FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

गोदान और कन्यादान संसार में श्रेष्ठ दान होता है - विक्रम पुरोहित महाराज....

  Updated : January 12, 2025 08:56 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- ईश्वर प्रसन्न रहें वही कार्य करना चाहिए। गो सेवा से गाय तो प्रसन्न होती है लेकिन ईश्वर भी प्रसन्न होता है ।जिस आंगन में गौमाता रहती है वहां सारे दोष दूर हो जाते हैं ।व्यक्ति के पाप भी नष्ट हो जाते हैं गायत्री शब्द में त्रिगुणा सकती है ।प्राचीन काल में अनाज की फसल आने पर पहले गाय मंदिर और ब्राह्मण के लिए अनाज निकाला जाता था उसके बाद घर में उपयोग किया जाता है।गोदान और कन्यादान संसार में सबसे सर्वश्रेष्ठ दान होता है। गौ सेवा प्रभु सेवा समान होती है।यह बात विक्रम पुरोहित महाराज ने कही ।वे स्कीम नंबर 36 सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्री राम नाम प्रभात फेरी मंडल एवं भक्तों द्वारा अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण को एक वर्ष पूर्ण होने के पावन उपलक्ष्य में क्षेत्र की खुशहाली एवं सुख समृद्धि के लिए मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम कथा के मध्य धर्म सभा में बोल रहे थे ।उन्होंने कहा कि जब भी भोजन ग्रहण करें तो ईश्वर को साक्षी बनाकर भोजन का भोग लगाकर ही ग्रहण करना चाहिए फिर वह पवित्र हो जाता है संसार में कोई भी कर्म करें उससे पवित्र गंगाजल की तरह कार्य जीवन में सार्थक होता है भक्ति तपस्या करें तो जीव शिव हो सकता है। गोदान करते हैं तो सभी प्रकार के दोष दूर हो जाते हैं जिस कन्या का विवाह गोदान के साथ होता है उसके जीवन में कभी संकट नहीं आता है। सीता के विवाह के समय राजा जनक ने कहा कि सीता में जो दुर्गुण है वह मेरे हैं जो सद्गुण है वह आपके लिए रहेंगे। जमाई जितना दूर रहता है । गांव जमाई का आधा सम्मान होता है।उतना अच्छा होता है घर जमाई का सम्मान नहीं होता है। याचक दुर्गुण नहीं देखता है।श्री धर्म के संविधान और नियम होते हैं उनका पालन यदि मनुष्य करे तो उसके जीवन का कल्याण हो सकता है ब्रह्मचर्य वानप्रस्थ ग्रृहस्थ चार आश्रम होते हैं इसमें सिद्धांतों का पालन जो व्यक्ति पूर्णता करता है वह उसका जीवन सार्थक था।यदि व्यक्ति इस धर्म का पालन नहीं करता है तो और नरक का भागी होता है।बेटी का विवाह होने के बाद माता-पिता को उनके जीवन में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए क्योंकि कन्या का दान करने के बाद अधिकार दूसरे परिवार को मिल जाता है। पिता कूल देखता है। सीता की विदाई के समय मनुष्य तो क्या पशु-पक्षी भी क्रंदन करने लगे थे पक्षियों ने दाना चुगना छोड़ दिया था गाय ने दूध देना बंद कर दिया था। जनकपुरी के हर एक जीव ने अन्न जल त्याग दिया था। जिस घर में परमात्मा की भक्ति भजन है। वहां सर्व सुख होते है। यदि धन का भाव है तो भक्ति में कहीं मेरी कमी है।राजा जनक के कान के बाल सफेद हो गए थे तो उन्होंने राजपाट त्याग दिया था आजकल सारे बाल सफेद हो जाए तो संसार की मोह माया छोड़ने को कोई तैयार नहीं है चिंतन का विषय है। यदि जीवन सुधारना है तो बुढ़ापा आने पर बच्चों को जिम्मेदारी सौंप कर प्रभु भक्ति में लीन हो जाना चाहिए। जीवन पर्यंत व्यक्ति जितना भजन भाव करता है वही उसकी सही आयु होती है। व्यक्ति पूरे जीवन में बहुत कम भजन के लिए समय निकाल पाता है। वर्ष में 365 दिन होते हैं उसमें से मात्र 15 दिन हरिद्वार तीर्थ में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में जाकर सुनने के लिए लगाना चाहिए।व्यक्ति को परमात्मा पुत्र नाती पोते धन-संपत्ति सब कुछ देता है जिस ने सब कुछ दिया व्यक्ति उसको ही भूल जाता है चिंता का विषय है प्रतिदिन 15 मिनट प्रभु का भजन करना चाहिए तो जीवन का कल्याण हो सकता है।आधा घंटा रोज गौशाला में सेवा दे तो वह भी भजन कीर्तन के समान होता है। 10 कर्मेंद्रियां और एक मन की इंद्री का उपवास करे तब वह सार्थक होता है। परमार्थ और परोपकार कार्य जब भी मन हो तुरंत करना चाहिए इसमें देरी नहीं होनी चाहिए। धर्म के लिए श्रेष्ठ कार्य करना आदर्श प्रेरणादायक कदम है गौशाला में श्री राम कथा आयोजक साधुवाद का पात्र है। जहां राम है वहां राज नहीं है जहां राम है वहां काम नहीं है जहां राम है वहां राग द्वेष नहीं है राम रहेगा तो क्रोध नहीं रहेगा अयोध्या में राग द्वेष नहीं था।राग द्वेष को भगाना है तो राम को हृदय में बसाना चाहिए। वाणी ऐसी बोलनी चाहिए दूसरों को भी शांति प्रदान करें और स्वयं को भी शांति मिले क्रोध नहीं आए। अच्छे लोगों के प्रति राग द्वेष नहीं रखना है यह भी एक साधना है। विनाश काले विपरीत बुद्धि होती है तब श्रेष्ठ लोगों के प्रति भी गलत विचार आते हैं। विकृत बुद्धि के कारण मंथरा ने गलत बात कही थी।कभी-कभी संगत का असर भी पड़ता है और उसके प्रभाव से कष्ट बढ़ जाते हैं। स्वभाव का फर्क पड़ता है।आधुनिक युग में यदि घरों के पास कोप भवन बनने लग जाए तो घर में शांति रह सकती है क्योंकि जो क्रोध कोप भवन में जाकर निकल जाएगा।रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाए केकई ने जब राजा दशरथ की पहले एक बार कोई सेवा की थी और जीवन रक्षा की थी तब उन्होंने अपने पुत्र भरत के लिए राजगद्दी और राम के लिए बनवास के वचन को मांगा था। आयोजित राम कथा के पंचम दिन सीता राम विवाह के प्रसंग का वाचन हुआ। प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विक्रम पुरोहित द्वारा सीता स्वयंवर और प्रभु श्री राम के धनुष उठाने वाले दृश्य का जीवंत वर्णन कर सभी को भाव विभोर कर दिया। अयोध्या से मिथिला तक बारात की यात्रा और मिथिला में बारात के आतिथ्य सत्कार पर भी कथा में चर्चा हुई।
भगवान भक्तों का सदैव उचित ही करते हैं। राम को यह पता है कि किसे किस वस्तु की आवश्यकता है, उनसे वह मांगने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। लेकिन हमको इस बात पर विश्वास नहीं होता इसलिए हम उनसे उसे मांगने लगते है। राजन जी आगे यह भी कहते है कि यदि जीवन में कभी कुछ प्राप्त न हो रहा हो तो मांगने की वस्तु बदल कर देखना चाहिए। राम कथा में मनोकामना और पूजा के संबंध के बारे में भी बताया गया। कुछ लोग प्रभु की आराधना मनोकामना की प्राप्ति के लिए करते हैं और जैसे ही मनोकामना पूर्ण होती है पूजा बंद कर दी जाती है। इस पर राजन ने कहा- मनोकामना पूर्ण होने पर पूजा बढ़ा देनी चाहिए आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कलेक्‍टर ने निरोग्‍यम नीमच अभियान का जायजा लिया

February 07, 2025 05:47 PM

समुदाय विशेष के सभी गांवों में पात्र हितग्राहियों से चर्चा कर, योजनाओं में लाभांवित करें - श्री चंद्रा, पंख अभियान के तहत ग्राम किशनपुरा में चौपाल पर ग्रामीणों से रूबरू हुए कलेक्‍टर.…..

February 07, 2025 05:41 PM

कलेक्‍टर ने खेत में जाकर किया जैविक खेती का अवलोकन....

February 07, 2025 05:40 PM

आगामी बोर्ड परीक्षाओ में शतप्रतिशत विद्यार्थी उत्‍तीर्ण हो - कलेक्‍टर, कलेक्‍टर ने किया जावी उ.मा.वि.का निरीक्षण….

February 07, 2025 05:38 PM

पी.एम. आवास योजना के तहत आवास प्लस सर्वे के माध्यम से स्थाई प्रतीक्षा सूची में पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ने संबंधी निर्देश......

February 07, 2025 05:37 PM

हर्कियाखाल क्षेत्र के अत्यधिक प्रसिद्ध एवं राजनितिज्ञों, जन प्रतिनिधियों तथा आमजन की आस्था के प्रतिक प्रसिद्ध हर्कियाखाल बालाजी मंदिर पर हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश.....

February 07, 2025 02:03 PM

पशु चराने की बात को लेकर मारपीट करने वाले 06 आरोपियों को 06 माह का कारावास....

February 07, 2025 01:06 PM

तीतर पकड़ने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास....

February 07, 2025 01:05 PM

नगरीय क्षेत्रों में सेप्टिक टेंकों की सफाई का कार्य मशीनीकृत, प्रदेश में प्रकाशित हुई उपयोगिता जल सेप्टेज प्रबंधन नीति....

February 07, 2025 08:44 AM

मध्यप्रदेश को लगातार 7 बार मिले हैं कृषि कर्मण अवार्ड....

February 07, 2025 08:42 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 07, 2025 08:41 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 07, 2025 08:40 AM

ई-केवाईसी और फार्मर आईडी बनाने हेतु कल शुक्रवार को चीताखेड़ा में शिविर, योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी वालों को ही...

February 06, 2025 09:40 PM

नगरपालिका प्रशासन ने, वार्ड क्रमांक 9 के दो प्रमुख मार्गों पर की दूधिया रोशनी की व्यवस्था, आमजन को मिली राहत...

February 06, 2025 08:20 PM

आबकारी विभाग मनासा द्वारा छापेमारी कर बरामद की 280 किलो महुआ लाहन और 10 लीटर महुआ शराब जब्त की...

February 06, 2025 08:14 PM

शराब पीने से मना करने पर मारपीट कर चौकीदार का पैर तोड़ने वाले दो आरोपियों को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास.....

February 06, 2025 03:22 PM

मध्यप्रदेश की पावन धरा पर रफ्तार भर रहा है चीता, चीते के कुनबे में हो रही निरंतर वृद्धि, पर्यटन के क्षेत्र में कूनो की बन गई है विशिष्ट पहचान, मुख्यमंत्री ने 2 चीते और 3 शावकों को बाड़े से स्वछंद विचरण के लिये किया मुक्त....

February 06, 2025 09:28 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 06, 2025 09:27 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 06, 2025 09:26 AM