असहनीय पीड़ा झेल रहे घायल नंदी की मदद को दौड़े गो रक्षक, टूटे सींग का कराया उपचार, मूक पशु को मिली नई जिंदगी...
Updated : June 22, 2026 08:03 AM
बबलु माली
सामाजिक
सरवानिया महाराज। एक सींग टुट जाने से खुन की धारा बह रही थी घाव दे रहा था असहनीय पीड़ा और दर्द से कराहते नंदी पर जब गो रक्षकों की नज़र पड़ी तो शुरू हुआ रेस्क्यू ।प्राप्त जानकारी अनुसार सरवानिया में एक नंदी का आपस में लड़ाई के दौरान सींग टुट गया होगा, वह नंदी टुटे सींग के ही शहर में घुम रहा था ऐसी स्थिति में टुटे सींग के साथ घाव हो गया और खुन की धारा बह रही थी असहनीय पीड़ा से कराह रहे नंदी का स्थानीय गो रक्षा दल ने रेस्क्यू कर पकड़ा और फिर पशु चिकित्सक की सलाह से टुटे हुए सींग को शरीर से अलगकर उपचार किया। नंदी के सर में सींग टुट जाने से बोर्न कोट सींग की हड्डी से अलग कर जटील प्रोसेस घाव को साफ किया डीच डस्ट मक्खी रोधी दवाई और एंटीसेप्टिक का प्रयोग कर पट्टी की गई।नंदी का दर्द और गो रक्षकों का मोर्चा - घायल हुए नंदी की खबर पर गो रक्षा दल ने रेस्क्यू करने मोर्चा संभाला और बड़ी मशक्कत से गो रक्षकों की मदद से नंदी को पकड़ा और उपचार किया। अक्सर शहर सहित आसपास क्षेत्र में गो वंश को होने वाली दुख तकलीफ़ में सुचना पर यंहा का गो रक्षा दल नंगें पांव दोड़ पड़ता है और पीड़ित गो वंश की सेवा में जी जान लगा देते हैं और यही हमारे गो रक्षकों की खुबसूरती है जिसकी लोग दिल से सराहना करते हैं।गो रक्षकों के प्रति रखें सहयोगात्मक रवैया - फील्ड चाहें जैसा हो पहले अपने ही अपनों को खरी खोटी सुनाने लग जाते हैं। सहयोग की बजाय आपसी मनमुटाव विरोध की राजनीति में बदल जाता है जो कि सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के हित में ठीक नहीं है। ऐसी बातों से नि-स्वार्थ अपना काम धंधा छोड़कर जो गो रक्षक तन-मन धन से पीड़ित पशुओं की सेवा करते हैं उनका मनोबल गिरता है। इस लिए समाज अपनी जिम्मेदारी समझते हुए गो वंश की सेवा में लगे लोगों की मदद कर उनकी पीठ थपथपायें।मुक पशुओं की सेवा करते हैं फिर भी कुछ लोग उठाते हैं एलिगेशन - गो रक्षा दल नीमच जिला महासचिव रूपलाल पाटीदार ने बताया कि हमारे गो रक्षक नि स्वार्थ भावना से अपना काम धंधा छोड़कर मुक पशुओं और पीड़ित गो वंश की सेवा करते हैं हरेक सुचना को माथे से लगाकर दोड़ पड़ते हैं सेवा के लिए फिर भी कुछ लोग ऐसे वेसे सवाल उठाते हैं। जिसके कारण मनोबल टुटता है। बावजूद इसके हम लगातार पीड़ित गो वंश जीव जंतु की सेवा में लगे हुए हैं। आमजनों से अपील करते हैं हम सभी भी आपके बीच के ही हैं सहयोग करें और आपके पास समय और मन की कमी है तो गो रक्षकों पर उल्टे सीधे कमेंट नहीं करें। कानुन हाथ में लेकर हम कोई काम नहीं करते बल्कि कानुन की परीधी में रहकर कार्य करते हैं।
और खबरे
ग्राम कनावटी में ₹15 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन (डोम) का भूमि पूजन...
June 22, 2026 08:52 AM
12 जुलाई को होगा जिला स्तरीय सामाजिक करियर मार्गदर्शन सेमिनार, 7 विशेष सत्रों में होंगे उत्थान पर चर्चा....
June 22, 2026 08:46 AM
सीबीएन मंदसौर की बड़ी कार्रवाई, 616 किलोग्राम अवैध (पॉपी स्ट्रॉ) डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...
June 22, 2026 08:43 AM
जिले की स्थापना के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को लगे नए पंख, मेडिकल कॉलेज सहित आधुनिक सुविधाओं के विस्तार से बदली स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर....
June 22, 2026 08:39 AM
इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित योग दर्शन से विश्व कल्याण तक संगोष्ठी संपन्न....
June 22, 2026 08:31 AM
असहनीय पीड़ा झेल रहे घायल नंदी की मदद को दौड़े गो रक्षक, टूटे सींग का कराया उपचार, मूक पशु को मिली नई जिंदगी...
June 22, 2026 08:03 AM
नशे के खिलाफ मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा अभियान, 10 दिनों में 2.90 करोड़ रुपये से अधिक की मादक सामग्री और संपत्ति जब्त....
June 22, 2026 02:55 AM
राष्ट्रपति ने किया चीता कमांड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण, चीता प्रदर्शिनी भी देखी....
June 22, 2026 02:50 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 22, 2026 02:36 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 22, 2026 02:35 AM
VHP अभ्यास वर्ग, भादवा माता में बोले श्री झाला, सोशल मीडिया और नैरेटिव की लड़ाई में सजग रहें कार्यकर्ता...
June 21, 2026 03:28 PM
योग दिवस पर रचना राइजिंग वीमेन क्लब ने सीखी योग की बारीकियां, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प ...
June 21, 2026 02:47 PM
अफीम किसानों का हल्लाबोल, 8 सुत्रीय मांगों को लेकर 23 जून से निकलेगी जागृति रैली, चित्तौड़गढ़ में महाप्रड़ाव और आमरण अनशन की चेतावनी...
June 21, 2026 02:43 PM
भाजपा की वादाखिलाफी पर उबल रहा गांव-गांव आक्रोश,विधायक सकलेचा के बाद अब किसकी बारी - तरुण बाहेती, कांग्रेस जिला अध्यक्ष का जावद मामले में भाजपा पर तीखा हमला...
June 21, 2026 02:18 PM
महाराणा प्रताप जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न.....
June 21, 2026 01:32 PM
योग सकारात्मक जीवनशैली का आधार है - प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा, योग दिवस पर बोहेड़ा के पीएम श्री राजकीय विद्यालय में सामूहिक योगाभ्यास...
June 21, 2026 01:25 PM
रामपुरा पुलिस का अवैध शराब पर बड़ा प्रहार, आमेड और बुज नाले में 400 लीटर लहान एवं 10 लीटर कच्ची शराब जब्त...
June 21, 2026 01:24 PM
रोटरी क्लब मनासा की नई कार्यकारिणी 2026-27 घोषित, दिनेश वधवा अध्यक्ष, शैलेंद्र सोनी सचिव, राधेश्याम सोनी कोषाध्यक्ष...
June 21, 2026 01:21 PM
नीमच में NEET-UG 2026 पुन: परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, दो केंद्रों पर 926 में से 845 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा....
June 21, 2026 12:31 PM