन कर फूंका चुनाव आयोग का पुतला, जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप...
June 19, 2026 02:24 PM
जीवन संजीवनी अभियान, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित सहायता देने पुलिस का अभिनव प्रयास...
June 19, 2026 02:08 PM
भारत भ्रमण पर निकले साइकिल यात्री का भीलवाड़ा साईकल क्लब ने किया स्वागत...
June 19, 2026 01:51 PM
वरघोड़े में गूंजे तीर्थंकरों के जयकारे, श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में मंदिर पर चढ़ाई वार्षिक ध्वजा, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर का 16वां वार्षिक ध्वजा एवं वर्षगांठ महोत्सव...
June 19, 2026 01:27 PM
जबलपुर जय जिनेंद्र सेवा समिति और अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन संस्था ने पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का किया सम्मान..
June 19, 2026 01:00 PM
ग्रामीण सेवा शिविर 2026, ग्राम पंचायत चिकलाड में विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित..
June 19, 2026 12:55 PM
राष्ट्रीय एवं पैरा राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का भव्य सम्मान, रनर-अप ट्रॉफी नगर पालिका को समर्पित...
June 19, 2026 12:49 PM
महाआरती व भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा की हुई पूर्णाहुति, चावल की पहली में मुठ्ठी स्वर्ण, दूसरी मुठ्ठी में पृथ्वी का वैभव सौंप दिया सुदामा को द्वारिकाधीश ने - पं.कुलदीप शर्मा...
June 19, 2026 12:38 PM
एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता...
June 19, 2026 12:23 PM
निरोगी तन, निर्मल मन और जागृत आत्मा के संदेश के संग, संत निरंकारी मिशन 21 जून को मनाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस....
June 19, 2026 12:20 PM
IMA नीमच की डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज के तहत 21 जून को योग सत्र, फायरलेस कुकिंग और ड्रॉइंग प्रतियोगिता होगी..
June 19, 2026 11:59 AM
एडीजी (ट्रेनिंग) श्री राघवेंद्र सुहास दो दिवसीय जिले के वार्षिक निरीक्षण पर, अपराध नियंत्रण, संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश एवं पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश, परेड की सलामी ली, नाकाबंदी एवं जघन्य अपराध की विवेचना का डेमो देखा...
June 19, 2026 11:53 AM
जिला स्तर पर एक दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन....
June 19, 2026 11:46 AM