इनरव्हील डायमंड द्वारा लगाया योग शिविर...
आयोजन

रामेश्वर नागदा नीमच
Updated : June 23, 2025 02:23 PM

नीमच। इनरव्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी डायमंड पार्क पर सुबह 8 बजे से 9 बजे तक योग शिविर आयोजित किया। योग शिविर में क्लब सदस्या श्री मति सपना मोगरा द्वारा योग क्रियाएँ सिखाई गई व स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार पर संक्षिप्त जानकारी द्वारा दी गई! क्लब द्वारा आयोजित शिविर में स्वस्थ पोषण के विषय पर एक संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को यह समझाना था कि डाइट केवल वजन घटाने का जरिया नहीं, बल्कि सम्पूर्ण स्वास्थ्य का आधार भी है। संतुलित आहार क्या होता है, और यह शरीर के लिए क्यों आवश्यक है। दैनिक जीवन में अपनाने योग्य सरल आदतें जैसे सुबह की खुशनुमा शुरुआत, समय पर खाना, पानी का सेवन आदि। भोजन में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स का संतुलन कैसे रखें।
प्रोसेस्ड और जंक फूड से होने वाले नुकसान और हेल्दी विकल्प। पोषण का महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में अलग-अलग महत्व।
हमारे खान पान की शुरुआत गुनगुने पानी से करें चाहें तो उसमें नींबू या मेथीदाना पानी भी शामिल कर सकते हैं। हर दो तीन घंटे में कुछ हल्का और हेल्दी खाएं जैसे फल, ड्रायफ्रूट, चना,मखाना। सुबह का नाश्ता सबसे जरूरी होता है। बहुत ज्यादा तेल/घी वाले खाने से बचें। कम से कम आठ से दस गिलास पानी जरूर पिएं। रात का खाना सात से आठ बजे के बीच खा लेना चाहिए। देर से खाना वजन और नींद दोनों पर असर करता है।धीरे-धीरे और चबा कर खाएं। इससे जल्दी पेट भरता है और पाचन भी अच्छा होता है। हर दिन थोड़ा चलना या तीस मिनट पैदल चलना जरूर करें। उक्त शिविर में क्लब सदस्यों सहित अनेक योग प्रेमीयो ने इस शिविर का लाभ लिया। क्लब अध्यक्ष पूजा खण्डेलवाल ने बताया नियमित योग से सभी पुरुष,मातृशक्ति एवम बच्चे शरीर को स्वस्थ रख सकते है। इस शिविर में क्लब से पूजा गर्ग,रिंकी तापड़िया,शिवांगी जैन,पलक खण्डेलवाल,पायल गुर्जर,दिव्या जैन,पायल गुर्जर,हिना बदलानी आदि सदस्याएं उपस्थित रही।