भाई का प्रेम हो तो राम भरत जैसा - विक्रम पुरोहित महाराज...
Updated : January 11, 2025 09:17 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- आज संसार में भाई-भाई में विवाद हो रहा है प्राचीन काल में राजा राम के भाई भरत का त्याग आज भी आदर्श प्रेरणादाई है ।भाई हो तो राम भरत जैसा होना चाहिए।।यह बात विक्रम पुरोहित सुदामा जी महाराज ने कही ।वे स्कीम नंबर 36 सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्री राम नाम प्रभात फेरी मंडल एवं भक्तों द्वारा अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण को 1 वर्ष पूर्ण होने के पावन उपलक्ष्य में क्षेत्र की खुशहाली एवं सुख समृद्धि के लिए मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम कथा के मध्य धर्म सभा में बोल रहे थे ।उन्होंने कहा कि जो धर्म को चाहते हैं वह भरत चरित्र को जीवन में आत्मसात करें ।भरत ने अयोध्या जैसे राज्य को त्याग दिया । त्रेता युग में भरत ने राम के लिए त्याग किया ।कलयुग में थोड़ी सी भूमि के लिए भाई न्यायालय विवाद में लाखों रुपए खर्च कर देते हैं। दादा पिता भी जमीन को नहीं ले गये फिर यह विवाद क्यों? यह संस्कृति भारत की नहीं है। भारत की संस्कृति भरत ने राम के लिए अयोध्या का राज्य त्याग दिया था। संसार सागर को पार करने के लिए जीवन में एकमात्र नाम राम है जिसने राम नाम का स्नान कर लिया वह इस संसार से सरलता से पार हो जाता है। और उसका कल्याण और मोक्ष भी हो जाता है। नशा एक सामाजिक बुराई है। इससे सदैव दूर रहना चाहिए। संसार में समाज परिवार को साथ लेकर आत्मा में आनंद में रहना चाहिए ।राम नाम की माला जपे तो जीवन में सुख ही सुख रहेगा। राम शब्द जीवन में आनंद की मिठास घोलता है।प्रभु दर्शन मात्र से जीवन में कल्याण हो जाता है इसलिए प्रभु दर्शन निरंतर सदैव करना चाहिए ।कौशल्या के जीवन में राम का जन्म अनेक खुशियां लेकर आया था। जब मन में राग द्वेष क्रोध मद मद मोह माया छूट जाती है तब भगवान राम आते हैं। राम बचपन में जंगल में जिस शेर से अन्य प्राणी दुखी होते हैं उस सिंह का वध करतें थें। राम इस प्रकार की सेवा भी करते थे जो आज भी आदर्श प्रेरणा दाई प्रसंग है। आत्म संबल बिना भक्ति नहीं होती है। तुलसी ने राम नाम का स्मरण किया और भक्ति का संसार को संदेश दिया। संसार में स्वार्थ के कारण मानव परमार्थ कर नहीं पाता है। संसार चक्र परमार्थ से ही चल पड़ता है । कर्मेंद्रियां पर नियंत्रण किए बिना भक्ति में समर्पण नहीं होता है।वेदों में भी मातृ देवो भव पितृ देवो भव पहला श्लोक होता है। हमें माता पिता का आदर करना चाहिए बच्चों को बचपन से ही मंदिर जाने का संस्कार देना चाहिए ताकि बड़े होकर बच्चे धर्म संस्कारी युवा बन सके। अपात्र को दान देना पाप का परिचायक होता है इसलिए सुपात्र को परमार्थ के लिए दान देना चाहिए तभी वह पुण्य शाली होता है। नहीं तो जिस प्रकार धन आता है उसी प्रकार धन चला जाता है। और धन का सदुपयोग नहीं हो पाता है ।इस बात का सदैव ध्यान रखना चाहिए। राम जन्म के समय सूर्य एक माह तक अस्त होना भूल गया था। देव प्रसन्न थे भगवान की भक्ति में स्वयं को भूल गए।पूर्णता में भी अभाव दिखना ग्रस्त स्वार्थ का लक्षण है ।अभाव में भी पूर्णता देखना भक्ति का लक्षण होता है। प्रभु दर्शन जीवन में महत्वपूर्ण कड़ी है। श्री राम ने भगवान होते हुए भी सद्गुरु के चरणो में है संसार को एक आदर्श शिष्य होने का संदेश दिया। सद्गुरु के आश्रय बिना व्यक्ति महान नहीं बन सकता गुरु वशिष्ट के कारण ही श्री राम आदर्श मर्यादा पुरुषोत्तम बने। हर पिता पुत्र के आगे बढ़ने पर प्रसन्न होता है।हम अच्छा काम करेंगे तो अपने आप हमारा महत्व बढ़ेगा।श्रेष्ठ कार्य की समाज में सभी तरह की बातें होती। जंगलों में तपस्या करना कठिन होता है लेकिन संसार में लोगों के बीच रहना बहुत मुश्किल कार्य होता है मनुष्य स्वयं तो कुछ करता नहीं दूसरे कुछ करते हैं तो उस पर प्रतिक्रिया आलोचना करता है। संसार में क्या हो रहा है सारी खबर हम रखते हैं लेकिन ईश्वर के पास कैसे पहुंचना है इसका चिंतन कोई नहीं करता इसकी जरूरत नहीं है हम वो काम करते हैं प्रभु भक्ति की आवश्यकता है उस पर हम ध्यान नहीं देते हैं। चिंतन का विषय है।प्रभु दर्शन करना हो तो नेत्रों के दर्शन करना चाहिए।विश्वामित्र ने 60हजार बरस तक तपस्या की और सृष्टि की रचना करें वह भी रघु के द्वार पर दर्शन के लिए खड़े रहे थे आज भाई भाई मैं प्रेम समर्पण का अभाव है जब के भाई हो तो राम भरत जैसा होना चाहिए।
व्यक्ति के नाम का असर व्यक्ति के पूरे जीवन एवं चरित्र पर पड़ता ही है - श्रीराम-लक्ष्मण , भरत और शत्रुघ्न की गुरु वशिष्ठ के आश्रम में शिक्षा दीक्षा हेतु राजा दशरथ चारों पुत्र श्रीराम , लक्ष्मण , भरत , शत्रुघ्न को गुरु वशिष्ठ अपने आश्रम में लेकर दीक्षा व शिक्षा के लिए लेकर आते हैं। गुरु वशिष्ठ उनकी शिक्षा पूर्ण कराते हैं। गुरु विश्वामित्र हवन यज्ञ करते हैं। हवन यज्ञ को राक्षस बार-बार विध्वंस करते हैं। ऋषि विश्वामित्र यज्ञ की रक्षा के लिए अयोध्या के लिए प्रस्थान करते है। ऋषि विश्वामित्र अयोध्या में महाराज राजा दशरथ के दरबार में पहुंचकर यज्ञ की रक्षा करने के लिए विनती करते हैं। राम , लक्ष्मण को कुछ समय के लिए साथ भेजने के लिए कहते हैं।ऋषि विश्वामित्र के समझाने पर वह राजी हो जाते हैं। विश्वामित्र को राम लक्ष्मण को लेकर वन की प्रस्थान करते हैं। विश्वामित्र राम लक्ष्मण को लेकर ताड़का वन पहुंचते है , जहां पर ताड़का राक्षसी दो पुत्रों सुबाहू व मारीच के बारे में बताते हैं। श्रीराम ने सुबाहू का वध व मामा मारीच को एक ही बाण से 100 योजन दूर पहुंचा दिया जो आज का मॉरीशस है। इसके पश्चात ऋषि विश्वामित्र के यहां राजा जनक दूत माता जानकी के स्वयंवर का समाचार लेकर आता है , एवं ऋषि विश्वामित्र श्री राम – लक्ष्मण को लेकर जनकपुर जाते है। सीता स्वयंवर में राम की महिमा का वर्णन प्रस्तुत किया गया ।
और खबरे
जिले के अंतिम छोर पर बसे गांव चीताखेड़ा में एयरटेल, आइडिया का घटिया नेटवर्क, गांव में लगें Airtel, idea कंपनी के टावर शोपीस बन गए...
January 17, 2025 12:31 PM
आप सभी लोग टीबी की जांच जरूर करवाएं - उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, बने निक्षय मित्र.....
January 17, 2025 08:38 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 17, 2025 08:32 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 17, 2025 08:31 AM
यातायात जागरूकता सड़को पर उतरे यमराज ओर चित्रगुप्त,दी समझिश....
January 16, 2025 09:56 PM
मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी को आईएमए ने भेट की मेडिकल की 500 पुस्तकें...
January 16, 2025 09:37 PM
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) नीमच की 57वीं छमाही बैठक का हुआ आयोजन....
January 16, 2025 09:36 PM
टोल टैक्स पर नई प्लानिंग कर रही सरकार, प्राइवेट गाड़ियों के लिए जारी होंगे पास...
January 16, 2025 08:31 PM
यातायात पुलिस एवं MPRDC द्वारा नीमच मनासा रोड का किया भ्रमण...
January 16, 2025 08:24 PM
भगत के वश में है भगवान, ऐतिहासिक महोत्सव के साक्षी बनें - श्री कमलेश जी वैष्णव, श्री गुर्जरखेड़ा सरकार का अवतरण महोत्सव एवं मन्दिर का पाठोत्सव हर्षोल्लास से मना....
January 16, 2025 08:17 PM
जनजातीय गौरव गाथा दिवस पर जनजातीय गौरव प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन...
January 16, 2025 07:48 PM
खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए 3 डम्पर और 03 ट्रेक्टर जप्त....
January 16, 2025 07:34 PM
श्री चौपड़ा मंदिर विकास समिति का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्....
January 16, 2025 07:26 PM
कल कलेक्टर कार्यालय में होगा नगरपालिका संबंधित सी.एम. हेल्पलाईन पर दर्ज शिकायतों का निराकरण...
January 16, 2025 07:19 PM
गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा, ग्वालटोली व नीमच ब्रदर्स का अगले दौर में प्रवेश......
January 16, 2025 07:18 PM
खेल संस्कृति के पुनर्जीवन की दिशा में एक एतिहासिक कार्यक्रम - राघवेंद्र देराश्री, एस एस वी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल वार्षिक खेल समागम समारोह....
January 16, 2025 07:07 PM
गोसेवा जीव सेवा विकास अभियान गौमाता का बफर डिनर का शंखनाद 22 को...
January 16, 2025 06:59 PM
रामलला प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाठ के शुभ अवसर पर हुआ राम रसोड़े का आयोजन, नगर रहा पूर्ण बंद.....
January 16, 2025 06:57 PM
नवोदय चयन परीक्षा 18 जनवरी को होगी....
January 16, 2025 06:53 PM