FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

राज्यसभा से चुने गए अधिकतर मंत्रियों को लड़ना होगा लोकसभा चुनाव, भाजपा बारीकी से सांसदों के प्रदर्शन का कर रही आकलन.....

  Updated : February 06, 2024 08:50 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

तीसरी बार केंद्र की सत्ता में वापसी के लिए बिसात बिछा रही भाजपा बारीकी से सांसदों के प्रदर्शन और जनाधार का आकलन करने में जुटी है। इस गहन निगरानी से यदि सांसद गुजर रहे हैं तो मोदी मंत्रिमंडल के ऐसे अधिकतर मंत्रियों को भी प्रदर्शन और चुनौतियों की परीक्षा से गुजरना पड़ सकता है, जो राज्यसभा के रास्ते सदन में पहुंचे हैं।
रिटायर होने वालों में हैं भाजपा के 27 सदस्य - उच्च सदन की रिक्त होने जा रहीं सीटों पर पार्टी जल्द ही प्रत्याशी घोषित करने जा रही है। रिटायर होने वाले 50 सदस्यों में 27 भाजपा के हैं। राज्यसभा के 56 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में पूरा होने जा रहा है। इनके चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है। 15 राज्यों के कोटे की इन सीटों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 फरवरी है, जबकि चुनाव 27 फरवरी को होना है।
भाजपा दो-तीन दिनों में कर सकती है राज्यसभा प्रत्याशियों की घोषणा - चूंकि, चुनाव का समय अब निकट है, इसलिए माना जा रहा है कि भाजपा दो-तीन दिन में राज्यसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। इसे देखते हुए मोदी मंत्रिमंडल के तमाम मंत्रियों की भी धड़कन बढ़ी हुई है। दरअसल, उच्च सदन में जिन सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में पूरा होने जा रहा है, उनमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा नौ मंत्री अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, डा. मनसुख मांडविया, राजीव चंद्रशेखर, परषोत्तम रुपाला, वी. मुरलीधरन, नारायन राणे और डा. एल. मुरुगन भी शामिल हैं।
लोकसभा चुनाव में बड़े चेहरों पर हो सकता है हेर फेर - सूत्रों के अनुसार, पार्टी लोकसभा चुनाव में अपने सभी बड़े चेहरों यानी महत्वपूर्ण पदों पर बैठे नेताओं को भी उतारने जा रही है। 'पॉलिटिकल डिलीवरी' की क्षमता को परखते हुए भाजपा पहले भी कई सख्त निर्णय ले चुकी है। इस कसौटी पर खरे न उतरने वालों को मंत्री पद से हटाकर दूसरी जिम्मेदारियां भी दी जा चुकी हैं।
पार्टी इन नेताओं को भेज सकती है राज्यसभा - चर्चा है कि इन नौ मंत्रियों में से अधिकतर को लोकसभा चुनाव लड़कर अपनी चुनाव लड़ने, जीतने की क्षमता और जनाधार को भी साबित करना होगा। हां, कुछ मंत्रियों या प्रमुख नेताओं को इस आधार पर चुनाव लड़ने से छूट देते हुए दोबारा राज्यसभा भेजा जा सकता है, जिनकी प्रत्यक्ष भूमिका चुनाव प्रबंधन में महत्वपूर्ण हो या मंत्री के रूप में उनके विकल्प पर अभी विचार नहीं किया जा रहा हो। अब जैसे ही राज्यसभा प्रत्याशियों की घोषणा होगी, उससे स्पष्ट हो जाएगा कि कौन दोबारा राज्यसभा में पहुंचेगा और किसे जनता के बीच रणकौशल दिखाकर अपनी उपयोगिता और क्षमता साबित करनी होगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आबकारी विभाग की छापेमारी कार्यवाही, 450 किलो महुआ लाहन बरामद...

February 08, 2025 08:12 PM

दिल्ली में भाजपा की जीत पर विधायक परिहार ने दी बधाई आतिशबाजी कर बांटी मिठाई, परिहार ने कहा आप-दा गई....

February 08, 2025 07:53 PM

दो दिवसीय श्री विश्वकर्मा जन्म महोत्सव आज से प्रारंभ, मेहन्दी व चित्रकला प्रतियोगिता से हुआ कार्यक्रम का शंखनाद....

February 08, 2025 06:57 PM

कौन हैं केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, मध्‍य प्रदेश में है ससुराल....

February 08, 2025 05:19 PM

बोर्ड परीक्षाओं के केन्‍द्राध्‍यक्ष एवं सहायक केन्‍द्राध्‍यक्षों का द्वितीय रेंडमाईजेशन संपन्‍न....

February 08, 2025 05:09 PM

अहंकार के त्याग बिना आत्मा का कल्याण नहीं होता है-साध्वी गुणरंजना श्री जी महाराज साहब....

February 08, 2025 05:05 PM

बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संपादन के लिए नियुक्त कलेक्टर प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण संपन्न....

February 08, 2025 04:50 PM

दिल्ली विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त हर्ष की लहर, आतिशबाजी करते हुए मिठाई खिला एक दुसरे का मुंह मीठा कराया....

February 08, 2025 04:47 PM

सास के साथ मारपीट करने वाले जमाई को 03 माह का सश्रम कारावास...

February 08, 2025 04:41 PM

अवैध देशी कट्टा रखने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास...

February 08, 2025 04:39 PM

विधायक परिहार ने किया दूदरसी में 34 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन...

February 08, 2025 04:34 PM

जाजू कन्या महाविद्यालय इको क्लब द्वारा बोनसाई पौधे प्रशिक्षण नेचर इन मिनिएचर कार्यशाला संपन्न...

February 08, 2025 04:31 PM

मल्हारगढ़ के नरेश खाटू श्याम के दिव्य दर्शन हेतु चीताखेड़ा से जत्था पैदल हुआ रवाना....

February 08, 2025 04:14 PM

53 किलो 660 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार...

February 08, 2025 04:09 PM

दो दिवसीय श्री विश्वकर्मा जन्म महोत्सव आज से प्रारंभ, मेहन्दी व चित्रकला प्रतियोगिता से हुआ कार्यक्रम का शंखनाद....

February 08, 2025 03:26 PM

दाता की महिला सरपंच द्वारा पांच सौ रूपये के स्टॉम्प पर अनुबंध कर अपने दायित्व अन्य व्यक्ति को सौंपने की जांच प्रारंभ, जिला पंचायत सीईओ ने मांगी उपपंजीयक से अनुबंध संबंधी जानकारी, गवाहों को कथन देने संबंधी सूचना पत्र जारी...

February 08, 2025 03:02 PM

सेन युवा एकता मंच की नई कार्यकारिणी टीम का पुनर्गठन....

February 08, 2025 01:49 PM

दिल्ली में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर सरवानिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न, मिठाई खिलाकर दी बधाई....

February 08, 2025 01:26 PM

प्रसार कार्यकर्ताओं के संस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन...

February 08, 2025 10:16 AM