FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नीमच में रातभर चला पुलिस का महाअभियान, 121 वारंट तामील, 130.8 किलो डोडाचूरा जब्त, 53 होटल-ढाबों की जांच, 180 से अधिक वाहनों की चेकिंग, आबकारी, सट्टा व एनडीपीएस समेत 17 मामलों में कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार...

  Updated : July 06, 2026 12:49 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  अपराध

नीमच। जिले में अपराधियों और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए नीमच पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने 121 स्थायी और गिरफ्तारी वारंट तामील किए, जबकि एनडीपीएस, आबकारी एवं अन्य अधिनियमों के तहत 17 प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई की। जावद और सिंगोली थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 130 किलो 800 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ यह अभियान चलाया गया। इसमें राजपत्रित अधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल ने भाग लिया। अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, आदतन अपराधियों की निगरानी, होटल-लॉज व ढाबों की जांच तथा महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त बदमाशों पर नजर रखना रहा।
180 से ज्यादा वाहनों की जांच, 52 के चालान - अभियान के दौरान जिले में 12 स्थानों पर संयुक्त वाहन जांच नाके लगाए गए। यहां 180 से अधिक वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 52 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 23 हजार 600 रुपए का समन शुल्क वसूला गया। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
121 वारंट तामील, वर्षों से फरार आरोपी भी गिरफ्त में - पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाकर 40 स्थायी और 81 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 121 वारंट तामील किए। इनमें शरीर संबंधी अपराधों के 37, संपत्ति संबंधी अपराधों के 14 तथा मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े एक वारंट का निष्पादन भी शामिल है।
*जावद और सिंगोली में डोडाचूरा तस्करों पर बड़ी चोट-*
जावद थाना पुलिस ने मारुति अर्टिगा कार से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा 60 किलो डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं सिंगोली थाना पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से 70 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया। दोनों कार्रवाइयों में कुल 130 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया। शराब, सट्टा और निगरानी बदमाश भी पुलिस के रडार पर - इसके अलावा आबकारी अधिनियम के तहत 13 प्रकरण दर्ज कर 68 लीटर अवैध देशी व कच्ची शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 8,700 रुपए बताई गई है। सट्टा एक्ट के दो मामलों में 730 रुपए नकद भी बरामद किए गए। पुलिस ने 53 होटल, लॉज और ढाबों की औचक जांच की, जबकि 112 निगरानी बदमाशों और चार जिला बदर अपराधियों का सत्यापन किया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 56 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। एसपी बोले अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा लगातार जारी - एसपी राजेश व्यास ने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। अपराधियों और अवैध गतिविधियों में लिप्त तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मक्का के खेत में पीछा कर 1.63 किलो अफीम जब्त, तस्कर बाइक छोड़ भागा, दूसरी रेड में 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार....

July 17, 2026 03:38 PM

भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित, रामपुरा को मिला मजबूत प्रतिनिधित्व, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी...

July 17, 2026 03:29 PM

सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर गेंग प्रभारी को दिये नोटिस, स्वास्थ्य अधिकारी व निरीक्षकों को भी दिये निर्देश...

July 17, 2026 03:26 PM

सीएमओ के निर्देशन में नगर में चला फॉगिंग अभियान, कई वार्डों में किया गया धुआं, मच्छरों पर नियंत्रण की कवायद तेज....

July 17, 2026 03:20 PM

निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की कार्रवाई जारी, सड़क पर विचरण करते 11 पशु पकड़े, 6 गौशाला भेजें, 5 के चालान बनाएं..

July 17, 2026 03:12 PM

कन्हैयालाल प्रजापत का निधन, पंचतत्व में विलीन हुए...

July 17, 2026 03:08 PM

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्तरीय मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाएं सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री चन्द्रा

July 17, 2026 01:32 PM

चेक बाउंस प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन कल....

July 17, 2026 01:24 PM

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्तरीय मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाएं सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री चन्द्रा....

July 17, 2026 01:23 PM

केविके पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् स्थापना दिवस का आयोजन...

July 17, 2026 01:18 PM

गुरूदेव पुलकसागर महाराज की चातुर्मासिक अगवानी के लिए कल चित्तौड़गढ़ पहुचेंगे भीलवाड़ा के श्रद्धालु, भीलवाड़ा में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश पर 25 जुलाई को होगा भव्य स्वागत...

July 17, 2026 01:13 PM

हल्दीघाटी (खमनोर) में नंदिनी लेक व्यु होटल एण्ड रेस्टोरेंट के भव्य शुभारंभ एवं स्नेहभोज में प्रदेश महामंत्री माली ने की शिरकत...

July 17, 2026 01:10 PM

महाविद्यालय जीरन में पालक-विद्यार्थी संवाद समारोह, शिक्षा और करियर पर हुआ मंथन....

July 17, 2026 12:58 PM

दंडवत यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजा मल्हारगढ़, जहां श्रद्धा के कदम बढ़ते हैं, वहां भक्तों का कारवां खुद-ब-खुद जुड़ जाता है...

July 17, 2026 12:26 PM

सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को नीमच में निकलेगा विरोध मार्च, आम आदमी पार्टी ने की अधिक से अधिक सहभागिता की अपील..

July 17, 2026 12:15 PM

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 20 जुलाई को

July 17, 2026 12:10 PM

आपदा प्रबंधन की सफलता का आधार जन-सहयोग और बेहतर लोक प्रबंधन - कलेक्टर श्री चंद्रा, एक दिवसीय भूकंपपूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम सह कार्यशाला संपन्न...

July 17, 2026 12:10 PM

स्वरोजगार को मिलेगा नया आयाम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए आवेदन जारी...

July 17, 2026 10:25 AM

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तृतीय चरण में पशुपालकों को दी जा रही वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी...

July 17, 2026 10:16 AM