संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में नीमच का दबदबा दोनों वर्गों में रहा विजेता...
खेल

रामेश्वर नागदा नीमच
Updated : June 23, 2025 05:22 PM

नीमच। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर सोमवार को संभाग स्तरीय शालेय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 15 ,17 वर्ष का आयोजन नीमच जिले के जिला शिक्षा अधिकारी सुजानमल मागरिया के मार्गदर्शन में नोडल खेल विद्यालय शा.बा. उ.मा. वि. क्रमांक 2 नीमच के खेल मैदान पर किया गया इस प्रतियोगिता का आयोजन संयोजक प्राचार्य ओम प्रकाश बंसल ,सहसंयोजक भरत सिंह कुमावत एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी नीमच श्रीमती सावित्री मालवीय की उपस्थिति में किया गया ।इस प्रतियोगिता में नीमच एवं रतलाम जिले की बालक टीमों ने भाग लिया 15 वर्ष आयु वर्ग समूह में फाइनल मुकाबला नीमच के ज्ञानोदय विद्यालय नीमच एवं रतलाम के हिमालयन स्कूल रतलाम के बीच आयोजित हुआ जिसमें की नीमच की टीम तीन गोलों से विजय रही नीमच की ओर से तीनों गोल पीयूष ने किये और नीमच जिले को शानदार 3-0 से विजय दिलवाई 17 वर्ष आयु वजन समूह में फाइनल मुकाबला ज्ञानोदय रतलाम ज्ञानोदय नीमच एवं हिमालय स्कूल रतलाम के बीच हुआ जिसमें नीमच की टीम 1-0 से विजय रही प्रतियोगिता के संचालन में निर्णायक के रूप में भरत सिंह कुमावत भारत सिंह परिहार मानसिंह गहलोत राजेश शर्मा पृथ्वी सिंह मयंक सैनी डोमिनिक तिग्गा परवेज मंसूरीश्री वेंकटेश्वर जाट दिनेश धाकड़ करण सिंह परिहार युवराज सिंह चौहान ने सराहनीय योगदान दिया