नशे के खिलाफ मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा अभियान, 10 दिनों में 2.90 करोड़ रुपये से अधिक की मादक सामग्री और संपत्ति जब्त....
Updated : June 22, 2026 02:55 AM
DESK NEWS
अपराध
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा प्रतिबंधित कफ सिरप के अवैध उत्पादन, परिवहन, भंडारण एवं विक्रय में संलिप्त तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की तकनीकी, खुफिया एवं मैदानी स्तर पर समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप कई महत्वपूर्ण सफलताएं प्राप्त हुई हैं। इसी क्रम में विगत 10 दिनों में पुलिस ने विभिन्न जिलों में कार्रवाही में लगभग 2 करोड़ 90 लाख रुपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त की है।
भोपाल - क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 170 किलो 90 ग्राम गांजा, 396 एल्यूमिनियम सिल्लियां तथा तस्करी में प्रयुक्त एक आइशर ट्रक सहित लगभग 1 करोड़ 33 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मंदसौर - पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रकरणों में 607 किलोग्राम डोडाचूरा, 600 ग्राम एमडी ड्रग्स तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहन सहित लगभग 66 लाख 30 हजार रुपए की संपत्ति जब्त कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
सतना - पुलिस ने गोदाम में छापामार कार्रवाई कर 260 किलोग्राम गांजा एवं 7200 सीसी ऑनरेक्स कफ सिरप सहित लगभग 28 लाख रुपये है।
उमरिया - पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वाहन, नकदी एवं अन्य सामग्री सहित लगभग 15 लाख 11 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उज्जैन - पुलिस ने नरवर एवं जीवाजीगंज थाना क्षेत्रों में एमडी ड्रग्स तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन सहित लगभग 14 लाख 50 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है।
मैहर - पुलिस ने रामनगर क्षेत्र में कार्रवाई कर 35 किलो 90 ग्राम गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन सहित लगभग 14 लाख 25 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है।
जबलपुर - क्राइम ब्रांच एवं थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो 237 ग्राम गांजा एवं 30 किलो 631 ग्राम डोडाचूरा जब्त कर लगभग 7 लाख 61 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है इसके अतिरिक्त ग्वालियर पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए कुल 25 किलो 410 ग्राम से अधिक गांजा, एक इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित लगभग 2 लाख 45 हजार रुपए से अधिक की संपत्ति, हरदा पुलिस ने एमडी पाउडर के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग 2 लाख 20 हजार रुपए से अधिक की संपत्ति, दमोह पुलिस ने 20.5 किलोग्राम गांजा, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल सहित लगभग 2 लाख रुपए की संपत्ति, सागर जिले के थाना बीना पुलिस ने 1.405 किलोग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित लगभग 1 लाख 40 हजार रुपए की संपत्ति, खरगोन पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार कर लगभग 1 लाख रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर, सीहोर पुलिस ने 24.780 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त कर लगभग 1 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति, डिंडोरी पुलिस ने लगभग 2 किलोग्राम गांजा सहित करीब 81 हजार रुपए की संपत्ति, अशोकनगर पुलिस ने स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 60 हजार रुपए की संपत्ति एवं पन्ना पुलिस ने लगभग 27 हजार रुपए अवैध गांजे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नशा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने, आर्थिक स्रोतों पर प्रहार करने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से निरंतर कार्रवाई की जा रही है। मध्यप्रदेश पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार, परिवहन अथवा बिक्री संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल-112 को उपलब्ध कराएं। नागरिकों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
और खबरे
12 जुलाई को होगा जिला स्तरीय सामाजिक करियर मार्गदर्शन सेमिनार, 7 विशेष सत्रों में होंगे उत्थान पर चर्चा....
June 22, 2026 08:46 AM
सीबीएन मंदसौर की बड़ी कार्रवाई, 616 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...
June 22, 2026 08:43 AM
जिले की स्थापना के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को लगे नए पंख, मेडिकल कॉलेज सहित आधुनिक सुविधाओं के विस्तार से बदली स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर....
June 22, 2026 08:39 AM
इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित योग दर्शन से विश्व कल्याण तक संगोष्ठी संपन्न....
June 22, 2026 08:31 AM
असहनीय पीड़ा झेल रहे घायल नंदी की मदद को दौड़े गो रक्षक, टूटे सींग का कराया उपचार, मूक पशु को मिली नई जिंदगी...
June 22, 2026 08:03 AM
नशे के खिलाफ मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा अभियान, 10 दिनों में 2.90 करोड़ रुपये से अधिक की मादक सामग्री और संपत्ति जब्त....
June 22, 2026 02:55 AM
राष्ट्रपति ने किया चीता कमांड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण, चीता प्रदर्शिनी भी देखी....
June 22, 2026 02:50 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 22, 2026 02:36 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 22, 2026 02:35 AM
VHP अभ्यास वर्ग, भादवा माता में बोले श्री झाला, सोशल मीडिया और नैरेटिव की लड़ाई में सजग रहें कार्यकर्ता...
June 21, 2026 03:28 PM
योग दिवस पर रचना राइजिंग वीमेन क्लब ने सीखी योग की बारीकियां, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प ...
June 21, 2026 02:47 PM
अफीम किसानों का हल्लाबोल, 8 सुत्रीय मांगों को लेकर 23 जून से निकलेगी जागृति रैली, चित्तौड़गढ़ में महाप्रड़ाव और आमरण अनशन की चेतावनी...
June 21, 2026 02:43 PM
भाजपा की वादाखिलाफी पर उबल रहा गांव-गांव आक्रोश,विधायक सकलेचा के बाद अब किसकी बारी - तरुण बाहेती, कांग्रेस जिला अध्यक्ष का जावद मामले में भाजपा पर तीखा हमला...
June 21, 2026 02:18 PM
महाराणा प्रताप जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न.....
June 21, 2026 01:32 PM
योग सकारात्मक जीवनशैली का आधार है - प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा, योग दिवस पर बोहेड़ा के पीएम श्री राजकीय विद्यालय में सामूहिक योगाभ्यास...
June 21, 2026 01:25 PM
रामपुरा पुलिस का अवैध शराब पर बड़ा प्रहार, आमेड और बुज नाले में 400 लीटर लहान एवं 10 लीटर कच्ची शराब जब्त...
June 21, 2026 01:24 PM
रोटरी क्लब मनासा की नई कार्यकारिणी 2026-27 घोषित, दिनेश वधवा अध्यक्ष, शैलेंद्र सोनी सचिव, राधेश्याम सोनी कोषाध्यक्ष...
June 21, 2026 01:21 PM
नीमच में NEET-UG 2026 पुन: परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, दो केंद्रों पर 926 में से 845 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा....
June 21, 2026 12:31 PM
नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन....
June 21, 2026 12:17 PM