एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता...
Updated : June 19, 2026 12:23 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
प्रशासनिक
निंबाहेड़ा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) राघवेंद्र सिंह सुहासा ने शुक्रवार को निंबाहेड़ा का एक दिवसीय दौरा कर पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सदर थाना एवं डिप्टी कार्यालय का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद आयोजित सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) बैठक में जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं को सुना। बैठक में एडीजी सुहासा ने कहा कि वे 14-15 वर्ष पूर्व चित्तौड़गढ़ जिले में पदस्थापित रह चुके हैं और निंबाहेड़ा की परिस्थितियों से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले जहां ब्राउन शुगर का प्रचलन था, वहीं अब एमडीएम पाउडर जैसे घातक नशे युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहे हैं। उन्होंने नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सीएलजी सदस्यों ने बैठक में बढ़ती चोरी की वारदातों, वाहन चोरी, बाहरी लोगों की पहचान की समस्या, पुलिस स्टाफ की कमी तथा जिला अस्पताल परिसर की नि:शुल्क पार्किंग से लगातार हो रही वाहन चोरी के मामलों को प्रमुखता से उठाया। सदस्यों ने बताया कि पुलिस बल की कमी के कारण कई बार प्रभावी निगरानी और त्वरित कार्रवाई में कठिनाई आती है।
बैठक में पुलिस विभाग में नफरी की कमी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। सीएलजी सदस्यों ने जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव एवं एडीजी सुहासा का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि निंबाहेड़ा क्षेत्र राजनीतिक एवं प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है तथा यहां कैबिनेट मंत्री स्तर का प्रतिनिधित्व होने के कारण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) का पद सृजित किया जाना आवश्यक है।
इसके अलावा कोतवाली थाना और आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी के लिए नवीन भवन निर्माण, कस्बा चौकी, जिला अस्पताल परिसर तथा कच्ची बस्ती क्षेत्र में नई पुलिस चौकियां स्थापित करने की मांग भी रखी गई। सीएलजी सदस्यों ने कहा कि इन क्षेत्रों में पुलिस चौकियां खुलने से अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। बैठक के दौरान एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने उपस्थित सभी सदस्यों के मोबाइल फोन में राजकोप सिटीजन एप डाउनलोड करवाया। उन्होंने एप की उपयोगिता बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से आमजन विभिन्न पुलिस सेवाओं का लाभ घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं तथा शिकायतों एवं सूचनाओं को भी सीधे पुलिस तक पहुंचा सकते हैं।
एडीजी ने आश्वस्त किया कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
और खबरे
जीवन संजीवनी अभियान, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित सहायता देने पुलिस का अभिनव प्रयास...
June 19, 2026 02:08 PM
भारत भ्रमण पर निकले साइकिल यात्री का भीलवाड़ा साईकल क्लब ने किया स्वागत...
June 19, 2026 01:51 PM
वरघोड़े में गूंजे तीर्थंकरों के जयकारे, श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में मंदिर पर चढ़ाई वार्षिक ध्वजा, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर का 16वां वार्षिक ध्वजा एवं वर्षगांठ महोत्सव...
June 19, 2026 01:27 PM
जबलपुर जय जिनेंद्र सेवा समिति और अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन संस्था ने पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का किया सम्मान..
June 19, 2026 01:00 PM
ग्रामीण सेवा शिविर 2026, ग्राम पंचायत चिकलाड में विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित..
June 19, 2026 12:55 PM
राष्ट्रीय एवं पैरा राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का भव्य सम्मान, रनर-अप ट्रॉफी नगर पालिका को समर्पित...
June 19, 2026 12:49 PM
महाआरती व भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा की हुई पूर्णाहुति, चावल की पहली में मुठ्ठी स्वर्ण, दूसरी मुठ्ठी में पृथ्वी का वैभव सौंप दिया सुदामा को द्वारिकाधीश ने - पं.कुलदीप शर्मा...
June 19, 2026 12:38 PM
एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता...
June 19, 2026 12:23 PM
निरोगी तन, निर्मल मन और जागृत आत्मा के संदेश के संग, संत निरंकारी मिशन 21 जून को मनाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस....
June 19, 2026 12:20 PM
IMA नीमच की डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज के तहत 21 जून को योग सत्र, फायरलेस कुकिंग और ड्रॉइंग प्रतियोगिता होगी..
June 19, 2026 11:59 AM
एडीजी (ट्रेनिंग) श्री राघवेंद्र सुहास दो दिवसीय जिले के वार्षिक निरीक्षण पर, अपराध नियंत्रण, संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश एवं पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश, परेड की सलामी ली, नाकाबंदी एवं जघन्य अपराध की विवेचना का डेमो देखा...
June 19, 2026 11:53 AM
जिला स्तर पर एक दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन....
June 19, 2026 11:46 AM
साहित्य प्रेमियों के लिए नीमच में अनूठी शुरुआत, प्रसिद्ध उपन्यास गुनाहों का देवता की समीक्षा के साथ रीडर्स क्लब का शुभारंभ....
June 19, 2026 11:43 AM
सीबीएन नीमच की बड़ी कार्रवाई, अनुवर्ती जांच में 17.960 किलो डोडाचूरा जब्त, दो व्यक्ति निरुद्ध....
June 19, 2026 03:37 AM
108 एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव, महिला ने स्वस्थ बालिका को दिया जन्म...
June 19, 2026 03:31 AM
सत्संग के मार्ग पर चलकर जीवन को नई ऊँचाई और नया अर्थ मिलता है, रणावतों का खेड़ा में विशाल सत्संग का आयोजन, सैकड़ों भक्त हुए लाभान्वित....
June 19, 2026 03:27 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 19, 2026 03:07 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 19, 2026 03:00 AM
मोरवन मंडल में दो दिवसीय विकास पर्व, 20-21 जून को होंगे लोकार्पण और किसान कार्यशाला...
June 18, 2026 05:32 PM