lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

वरघोड़े में गूंजे तीर्थंकरों के जयकारे, श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में मंदिर पर चढ़ाई वार्षिक ध्वजा, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर का 16वां वार्षिक ध्वजा एवं वर्षगांठ महोत्सव...

  Updated : June 19, 2026 01:27 PM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  धार्मिक

भीलवाड़ा :- शहर के बापूनगर स्थित श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर का 16वें वार्षिक ध्वजा एवं मंदिर वर्षगांठ महोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा एवं भक्ति से ओतप्रोत माहौल में मनाया गया। मेवाड़ देशोद्धारक आचार्य श्रीजितेन्द्र सूरिश्वरजी म.सा. के शिष्यरत्न आचार्य श्री निपूणरत्न विजय सूरिश्वरजी म.सा. एवं पूज्य राजरत्न विजयजी म.सा. की प्रेरणा एवं पावन आशीर्वाद से आयोजित महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान,पूजन एवं सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वर्षगांठ दिवस पर सुबह आयोजन का प्रारंभ भव्य वरघोड़े के साथ हुआ। गाजे बाजे के मध्य प्रभु के जयकारों के साथ वरघोड़ा कायमि ध्वजा लाभार्थी धर्मनिष्ठ प्रभादेवी,मनीष-ममता बापना परिवार के निवास से प्रारंभ होकर बापूनगर क्षेत्र के मुख्य मार्गो से होते हुए मंदिर तक पहुंचा। इसके बाद सुबह 8.15 बजे से विधि विधान के साथ तीर्थंकर परमात्मा की स्नात्र पूजा एवं सत्रह भेदी पूजा अनिल बालर, सतीश सेठ, अभिषेक नाहर एवं नयन सेठ के द्वारा पढ़ाई गई। सुबह 10.15 बजे शुभ मुर्हुत में तीर्थंकर विमलनाथ भगवान एवं तीर्थंकर संभवनाथ भगवान एवं नाकोड़ा भैरव देव के जयकारों के मध्य मंदिर शिखर पर कायमि ध्वजा चढ़ाने का लाभ बापना परिवार के धर्मनिष्ठ प्रभादेवी,मनीष-ममता, प्रणय एवं प्रियांश बापना ने प्राप्त किया। वार्षिक चढ़ावा कार्यक्रम का संचालन करते हुए मंदिर समिति के कुलदीप गुगलिया ने पिछले एक वर्ष में कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यो एवं मंदिर परिसर में मरम्मत व सुधार के लिए हो रहे कार्य के बारे में बताया। मंदिर समिति द्वारा किए जा रहे सेवा व भक्ति कार्यो की श्रद्धालुओं ने अनुमोदना की। वार्षिक ध्वजा एवं वर्षगांठ महोत्सव के अवसर पर पक्षाल पूजा विमलादेवी ऋषभ महात्मा, चंदन पूजा मनीषकुमार अभिमन्यु बोलिया परिवार, केसर पूजा यशकुमार कोठारी, पुष्प पूजा उर्मिलादेवी सतीशकुमार चौधरी परिवार, धूप पूजा राजमल अमित कुमार पलक्ष कुमार सिंदुरिया परिवार, दीपक पूजा चंदना बलवंत मेहता परिवार, अंगलुंछड़ा खुस कूची विमलभाई नागोत्रा परिवार, नाकोड़ा भैरव देव के दीपक का लाभ उर्मिलादेवी पंकज लोढ़ा परिवार ने प्राप्त किया। सभी लाभार्थी परिवारों का मंदिर समिति के अध्यक्ष मनीष बापना, मंत्री दिनेश गोलेछा एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा स्वागत बहुमान किया गया। मंच संचालन कुलदीप गुगलिया ने किया। वर्षगांठ दिवस पर शाम की आरती का लाभ कायमि ध्वजा के लाभार्थी बापना परिवार के सदस्यों ने लिया। वार्षिक ध्वजा महोत्सव में मंदिर समिति के संरक्षक बलवंत मेहता, सुशीलादेवी सिंघवी, उपाध्यक्ष गुणवंत जैन, कोषाध्यक्ष अनिल विश्लोत, राजमल सिंदुरिया, मनोज महात्मा, मनोज डोसी, संजय सिंघवी, संजय लोढ़ा, पंकज लोढ़ा, विवेक खाब्या, सुनील कर्णावट, जितेंद्र आंचलिया सहित बापूनगर श्रीसकल जैन समाज के सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर की डिजीटल मीडिया टीम कनिका गुगलिया, नमन गोलेछा, युग कावड़िया, संयम कर्णावट आदि का भी सहयोग मिला। लाभार्थी परिवार द्वारा साधार्मिक स्वामी वात्सल्य का आयोजन भी किया गया। मंदिर समिति ने दो दिवसीय आयोजन को सफल बनाने पर सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

समान नागरिक संहिता पर परिचर्चा कार्यक्रम कल, 20 जून को टाउनहॉल में कलेक्टर महोदय के निर्देश पर समस्त जिला अधिकारी अधीनस्थ स्टाफ सहित होंगे उपस्थित...

June 19, 2026 03:29 PM

उद्यानिकी क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट योगदान देने वाले व्‍यक्तियों से नामांकन प्रस्‍ताव आमंत्रित....

June 19, 2026 03:29 PM

कर्मचारी राज्य बीमा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ, 50 से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ....

June 19, 2026 03:10 PM

सालरमाला से ससुराल के लिए निकली थी युवती, कई दिनों बाद गांधी सागर-रावतभाटा रोड पर मिला अज्ञात युवती का शव, रामपुरा पुलिस और एसआईटी जांच में जुटी...

June 19, 2026 03:06 PM

श्रीराम जानकी मंदिर समिति भाटखेड़ी के तत्वावधान में नई समिति का गठन निर्विरोध संपन्न...

June 19, 2026 03:04 PM

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर फूटा आक्रोश,जीरन में पैदल मार्च और पुतला दहन, पुलिस की घेराबंदी के बीच कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन कर फूंका चुनाव आयोग का पुतला, जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप...

June 19, 2026 02:24 PM

जीवन संजीवनी अभियान, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित सहायता देने पुलिस का अभिनव प्रयास...

June 19, 2026 02:08 PM

भारत भ्रमण पर निकले साइकिल यात्री का भीलवाड़ा साईकल क्लब ने किया स्वागत...

June 19, 2026 01:51 PM

वरघोड़े में गूंजे तीर्थंकरों के जयकारे, श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में मंदिर पर चढ़ाई वार्षिक ध्वजा, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर का 16वां वार्षिक ध्वजा एवं वर्षगांठ महोत्सव...

June 19, 2026 01:27 PM

जबलपुर जय जिनेंद्र सेवा समिति और अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन संस्था ने पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का किया सम्मान..

June 19, 2026 01:00 PM

ग्रामीण सेवा शिविर 2026, ग्राम पंचायत चिकलाड में विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित..

June 19, 2026 12:55 PM

राष्ट्रीय एवं पैरा राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का भव्य सम्मान, रनर-अप ट्रॉफी नगर पालिका को समर्पित...

June 19, 2026 12:49 PM

महाआरती व भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा की हुई पूर्णाहुति, चावल की पहली में मुठ्ठी स्वर्ण, दूसरी मुठ्ठी में पृथ्वी का वैभव सौंप दिया सुदामा को द्वारिकाधीश ने - पं.कुलदीप शर्मा...

June 19, 2026 12:38 PM

एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता...

June 19, 2026 12:23 PM

निरोगी तन, निर्मल मन और जागृत आत्मा के संदेश के संग, संत निरंकारी मिशन 21 जून को मनाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस....

June 19, 2026 12:20 PM

IMA नीमच की डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज के तहत 21 जून को योग सत्र, फायरलेस कुकिंग और ड्रॉइंग प्रतियोगिता होगी..

June 19, 2026 11:59 AM

एडीजी (ट्रेनिंग) श्री राघवेंद्र सुहास दो दिवसीय जिले के वार्षिक निरीक्षण पर, अपराध नियंत्रण, संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश एवं पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश, परेड की सलामी ली, नाकाबंदी एवं जघन्य अपराध की विवेचना का डेमो देखा...

June 19, 2026 11:53 AM

जिला स्तर पर एक दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन....

June 19, 2026 11:46 AM

साहित्य प्रेमियों के लिए नीमच में अनूठी शुरुआत, प्रसिद्ध उपन्यास गुनाहों का देवता की समीक्षा के साथ रीडर्स क्लब का शुभारंभ....

June 19, 2026 11:43 AM