FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

  Updated : December 13, 2024 09:03 AM

FIRST NEEMUCH NEWS

  जीवन शैली

13 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ -
2012- नेत्रहीन ट्वेंटी-20 विश्वकप के फ़ाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 30 रनों से हराकर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।
2008- जम्मू-कश्मीर के पाँचवें चरण के लिए 11 विधानसभा क्षेत्रों में 57% मतदान हुआ।
2007 - श्रीलंकाई सेना व लिट्टे के मध्य हुए संघर्ष में 17 लिट्टे उग्रवादी मारे गये।
2006 - 150वें सदस्य के रूप में वियतनाम को शामिल करने हेतु विश्व व्यापार संगठन द्वारा अधिसूचना जारी।
2004 - इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता प्रारम्भ।
भूतपूर्व चिली तानाशाह जनरल अगस्टो पिनोसे अपहरण और नरसंहार के नौ आरोप लगने के बाद घर में नजरबंद कर दिए गए।
2003 - भूतपूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को उनके गृह नगर टिगरीट के निकट गिरफ्तार कर लिया गया।
2002 - यूरोपीय संघ ने तुर्की के साथ एक बहुप्रतीक्षित समझौते को अपनी मंजूरी दी।
यूरोपीय संघ का विस्तार किया गया। साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातेविया, लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और स्लोविनिया इसमें शामिल किए गए।
2001 - दिल्ली स्थित भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला।
इस्रायल ने यासर अराफात से सम्पर्क तोड़े।
1998 - महात्मा रामचन्द्र वीर को कोलकाता के बड़ा बाज़ार लाइब्रेरी की ओर से "भाई हनुमान प्रसाद पोद्दार राष्ट्र सेवा" पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1996 - कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गये।
1995 - दक्षिण लंदन के ब्रिक्सटन में पुलिस हिरासत में एक अश्वेत व्यक्ति की मौत के बाद सैकड़ों श्वेत और अश्वेत युवक सड़कों पर उतर आए और तोड़फोड़ की तथा दुकानों तथा कारों को आग लगा दी।
1989 - गृह मंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले पांच कश्मीरी आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया।
1981 - पोलैंड में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।
1977 - माइकल फरेरा ने राष्ट्रीय बिलिय‌र्ड्स चैंपियनशिप में नये नियमों के तहत 1149 अंक का सर्वाधिक ब्रेक लगाया।
1974 - माल्टा गणतंत्र बना।
1961 - मंसूर अली ख़ान पटौदी ने अपना टेस्ट मैच करियर दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू किया था।
1959 - आर्क विशप वकारियोस साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए।
1955 - भारत और सोवियत संघ ने पंचशील समझौते को स्वीकार किया।
1937 - चीन और जापान के बीच हुए नानज़िंग के युद्ध में जापानियों की जीत हुई। इसके बाद लंबे समय तक नरसंहार और अत्याचार का दौर चला।
1921 - बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का उद्घाटन 'प्रिंस ऑफ वेल्स' ने किया था।
1921 - वाशिंगटन सम्मेलन के दौरान अमेरिका, ग्रेट ब्रिटेन, जापान और फ्रांस के बीच फॉर पॉवर संधि पर दस्तख्त हुये। इसमें किसी बड़े सवाल पर दो सदस्यों में विवाद होने पर चारों देशों से सलाह करने का प्रावधान किया गया।
1920 - नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशंस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित।
1916 - आस्ट्रिया के टायरॉल में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत।
1772 - नारायण राव सतारा के पेशवा बने।
1675 - सिक्ख गुरु तेग बहादुर दिल्ली में शहीद हुए।
1232 - गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर क़ब्ज़ा किया।

13 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति -
1955 - मनोहर पर्रीकर - गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
1954 - हर्षवर्धन (राजनेता) - भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं में से एक हैं।
1936 - आग़ा ख़ाँ चतुर्थ - शिया इमामी इस्मायली मुस्लिम के 49वें इमाम हैं।
1930 - शरद कुमार दीक्षित - भारतीय मूल के अमेरिकी प्लास्टिक सर्जन थे।
1928 - डी. वी. एस. राजू - भारतीय फिल्म निर्माता थे।
1926 - कमल नारायण सिंह - भारत के भूतपूर्व 22वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1925 - लक्ष्मीचंद जैन - भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।
1903 - इलाचन्द्र जोशी - हिन्दी में मनोवैज्ञानिक उपन्यासों के आरम्भकर्ता।

13 दिसंबर को हुए निधन -
1986 - स्मिता पाटिल - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।
1048 - अलबेरूनी - एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक।

13 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव -
अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर)
हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह)

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जिले के अंतिम छोर पर बसे गांव चीताखेड़ा में एयरटेल, आइडिया का घटिया नेटवर्क, गांव में लगें Airtel, idea कंपनी के टावर शोपीस बन ग‌ए...

January 17, 2025 12:31 PM

आप सभी लोग टीबी की जांच जरूर करवाएं - उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, बने निक्षय मित्र.....

January 17, 2025 08:38 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 17, 2025 08:32 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 17, 2025 08:31 AM

यातायात जागरूकता सड़को पर उतरे यमराज ओर चित्रगुप्त,दी समझिश....

January 16, 2025 09:56 PM

मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी को आईएमए ने भेट की मेडिकल की 500 पुस्तकें...

January 16, 2025 09:37 PM

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) नीमच की 57वीं छमाही बैठक का हुआ आयोजन....

January 16, 2025 09:36 PM

टोल टैक्स पर नई प्लानिंग कर रही सरकार, प्राइवेट गाड़ियों के लिए जारी होंगे पास...

January 16, 2025 08:31 PM

यातायात पुलिस एवं MPRDC द्वारा नीमच मनासा रोड का किया भ्रमण...

January 16, 2025 08:24 PM

भगत के वश में है भगवान, ऐतिहासिक महोत्सव के साक्षी बनें - श्री कमलेश जी वैष्णव, श्री गुर्जरखेड़ा सरकार का अवतरण महोत्सव एवं मन्दिर का पाठोत्सव हर्षोल्लास से मना....

January 16, 2025 08:17 PM

जनजातीय गौरव गाथा दिवस पर जनजातीय गौरव प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन...

January 16, 2025 07:48 PM

खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए 3 डम्पर और 03 ट्रेक्टर जप्त....

January 16, 2025 07:34 PM

श्री चौपड़ा मंदिर विकास समिति का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्....

January 16, 2025 07:26 PM

कल कलेक्टर कार्यालय में होगा नगरपालिका संबंधित सी.एम. हेल्पलाईन पर दर्ज शिकायतों का निराकरण...

January 16, 2025 07:19 PM

गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा, ग्वालटोली व नीमच ब्रदर्स का अगले दौर में प्रवेश......

January 16, 2025 07:18 PM

खेल संस्कृति के पुनर्जीवन की दिशा में एक एतिहासिक कार्यक्रम - राघवेंद्र देराश्री, एस एस वी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल वार्षिक खेल समागम समारोह....

January 16, 2025 07:07 PM

गोसेवा जीव सेवा विकास अभियान गौमाता का बफर डिनर का शंखनाद 22 को...

January 16, 2025 06:59 PM

रामलला प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाठ के शुभ अवसर पर हुआ राम रसोड़े का आयोजन, नगर रहा पूर्ण बंद.....

January 16, 2025 06:57 PM

नवोदय चयन परीक्षा 18 जनवरी को होगी....

January 16, 2025 06:53 PM