lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सैफी नगर फायरिंग कांड का खुलासा, सुपारी देकर कराई गई फायरिंग में 05 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी...

  Updated : June 20, 2026 04:09 PM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  अपराध

रतलाम :- पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में रतलाम पुलिस ने थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र अंतर्गत सैफी नगर में हुई जानलेवा फायरिंग की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राकेश पंद्रो एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। दिनांक 19.06.2026 को लगभग दोपहर 3:16 बजे थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र के मकान नंबर 80, सैफी नगर, रतलाम पर अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। घटना के समय फरियादी कमल सोनी, जो चांदनी चौक स्थित श्री गणेश ज्वेलर्स के संचालक हैं, अपने पुत्र के साथ जावरा गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी मनीषा सोनी, पुत्र अमित सोनी, दिव्यांश सोनी एवं पुत्रवधू मौजूद थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चेहरे ढके हुए चार आरोपी घर के बाहर पहुंचे। मनीषा सोनी के खिड़की के पास खड़े होने पर एक आरोपी ने जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर किया। सतर्कता दिखाते हुए पीड़िता नीचे झुक गईं, जिससे गोली उन्हें न लगकर खिड़की के कांच में लगी और कांच टूट गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना दीनदयाल नगर में हत्या के प्रयास संबंधी प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विशेष टीम गठित कर किया गया खुलासा - घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राकेश पंद्रो एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में थाना दीनदयाल नगर, साइबर सेल एवं सीसीटीवी शाखा की संयुक्त विशेष टीम गठित की गई। पुलिस अधीकारियो द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया पुलिस टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया तथा विभिन्न संभावित पहलुओं पर जांच प्रारंभ की। गहन जांच एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में हुआ सनसनीखेज खुलासा - गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने विनय शर्मा उर्फ वीनू के कहने पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि फरियादी के पुत्र दिव्यांश का सरवन निवासी आदित्य के साथ शेयर मार्केट/एमसीएक्स से जुड़े पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था तथा इस संबंध में पूर्व में शिकायत भी दी गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कथित रूप से आदित्य द्वारा पैसों की वसूली/दबाव बनाने के उद्देश्य से विनय शर्मा को सुपारी दी गई, जिसके बाद विनय शर्मा ने अपने साथियों के माध्यम से फायरिंग की वारदात करवाई।
गिरफ्तार आरोपी - 1. भोला पिता रामेश्वर पाटीदार (29 वर्ष), निवासी पैलेस रोड, रतलाम। 2. विनीत उर्फ चुचू पिता महेंद्र सिंह बड़गोतिया (25 वर्ष), निवासी रिटायर्ड कॉलोनी, लक्ष्मणपुरा, रतलाम। 3. अजय उर्फ गट्टू पिता हरिराम चौहान (24 वर्ष), निवासी आनंद कॉलोनी, रतलाम। 4. रविन्द्र पिता मिथलेश राजन (32 वर्ष), निवासी रेल नगर, रतलाम। 5. कन्हैया नायक पिता हीरालाल उम्र 43 वर्ष
फरार आरोपी - विनोद उर्फ वीनू पिता प्यारेलाल शर्मा एवं अन्य
विवेचना जारी - प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों, घटना में प्रयुक्त हथियारों तथा पूरे षड्यंत्र में शामिल व्यक्तियों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। रतलाम पुलिस द्वारा सभी संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सराहनीय भूमिका - उनि अनुराग यादव, उनि जीवन बारिया, उप निरीक्षक राजा तिवारी, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर मनमोहन शर्मा, आर विपुल भावसार, आर मयंक व्यास, आर राहुल पाटीदार, आर तुषार सिसोदिया, आर अभिषेक पाठक आर. हर्षल शर्मा, आर संदीप कुमावत, आर दीपकसिंह, आर शान्तीलाल डिन्डोर, आर रवि चंदेल की सराहनीय भुमिकी रही।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नशामुक्त भारत सप्ताह, शराब पीकर बस चलाने वाले चालक पर कार्रवाई, बस जब्त...

June 20, 2026 04:22 PM

नीमच जिले के थाना क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित...

June 20, 2026 04:19 PM

रोटरी क्लब नीमच के नवीन सत्र का पदस्थापना समारोह कल....

June 20, 2026 04:16 PM

थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय की टीम की बड़ी कार्रवाई, चॉकलेट के कार्टनों में छिपा 507 किलो डोडाचूरा जब्त...

June 20, 2026 04:14 PM

खेत बचाओ अभियान व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन..

June 20, 2026 04:13 PM

सैफी नगर फायरिंग कांड का खुलासा, सुपारी देकर कराई गई फायरिंग में 05 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी...

June 20, 2026 04:09 PM

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने मोरवन एवं मनासा में प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित...

June 20, 2026 03:32 PM

भारत विकास परिषद शाखा नीमच के सात दिवसीय योग शिविर का कल समापन..

June 20, 2026 03:17 PM

बालाजी मंदिर में चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार....

June 20, 2026 03:16 PM

रचनात्मकता और प्रतिभा का संगम, माहेश्वरी युवा संगठन की प्रतियोगिताएं कल....

June 20, 2026 03:14 PM

मध्यप्रदेश पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की होगी सीधी भर्ती, हर साल 60 पदों पर नियुक्ति, विधायक दिलीपसिंह परिहार की पहल लाई रंग, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वालों को भी मिलेगा मौका...

June 20, 2026 01:57 PM

एक माह पूर्व करसाना गांव में कुएं से बरामद शव प्रकरण का खुलासा, हत्या के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार व एक नाबालिग डिटेन, नाबालिग बालिका के अन्यत्र विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए रची हत्या की साजिश...

June 20, 2026 12:51 PM

मजबूत संगठन में ही शक्ति निहित है और संगठन से ही हम प्रदेश में बदलाव लाएंगे - जितेन्द्रसिंह तोमर आप ने बिजली पानी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सम्मान के लिए निकाली भव्य पद यात्रा, रतलाम जोन का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पदग्रहण समारोह संपन्न...

June 20, 2026 12:39 PM

जीरन नगर परिषद के नए सीएमओ बने कपिल सिंह राजावत, संभाला कार्यभार...

June 20, 2026 12:25 PM

​जीरन में पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्रों का वितरण, 39 परिवारों का आशियाने का सपना होगा सच...

June 20, 2026 12:24 PM

सीआरपीएफ नीमच में 14 अस्पताल कार्मिकों का शपथ ग्रहण एवं रैक समारोह सम्पन्न, राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प...

June 20, 2026 12:22 PM

बड़ी दुर्घटना टली, पुलिया से नीचे गिरी कार, एयरबैग ने बचाई पूरे परिवार की जान...

June 20, 2026 12:03 PM

गांधीसागर के जंगल में मिला युवती का कंकाल, आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने रामपुरा थाने के सामने किया चक्का जाम, आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप...

June 20, 2026 11:42 AM

देवस्थान पर दर्शन-पूजन करने पहुंचे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, 5 गंभीर घायल, मासूम बच्चे भी आए चपेट में, मची अफरा-तफरी...

June 20, 2026 11:28 AM