छोटे गांव से बड़ी उड़ान, झालरी के तीन सगे भाई-बहनों को इंदौर में मिला प्रतिभा सम्मान, खुशबू ने 12वीं में 92.6 प्रतिशत, वीरति ने 10वीं में 94 प्रतिशत और वीर ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया गांव का गौरव....
Updated : July 06, 2026 12:52 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
सामाजिक
नीमच। जिले की नीमच तहसील के ग्राम झालरी के तीन सगे भाई-बहनों—खुशबू गुर्जर (पिता राजकुमार गुर्जर), वीरति गुर्जर (पिता राजकुमार गुर्जर) और वीर गुर्जर (पिता राजकुमार गुर्जर)—ने बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर परिवार, गांव और समाज का नाम रोशन किया है। खुशबू ने कक्षा 12वीं में 92.6 प्रतिशत, वीरति ने कक्षा 10वीं में 94 प्रतिशत तथा वीर ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।तीनों भाई-बहनों की इस उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि पर इंदौर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था गुर्जर गौरव कल्याण परिषद, इंदौर द्वारा आयोजित 'नवम गुर्जर समाज प्रतिभा सम्मान समारोह' में उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। सम्मान प्रदान करने वालों में भारत सरकार के आयकर विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी सुनीता बेसला, विनर्स इंस्टीट्यूट इंदौर के सुदर्शन एवं आदित्य, तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश सचिव सहित अन्य गणमान्यजन शामिल रहे।संस्था के पदाधिकारियों ने तीनों भाई-बहनों की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी उपलब्धियां समाज के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनती हैं। ग्राम झालरी के इन तीनों सगे भाई-बहनों की सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि मेहनत, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।
और खबरे
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मक्का के खेत में पीछा कर 1.63 किलो अफीम जब्त, तस्कर बाइक छोड़ भागा, दूसरी रेड में 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार....
July 17, 2026 03:38 PM
भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित, रामपुरा को मिला मजबूत प्रतिनिधित्व, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी...
July 17, 2026 03:29 PM
सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर गेंग प्रभारी को दिये नोटिस, स्वास्थ्य अधिकारी व निरीक्षकों को भी दिये निर्देश...
July 17, 2026 03:26 PM
सीएमओ के निर्देशन में नगर में चला फॉगिंग अभियान, कई वार्डों में किया गया धुआं, मच्छरों पर नियंत्रण की कवायद तेज....
July 17, 2026 03:20 PM
निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की कार्रवाई जारी, सड़क पर विचरण करते 11 पशु पकड़े, 6 गौशाला भेजें, 5 के चालान बनाएं..
July 17, 2026 03:12 PM
कन्हैयालाल प्रजापत का निधन, पंचतत्व में विलीन हुए...
July 17, 2026 03:08 PM
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्तरीय मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाएं सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री चन्द्रा
July 17, 2026 01:32 PM
चेक बाउंस प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन कल....
July 17, 2026 01:24 PM
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्तरीय मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाएं सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री चन्द्रा....
July 17, 2026 01:23 PM
केविके पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् स्थापना दिवस का आयोजन...
July 17, 2026 01:18 PM
गुरूदेव पुलकसागर महाराज की चातुर्मासिक अगवानी के लिए कल चित्तौड़गढ़ पहुचेंगे भीलवाड़ा के श्रद्धालु, भीलवाड़ा में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश पर 25 जुलाई को होगा भव्य स्वागत...
July 17, 2026 01:13 PM
हल्दीघाटी (खमनोर) में नंदिनी लेक व्यु होटल एण्ड रेस्टोरेंट के भव्य शुभारंभ एवं स्नेहभोज में प्रदेश महामंत्री माली ने की शिरकत...
July 17, 2026 01:10 PM
महाविद्यालय जीरन में पालक-विद्यार्थी संवाद समारोह, शिक्षा और करियर पर हुआ मंथन....
July 17, 2026 12:58 PM
दंडवत यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजा मल्हारगढ़, जहां श्रद्धा के कदम बढ़ते हैं, वहां भक्तों का कारवां खुद-ब-खुद जुड़ जाता है...
July 17, 2026 12:26 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को नीमच में निकलेगा विरोध मार्च, आम आदमी पार्टी ने की अधिक से अधिक सहभागिता की अपील..
July 17, 2026 12:15 PM
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 20 जुलाई को
July 17, 2026 12:10 PM
आपदा प्रबंधन की सफलता का आधार जन-सहयोग और बेहतर लोक प्रबंधन - कलेक्टर श्री चंद्रा, एक दिवसीय भूकंपपूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम सह कार्यशाला संपन्न...
July 17, 2026 12:10 PM
स्वरोजगार को मिलेगा नया आयाम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए आवेदन जारी...
July 17, 2026 10:25 AM
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तृतीय चरण में पशुपालकों को दी जा रही वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी...
July 17, 2026 10:16 AM