चीताखेड़ा में असाढ़ की पहली झमाझम बारिश , किसानों सहित हर आम जन खुश...
Updated : July 06, 2026 12:59 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
सामाजिक
चीताखेड़ा :- चीताखेड़ा आस-पास अंचलों में बारिश हो चुकी थी और किसानों ने खेतों में बुवाई भी कर चुके हैं परन्तु चीताखेड़ा में बुवाई लायक बारिश का किसान इंतजार कर रहे थे।इस वर्ष की प्री-मानसून की पहली बारिश का शनिवार को दिनभर की उमस भरी तेज तपन के बाद शाम 7 बजे रिमझिम बारिश के साथ श्री गणेश हो चुका है। रविवार को अल सुबह से ही उमसभरी तेज तपन वाली गर्मी से हर आमजन पसीने से तरबतर होते रहे दोपहर होते-होते ढ़ाई बजे आसमान में काली घटाएं उमड़ आई और 20 मिनट तक झमाझम बारिश चली।अल्प बारिश में ही किसानों ने खरिफ सीजन की फसलों की बुवाई शुरू कर दी गई। झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे थे कि भले ही रिमझिम बारिश हुई है पर असाढ़ माह के पांचवें ही दिन रविवार को बारिश ने दस्तक दे दी है जिससे किसानों एवं आमजन में उत्साह है।
इंद्रलोक के राजा देवों के देव देवराज इंद्र असाढ़ माह के शुरू होते ही पांचवें ही दिन रविवार को मेहरबान हो चुके हैं। रविवार को दोपहर होते- होते भले ही रिमझिम बारिश की आमद हुई । धरती के पालनहार किसानों में समय पर बारिश आने से खुश हो गये है। सीजन की पहली बारिश आने से छोटे-छोटे बच्चे बारिश में नहाने के साथ ही अठखेलियां करते हुए पानी बाबा आजे काकड़ी भुट्टा लाजे.......के साथ गांव के मौहल्लों की गलियों में किलकारियां करते हुए साल की पहली बारिश का आनंद लेते हुए अठखेलियां करते हुए इधर-उधर दौड़ते रहे। रुक-रुककर बारिश का दौर चलता रहा, धीरे-धीरे शाम तीन बजे बाद बारिश ने रप्तार पकड़ ली और झमाझम में तब्दील हो गई। जो देर शाम तक निरंतर टपाटप बुंदाबांदी जारी थी। आसमान में काली घटाएं डेरा डाले हुए थे। वैसे असाढ़ माह के पांचवें दिन बारिश ने दस्तक दी है जो बीना आंधी तूफान के शांति पूर्वक बारिश ने प्रवेश किया है। पहली ही बारिश ने गांव की गलियों मौहल्लों में बनी नाली गटरों में पोलीथिन एवं अन्य कचरे गंदगी से जाम लग गया जिससे पंचायत के स्वच्छता अभियान की पोल खुल गई है।
और खबरे
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मक्का के खेत में पीछा कर 1.63 किलो अफीम जब्त, तस्कर बाइक छोड़ भागा, दूसरी रेड में 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार....
July 17, 2026 03:38 PM
भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित, रामपुरा को मिला मजबूत प्रतिनिधित्व, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी...
July 17, 2026 03:29 PM
सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर गेंग प्रभारी को दिये नोटिस, स्वास्थ्य अधिकारी व निरीक्षकों को भी दिये निर्देश...
July 17, 2026 03:26 PM
सीएमओ के निर्देशन में नगर में चला फॉगिंग अभियान, कई वार्डों में किया गया धुआं, मच्छरों पर नियंत्रण की कवायद तेज....
July 17, 2026 03:20 PM
निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की कार्रवाई जारी, सड़क पर विचरण करते 11 पशु पकड़े, 6 गौशाला भेजें, 5 के चालान बनाएं..
July 17, 2026 03:12 PM
कन्हैयालाल प्रजापत का निधन, पंचतत्व में विलीन हुए...
July 17, 2026 03:08 PM
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्तरीय मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाएं सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री चन्द्रा
July 17, 2026 01:32 PM
चेक बाउंस प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन कल....
July 17, 2026 01:24 PM
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्तरीय मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाएं सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री चन्द्रा....
July 17, 2026 01:23 PM
केविके पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् स्थापना दिवस का आयोजन...
July 17, 2026 01:18 PM
गुरूदेव पुलकसागर महाराज की चातुर्मासिक अगवानी के लिए कल चित्तौड़गढ़ पहुचेंगे भीलवाड़ा के श्रद्धालु, भीलवाड़ा में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश पर 25 जुलाई को होगा भव्य स्वागत...
July 17, 2026 01:13 PM
हल्दीघाटी (खमनोर) में नंदिनी लेक व्यु होटल एण्ड रेस्टोरेंट के भव्य शुभारंभ एवं स्नेहभोज में प्रदेश महामंत्री माली ने की शिरकत...
July 17, 2026 01:10 PM
महाविद्यालय जीरन में पालक-विद्यार्थी संवाद समारोह, शिक्षा और करियर पर हुआ मंथन....
July 17, 2026 12:58 PM
दंडवत यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजा मल्हारगढ़, जहां श्रद्धा के कदम बढ़ते हैं, वहां भक्तों का कारवां खुद-ब-खुद जुड़ जाता है...
July 17, 2026 12:26 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को नीमच में निकलेगा विरोध मार्च, आम आदमी पार्टी ने की अधिक से अधिक सहभागिता की अपील..
July 17, 2026 12:15 PM
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 20 जुलाई को
July 17, 2026 12:10 PM
आपदा प्रबंधन की सफलता का आधार जन-सहयोग और बेहतर लोक प्रबंधन - कलेक्टर श्री चंद्रा, एक दिवसीय भूकंपपूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम सह कार्यशाला संपन्न...
July 17, 2026 12:10 PM
स्वरोजगार को मिलेगा नया आयाम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए आवेदन जारी...
July 17, 2026 10:25 AM
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तृतीय चरण में पशुपालकों को दी जा रही वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी...
July 17, 2026 10:16 AM