जिस हृदय में राम बसते हो वह सदैव पुण्य कर्म शाली बनता है, स्कीम नंबर 36 सिद्धेश्वर मंदिर में श्री राम कथा में विक्रम पुरोहित महाराज ने कहा.....
Updated : January 13, 2025 07:58 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

धार्मिक
नीमच :- जिसके हृदय में राम बसते हो वह सदैव पुण्य कर्म करता है। जिसके हृदय में छल कपट माया है वह नरक का भागी होता है। तुलसीदास जी के अनुसार कपट नहीं करें नहीं तो सरलता से जीवन का कल्याण हो सकता है। मनुष्य स्वार्थ के कारण जन्म मरण से मुक्ति नहीं प्राप्त कर पाता है। परमात्मा को प्राप्त करने के लिए भक्ति तप करना चाहिए।यह बात श्री विक्रम पुरोहित महाराज ने कही।वे श्री राम नाम प्रभात फेरी मंडल एवं भक्तों द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को एक वर्ष पूर्ण होने के पावन उपलक्ष्य में सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री राम कथा में बोल रहे थे ।उन्होंने राम भरत प्रसंग पर बताया कि जब भरत ने राम को अयोध्या चलने की कहा तो राम ने कहा कि वे प्राण दे सकते हैं लेकिन अपने वचन को नहीं छोड़ सकते।राम भरत शत्रुघ्न लक्ष्मण सभी भाइयों में भाई प्रेम धर्म था उनको संसार में कोई भी पराजित नहीं कर पाया था इसलिए भाइयों का प्रेम यदि परिवार में हो तो उस परिवार में हमेशा सफलता मिलती है। परिवार में धर्म युक्त जीवन जीना चाहिए संसार युक्त जीवन नहीं।राम भक्ति करने वाले का पूरा परिवार पूजा जाता है। अर्थ के लिए प्राप्त धन परमार्थ के लिए लगाया जा सकता है ।पुण्य की प्राप्ति के लिए मोक्ष की प्राप्ति के लिए आत्मदर्शन समाधि किसको होती है इस पर चिंतन करना चाहिए । जिसके ह्रदय में राम बसते हैं वह पुण्य कर्मवान होता है। संसार की वस्तुओं के लिए मनुष्य छल कपट करता है लेकिन सब व्यर्थ है यदि मन में अशांति आए तो चित्रकूट जाकर तपस्या करना चाहिए शांति मिलती है श्री राम जी ने भी वहां तपस्या की तो उन्हें भी शांति मिली और जीवन में सफलता मिली। भारतीय संस्कृति लेने वाले नहीं देने वाली संस्कृति है यही राम के संस्कार है। परोपकार का कर्म करने वाला व्यक्ति महान होता है। जब स्वार्थ आता है तो परमार्थ दूर हो जाता है प्रहलाद ने पिता हरिण कश्यप को, विभीषण ने भाई रावण को त्याग कर दिया था लेकिन हम आज भाई भाई के लिए त्याग नहीं कर रहे हैं हम एक दिन अपने परिवार के लिए त्याग करें तो परिवार में प्रेम बढ़ सकता है और एकता स्थापित हो सकती है राम ने विभीषण को लंका का राज दिया। सुग्रीव को किष्किंधा का राज सौंप दिया था हनुमान जी भाग्यशाली थे जिन्होंने राम के चरणों में शरण ली और सेवा में लगे रहे हैं आज लोग पद के लिए लड़ रहे हैं लेकिन हनुमान जी ने राम जैसे मर्यादा पुरुषोत्तम के सेवक बनकर संसार को संदेश दिया है कि पद के लिए लाइन नहीं लगना चाहिए। सेवा के लिए कर्म करना चाहिए तभी शक्तिशाली बन सकते हैं। राम के भाई भरत ने राम की सैया को देख कर कहा कि यह पृथ्वी कांटों की सेज है इस पर उनके भाई नहीं सो सकते हैं ।प्राचीन काल में त्रेता युग में एक भाई भाई के लिए कष्टों की कितनी चिंता करता था आधुनिक युग में भाई का भाई के प्रतीक प्रेमका अभाव है चिंतन का विषय है। संशय आत्मा को अंधा बना देता है। धर्म अर्थ काम और मोक्ष वेद शास्त्र सभी का जीवन में महत्वपूर्ण विषय है। मनुष्य जीवन में असत्य भाषण व्यभिचार, संशय पतन का कारण बन सकता है। लोग पद को नमन करते हैं व्यक्ति को नहीं इसलिए हमें पद की गरिमा बनाए रखना चाहिए तभी हमारा जीवन सफल हो सकता है संसार में सभी लोग स्वार्थी हैं यहां कोई किसी का नहीं है इसलिए सदैव सत्य की राह पर चलना चाहिए।पूर्वजों की याद में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करना चाहिए यह भी पित्र दोष का निवारण करता है। इसका वेद पुराणों शास्त्रों में भी उल्लेख है।आज का प्रसाद जी अयोध्या में प्रभु के आगमन की खुशियां राजा दशरथ जी के द्वारा राम का राज्याभिषेक करने का निश्चय महारानी कैकई के वचनों के कारण राम जी का वनवास एवं चलते-चलते केवट के पास पहुंचना केवट का नदि पार करवाना साथ ही मां जानकी का हरण एवं आकर्षक झांकी का प्रदर्शन करते हुए मां शबरी प्रभु श्री राम का इंतजार करते हुए पूरा जीवन बिताते राम जी का दर्शन करेंगे जिसमें साक्षात दो बालिकाएं राम एवं लक्ष्मण बनकर ज्ञान की माता को ढूंढने के लिए माता शबरी के आश्रम में पहुंचेंगे शबरी के द्वारा सुग्रीव का राज्य बताते हुए कथा का विश्राम होगा।श्री राम कथा में कल - केवट राम लक्ष्मण का पंडाल में आना जहां शबरी के द्वारा राम जी के एक भजन पर नृत्य करते हुए राम जी का इंतजार करना तत्पश्चात राम जी का आगमन राम जी के पग पखारना एवं शबरी के द्वारा राम को अपने झूठे बेर खिलाना यह झांकी स्पेशल रहेगी।
और खबरे
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 08, 2025 09:03 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 08, 2025 09:02 AM

आंगनबाड़ी, आशा, ग्रामसाथिन, मिड-डे मील की बहनो ने किया प्रदर्शन जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन....
February 07, 2025 06:05 PM

कलेक्टर ने निरोग्यम नीमच अभियान का जायजा लिया
February 07, 2025 05:47 PM

समुदाय विशेष के सभी गांवों में पात्र हितग्राहियों से चर्चा कर, योजनाओं में लाभांवित करें - श्री चंद्रा, पंख अभियान के तहत ग्राम किशनपुरा में चौपाल पर ग्रामीणों से रूबरू हुए कलेक्टर.…..
February 07, 2025 05:41 PM

कलेक्टर ने खेत में जाकर किया जैविक खेती का अवलोकन....
February 07, 2025 05:40 PM

आगामी बोर्ड परीक्षाओ में शतप्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हो - कलेक्टर, कलेक्टर ने किया जावी उ.मा.वि.का निरीक्षण….
February 07, 2025 05:38 PM

पी.एम. आवास योजना के तहत आवास प्लस सर्वे के माध्यम से स्थाई प्रतीक्षा सूची में पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ने संबंधी निर्देश......
February 07, 2025 05:37 PM

हर्कियाखाल क्षेत्र के अत्यधिक प्रसिद्ध एवं राजनितिज्ञों, जन प्रतिनिधियों तथा आमजन की आस्था के प्रतिक प्रसिद्ध हर्कियाखाल बालाजी मंदिर पर हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश.....
February 07, 2025 02:03 PM

पशु चराने की बात को लेकर मारपीट करने वाले 06 आरोपियों को 06 माह का कारावास....
February 07, 2025 01:06 PM

तीतर पकड़ने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास....
February 07, 2025 01:05 PM

नगरीय क्षेत्रों में सेप्टिक टेंकों की सफाई का कार्य मशीनीकृत, प्रदेश में प्रकाशित हुई उपयोगिता जल सेप्टेज प्रबंधन नीति....
February 07, 2025 08:44 AM

मध्यप्रदेश को लगातार 7 बार मिले हैं कृषि कर्मण अवार्ड....
February 07, 2025 08:42 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 07, 2025 08:41 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 07, 2025 08:40 AM

ई-केवाईसी और फार्मर आईडी बनाने हेतु कल शुक्रवार को चीताखेड़ा में शिविर, योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी वालों को ही...
February 06, 2025 09:40 PM

नगरपालिका प्रशासन ने, वार्ड क्रमांक 9 के दो प्रमुख मार्गों पर की दूधिया रोशनी की व्यवस्था, आमजन को मिली राहत...
February 06, 2025 08:20 PM

आबकारी विभाग मनासा द्वारा छापेमारी कर बरामद की 280 किलो महुआ लाहन और 10 लीटर महुआ शराब जब्त की...
February 06, 2025 08:14 PM

शराब पीने से मना करने पर मारपीट कर चौकीदार का पैर तोड़ने वाले दो आरोपियों को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास.....
February 06, 2025 03:22 PM
