पत्रकारिता एवं साहित्य जगत के भीष्म पितामह प्रकाश मानव पंचतत्व मे विलीन....
Updated : May 24, 2024 03:54 PM

जुगल राठौर नीमच

शोक-समाचार
नीमच :- शहर के प्रतिष्ठित एवं प्रथम अखबार नई विधा के संस्थापक श्री प्रकाश जी मानव सुपुत्र स्वर्गीय श्री कांतिलाल एम. जैन का गत दिवस 86 वर्ष की आयु में स्वर्ग स्वर्गारोहण हो गया वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। परिजनों ने यथा संभव उनका उपचार कराया एवं मन से उनकी सेवा सुषुशा की परंतु उन्हें नहीं बचाया जा सका । श्री मानव भीड भंजन पार्श्वनाथ जेन मंदिर के पूर्व अध्यक्ष एवं चित्तौड जैन गुरुकुल की कार्यकारिणी के भी सदस्य रहे। हंसमुख, विन्रम, परोपकारी, धार्मिक योगदान एवं सामाजिक व्यक्तित्व के धनी श्री मानव, जीवन के अंत तक मानवीय कार्यों के लिए समर्पित रहे उन्होंने हैदराबाद स्थित अल कबीर कत्ल खाने को बंद करने के लिए सर्वप्रथम नीमच से पहल की ! मन, वचन काया से समर्पित श्री मानव ने जैन समाज मे कई क्रांतिकारी कार्य कर समाज को शिखर पर पहुचाया उल्लेखनीय है कि श्री प्रकाश मानव की सुपुत्री चित्रा मानव (वर्तमान में साध्वी मृदुपूर्णा श्रीजी महाराज सा.) ने वर्ष 1984 में जैन भगवती दीक्षा ग्रहण कर समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया था ! श्री मानव ने बचपन से प्रख्यात साहित्यकार श्री शिव नारायण गौड के सानिध्य में अपना पत्रकारिता एवं साहित्य का जीवन प्रारंभ किया एवं जीवन में उच्च आदर्शों का पालन किया और लगभग 50 वर्ष पूर्व प्रख्यात समाचार पत्र नई विधा का प्रकाशन प्रारंभ किया और उसे बुलंदियों पर पहुंचाया। श्री मानव ने साधु साथियों के वैयावच्य में भी अंत तक महती भूमिका निभाई। क्षेत्र में पत्रकारिता एवं सामाजिक उत्थान में उनका अप्रतिम सदैव याद किया जाएगा। श्री मानव एक छोटे से बच्चे से लेकर हर उम्र के व्यक्ति में सरल हृदय से घुल मिल जाते थे 14 वर्ष की आयु में ही क्षेत्र में सर्वप्रथम ज्ञानोदय मुद्रणालय के नाम से बही खाते एवं अन्य स्टेशनरी के मुद्रण हेतु इस संस्थान की क्षेत्रवासियों को अनुपम सौगात दी। और आज भी इस क्षेत्र में उनका प्रमुख नाम है ! आदरणीय प्रकाश जी मानव का परिश्रम, त्याग समर्पण और सतत साधना आज की पीढी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने आजीवन खादी वस्त्रो का इस्तेमाल किया और आमजन को भी इसके लिए प्रेरित किया ! श्री मानव ने देश से कई प्रमुख जैन तीर्थ की यात्रा की एवं उग्र तपस्या भी की। श्री मानव पुखराज, प्रेम प्रकाश, इंद्रराज, अजीत सुशील, कमल, अभय, विमल, पारस, राकेश पगारिया के बड़े भ्राता चि. राजेश मानव सो कां रेणुका सो. कां. शैलबाला के पूजनीय पिताजी एवं चि. सुयोग मानव के दादाजी थे। आज प्रातः भगवती प्लाजा स्थित उनके निवास से निकली उनकी अंतिम यात्रा में शहर के प्रबुध्द जनों, समाजसेवी, रिश्तोदारो एवं ईष्टमित्रो ने भाग लेकर उनको अंतिम विदाई दी। मुक्तिधाम पर आयोजित शोक सभा में भीडभांजन पारस जैन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अनिल नागौरी, सचिव मनीष कोठारी, विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनोहर सिंह लोढा अखेसिंह कोठारी जम्बू कुमार जैन, अग्रवाल समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल, आर.वी. गोयल, समाजसेवी सुरेश जैन (मोडी), साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष अजीत चेलावत, संतोष चोपड़ा, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र सेठी, राजेंद्र जारोली, राजमल छाजेड, साहित्यकार महिपाल सिंह चौहान, सुभाष ओझा, धर्मेंद्र शर्मा, अख्तर अली शाह अनंत जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, शरद जैन जिनकुशल, एडवोकेट विजय शंकर शर्मा, महेंद्र चौधरी गुड्डू नेमीचंद चौरडिया, किशोर जेवरिया, प्रमोद गोधा, वीरेंद्र सिंह चौरडिया, प्रकाश चौधरी (आकर्षण), प्रहलाद मुंदडा, प्रो. राधेश्याम वर्मा, भगत वर्मा, सुरेश पोरवाल, मुकेश संघई, सुभाष बाफना, नितिन फरक्या (पिपलियामंडी) गेंदमल पामेचा, पारस नागौरी, अंकुर लोढा, पारस लसोड, सुरेश पोरवाल, सतीश नांगला जावद, विमल दाम रोदिया, जिनेंद्र डोसी, जिनेंद्र सुराणा, शौकीन चौधरी, धर्मेंद्र बीकानेरीया, अर्जुन नरेडी, इलियास कुरैशी, साबिर मसूदी, त्रिलोक शर्मा अरुण मारू (निंम्बाहेडा), ओम प्रकाश सोनी (मंदसौर) मनोज अग्रवाल (चित्तौड़गढ) एवं वीरेंद्र सिंह धाकड (इंदौर) ने दिवंगत आत्मा के प्रति हार्दिक श्रद्धा सुमन व्यक्त किया। उल्लेखनीय है की दुख के इन क्षणो मे भी परिजनों ने दिवंगत श्री मानव के लायंस क्लब नीमच सेंट्रल के माध्यम से उनके नेतदान करकर परोपकार का कार्य किया। जिनका उठावना आज दिनांक 24 मई 2024 शुक्रवार प्रात 10:00 बजे सी.एस. अग्रोहा भवन नीमच पर रखा गया है !
उठावना हमारे बड़े भाईसाहब, पगारिया परिवार के वरिष्ठ, दैनिक नई विधा के संस्थापक एवं राजेश मानव के पिताजी व सुयोग मानव के दादाजी एवं आरवी के पूजनीय परदादाजी श्री प्रकाशजी मानव ( सुपुत्र- स्व. श्री कांतिलालजी एम. जैन) का देहावसान दिनांक 22:05:2024 को हो गया, जिनका उठावना आज शुक्रवार, दिनांक 24 मई 2024 को प्रातः 10 बजे स्थान- सीएसवी अग्रोहा भवन, गोमाबाई रोड, नीमच पर रखा गया है ।
और खबरे
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 08, 2025 09:03 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 08, 2025 09:02 AM

आंगनबाड़ी, आशा, ग्रामसाथिन, मिड-डे मील की बहनो ने किया प्रदर्शन जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन....
February 07, 2025 06:05 PM

कलेक्टर ने निरोग्यम नीमच अभियान का जायजा लिया
February 07, 2025 05:47 PM

समुदाय विशेष के सभी गांवों में पात्र हितग्राहियों से चर्चा कर, योजनाओं में लाभांवित करें - श्री चंद्रा, पंख अभियान के तहत ग्राम किशनपुरा में चौपाल पर ग्रामीणों से रूबरू हुए कलेक्टर.…..
February 07, 2025 05:41 PM

कलेक्टर ने खेत में जाकर किया जैविक खेती का अवलोकन....
February 07, 2025 05:40 PM

आगामी बोर्ड परीक्षाओ में शतप्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हो - कलेक्टर, कलेक्टर ने किया जावी उ.मा.वि.का निरीक्षण….
February 07, 2025 05:38 PM

पी.एम. आवास योजना के तहत आवास प्लस सर्वे के माध्यम से स्थाई प्रतीक्षा सूची में पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ने संबंधी निर्देश......
February 07, 2025 05:37 PM

हर्कियाखाल क्षेत्र के अत्यधिक प्रसिद्ध एवं राजनितिज्ञों, जन प्रतिनिधियों तथा आमजन की आस्था के प्रतिक प्रसिद्ध हर्कियाखाल बालाजी मंदिर पर हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश.....
February 07, 2025 02:03 PM

पशु चराने की बात को लेकर मारपीट करने वाले 06 आरोपियों को 06 माह का कारावास....
February 07, 2025 01:06 PM

तीतर पकड़ने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास....
February 07, 2025 01:05 PM

नगरीय क्षेत्रों में सेप्टिक टेंकों की सफाई का कार्य मशीनीकृत, प्रदेश में प्रकाशित हुई उपयोगिता जल सेप्टेज प्रबंधन नीति....
February 07, 2025 08:44 AM

मध्यप्रदेश को लगातार 7 बार मिले हैं कृषि कर्मण अवार्ड....
February 07, 2025 08:42 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 07, 2025 08:41 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 07, 2025 08:40 AM

ई-केवाईसी और फार्मर आईडी बनाने हेतु कल शुक्रवार को चीताखेड़ा में शिविर, योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी वालों को ही...
February 06, 2025 09:40 PM

नगरपालिका प्रशासन ने, वार्ड क्रमांक 9 के दो प्रमुख मार्गों पर की दूधिया रोशनी की व्यवस्था, आमजन को मिली राहत...
February 06, 2025 08:20 PM

आबकारी विभाग मनासा द्वारा छापेमारी कर बरामद की 280 किलो महुआ लाहन और 10 लीटर महुआ शराब जब्त की...
February 06, 2025 08:14 PM

शराब पीने से मना करने पर मारपीट कर चौकीदार का पैर तोड़ने वाले दो आरोपियों को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास.....
February 06, 2025 03:22 PM
