IMA नीमच की डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज के तहत 21 जून को योग सत्र, फायरलेस कुकिंग और ड्रॉइंग प्रतियोगिता होगी..
Updated : June 19, 2026 11:59 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
प्रशासनिक
नीमच। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) नीमच द्वारा डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज के अंतर्गत 21 जून को स्वास्थ्य, रचनात्मकता और पारिवारिक सहभागिता पर केंद्रित दो विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। IMA नीमच अध्यक्ष डॉ. मनीष चमाड़िया एवं सचिव डॉ. आदित्य भंडारी ने संयुक्त रूप से बताया कि इन आयोजनों का उद्देश्य चिकित्सकों और उनके परिवारों को एक स्वस्थ, सकारात्मक और आनंदमय वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:30 बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सत्र से होगी। इस दौरान प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक श्रीमती उषा नवीन जैन योगाभ्यास कराएंगी। योग सत्र के बाद प्रतिभागियों के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट की व्यवस्था भी रहेगी। डॉ. चमाड़िया और डॉ. भंडारी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपने योगा मैट साथ लाने का आग्रह किया।
उन्होंने आगे बताया कि शाम 5 बजे द ग्रैंड IMA हाउस, नीमच में फन एंड क्रिएटिव इवनिंग का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता और बच्चों के लिए ड्रॉइंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को बिना आग के पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करने होंगे, जबकि ड्रॉइंग प्रतियोगिता बच्चों की कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करेगी।
IMA पदाधिकारियों ने बताया कि ड्रॉइंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को अपनी ड्रॉइंग सामग्री एवं रंग साथ लाने होंगे, वहीं फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को आवश्यक सामग्री और बर्तन स्वयं लाने होंगे। डॉ. मनीष चमाड़िया एवं डॉ. आदित्य भंडारी ने सभी IMA सदस्यों और उनके परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन चिकित्सक समुदाय में आपसी जुड़ाव, सहयोग और पारिवारिक सौहार्द को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
और खबरे
निम्बाहेड़ा में आज सजेगी भव्य श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव भक्ति संध्या, मुंबई के धैर्य राठौड़ एवं भजन गायिका जागृति वडेरा देंगी भक्तिमय प्रस्तुतियां...
June 19, 2026 01:02 PM
जबलपुर जय जिनेंद्र सेवा समिति और अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन संस्था ने पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का किया सम्मान..
June 19, 2026 01:00 PM
ग्रामीण सेवा शिविर 2026, ग्राम पंचायत चिकलाड में विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित..
June 19, 2026 12:55 PM
राष्ट्रीय एवं पैरा राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का भव्य सम्मान, रनर-अप ट्रॉफी नगर पालिका को समर्पित...
June 19, 2026 12:49 PM
महाआरती व भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा की हुई पूर्णाहुति, चावल की पहली में मुठ्ठी स्वर्ण, दूसरी मुठ्ठी में पृथ्वी का वैभव सौंप दिया सुदामा को द्वारिकाधीश ने - पं.कुलदीप शर्मा...
June 19, 2026 12:38 PM
एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता...
June 19, 2026 12:23 PM
निरोगी तन, निर्मल मन और जागृत आत्मा के संदेश के संग, संत निरंकारी मिशन 21 जून को मनाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस....
June 19, 2026 12:20 PM
IMA नीमच की डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज के तहत 21 जून को योग सत्र, फायरलेस कुकिंग और ड्रॉइंग प्रतियोगिता होगी..
June 19, 2026 11:59 AM
एडीजी (ट्रेनिंग) श्री राघवेंद्र सुहास दो दिवसीय जिले के वार्षिक निरीक्षण पर, अपराध नियंत्रण, संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश एवं पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश, परेड की सलामी ली, नाकाबंदी एवं जघन्य अपराध की विवेचना का डेमो देखा...
June 19, 2026 11:53 AM
जिला स्तर पर एक दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन....
June 19, 2026 11:46 AM
साहित्य प्रेमियों के लिए नीमच में अनूठी शुरुआत, प्रसिद्ध उपन्यास गुनाहों का देवता की समीक्षा के साथ रीडर्स क्लब का शुभारंभ....
June 19, 2026 11:43 AM
सीबीएन नीमच की बड़ी कार्रवाई, अनुवर्ती जांच में 17.960 किलो डोडाचूरा जब्त, दो व्यक्ति निरुद्ध....
June 19, 2026 03:37 AM
108 एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव, महिला ने स्वस्थ बालिका को दिया जन्म...
June 19, 2026 03:31 AM
सत्संग के मार्ग पर चलकर जीवन को नई ऊँचाई और नया अर्थ मिलता है, रणावतों का खेड़ा में विशाल सत्संग का आयोजन, सैकड़ों भक्त हुए लाभान्वित....
June 19, 2026 03:27 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 19, 2026 03:07 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 19, 2026 03:00 AM
मोरवन मंडल में दो दिवसीय विकास पर्व, 20-21 जून को होंगे लोकार्पण और किसान कार्यशाला...
June 18, 2026 05:32 PM
भारत विकास परिषद शाखा नीमच का सात दिवसीय योग शिविर जारी..
June 18, 2026 04:45 PM
भारत विकास परिषद शाखा नीमच का सात दिवसीय योग शिविर जारी..
June 18, 2026 04:45 PM